श्रीसांवलिया सेठ मंदिर में मासिक भंडार खुला, अब तक 29 करोड़ की दानराशि

Ashish Bhardwaj | Published:
Share
श्रीसांवलिया सेठ मंदिर
श्रीसांवलिया सेठ मंदिर

राजस्थान के श्रीसांवलिया सेठ मंदिर के मासिक भंडार से अब तक 29 करोड़ से ज्यादा की दानराशि गिनी जा चुकी है। मंदिर में पांच चरण की गिनती पूरी हो चुकी है और छठे चरण की गिनती जारी।

समझें क्या है पूरा मामला

  • राजस्थान के श्रीसांवलिया सेठ मंदिर के मासिक भंडार से अब तक 29 करोड़ रुपए से ज्यादा गिने गए हैं।
  • 13 जुलाई को कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी के दिन मंदिर मंडल की मौजूदगी में भंडार खोला गया।
  • पांच चरणों में 10.11 करोड़, 6.49 करोड़, 7.63 करोड़, 3.01 करोड़ और 1.90 करोड़ रुपए गिने गए।
  • सोमवार को छठा और अंतिम चरण चल रहा है, जिसमें सोने-चांदी और विदेशी मुद्रा की गिनती भी होगी।
  • श्रद्धालु और व्यापारी श्रीसांवलिया सेठ को बिजनेस पार्टनर मानते हुए चढ़ावा अर्पित करते हैं।
राजस्थान के सुप्रसिद्ध कृष्ण धाम श्रीसांवलिया सेठ मंदिर के मासिक भंडार से निकली दानराशि की गिनती लगातार जारी है। अब तक पांच चरणों में 29 करोड़ रुपए से ज्यादा की दानराशि गिनी जा चुकी है।

13 जुलाई को कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी के दिन मंदिर मंडल के प्रशासनिक अधिकारी, मंदिर मंडल अध्यक्ष और सदस्यों की मौजूदगी में मासिक भंडार खोला गया था।

पांच चरणों की गिनती पूरी

गिनती के पहले चरण में 10 करोड़ 11 लाख 83 हजार रुपए निकले। दूसरे चरण में 6 करोड़ 49 लाख रुपए की गिनती हुई। तीसरे चरण में 7 करोड़ 63 लाख 30 हजार रुपए सामने आए।

चौथे चरण में 3 करोड़ 1 लाख रुपए और पांचवें चरण में 1 करोड़ 90 लाख रुपए की गिनती की गई। इस तरह अब तक कुल पांच चरणों में 29 करोड़ 15 लाख 13 हजार रुपए की दानराशि गिनी जा चुकी है।

आज होगा छठा और अंतिम चरण

सोमवार को छठे चरण की गिनती की जा रही है। दानपात्र के अलावा मंदिर कार्यालय, भेंट कक्ष और ऑनलाइन आने वाले चढ़ावे की गिनती अभी बाकी है।

इसके साथ ही सोने-चांदी का तौल और विदेशी मुद्राओं की काउंटिंग भी की जानी है। बताया जा रहा है कि आज दानराशि गिनती का अंतिम चरण होने जा रहा है। इसके पूरा होने के बाद ही इस महीने खोले गए भंडार से मिले चढ़ावे का पूरा आंकड़ा सामने आ पाएगा।

श्रीसांवलिया सेठ को बनाते हैं बिजनेस पार्टनर

श्रीसांवलिया सेठ मंदिर से जुड़ी एक खास मान्यता भी है। यहां आने वाले कई व्यापारी श्रीसांवलिया सेठ को अपना बिजनेस पार्टनर बनाते हैं। वे अपने व्यापार में हुए मुनाफे का एक हिस्सा श्रीसांवलिया सेठ को दान करते हैं।

मान्यता है कि श्रीसांवलिया सेठ को बिजनेस पार्टनर बनाने से व्यापार में अच्छा खासा मुनाफा होता है। इसी अटूट आस्था के चलते देश-विदेश से भक्त यहां पहुंचकर अपनी श्रद्धा अर्पित करते हैं।

ये खबर भी पढे़:-

गोचर जमीन पर काट दिए 54 फर्जी पट्टे, मृत व्यक्ति के नाम भी जारी हुआ पट्टा

पेपर लीक के खिलाफ जंतर-मंतर पहुंचे हनुमान बेनीवाल, छात्रों को दिया समर्थन

अफसरों से मिलकर तैयार की फर्जी सैटलमेंट डीड, फिर लोक अदालत से करा लिया अवार्ड

पंचायत-निकाय चुनाव का शेड्यूल पेश, 15 नवंबर तक कई चरणों में सम्पन्न होंगे चुनाव



Tags:
  • राजस्थान
  • आस्था
  • श्रीसांवलिया सेठ मंदिर
  • बिजनेस पार्टनर
सिंगापुर-दक्षिण कोरिया में MP के लिए निवेश तलाशेंगे CM मोहन यादव, 5 दिन का होगा विदेश दौरा

By Arohi Raj

सिंगापुर-दक्षिण कोरिया में MP के लिए निवेश तलाशेंगे CM मोहन यादव, 5 दिन का होगा विदेश दौरा
सिंहस्थ में सुरक्षा के लिए MP पुलिस का चक्रव्यूह, तैयार होंगे NSG जैसे 250 कमांडो, चप्पे-चप्पे पर रखेंगे नजर

By Aman Vaishnav

सिंहस्थ में सुरक्षा के लिए MP पुलिस का चक्रव्यूह, तैयार होंगे NSG जैसे 250 कमांडो, चप्पे-चप्पे पर रखेंगे नजर
शिवपुरी और ग्वालियर दौरे पर रहेंगे सीएम मोहन यादव, लाडली बहना योजना और सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि करेंगे ट्रांसफर

By Aman Vaishnav

शिवपुरी और ग्वालियर दौरे पर रहेंगे सीएम मोहन यादव, लाडली बहना योजना और सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि करेंगे ट्रांसफर
न कोई सबूत मिला न ही कोई फिंगरप्रिंट, दुबई से आई बेटी को गहने दिखाने बैंक पहुंचे पूर्व RERA चेयरमैन के लॉकर से गहने गायब

By Aman Vaishnav

न कोई सबूत मिला न ही कोई फिंगरप्रिंट, दुबई से आई बेटी को गहने दिखाने बैंक पहुंचे पूर्व RERA चेयरमैन के लॉकर से गहने गायब
ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की मेजबानी भोपाल में, लेकिन निवेश दूसरे शहरों में, आखिर राजधानी से क्यों मुंह मोड़ रहीं बड़ी कंपनियां?

By Aman Vaishnav

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की मेजबानी भोपाल में, लेकिन निवेश दूसरे शहरों में, आखिर राजधानी से क्यों मुंह मोड़ रहीं बड़ी कंपनियां?
MP-CG-Rajasthan Weather Update: मध्यप्रदेश में रातें हुईं ठंडी, छत्तीसगढ़ में मौसम साफ तो राजस्थान के 5 जिलों में आंधी-बारिश के आसार

By Aman Vaishnav

MP-CG-Rajasthan Weather Update: मध्यप्रदेश में रातें हुईं ठंडी, छत्तीसगढ़ में मौसम साफ तो राजस्थान के 5 जिलों में आंधी-बारिश के आसार
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?