छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर हनुमान बेनीवाल का फूटा गुस्सा, किया सरकार पर हमला
Ashish Bhardwaj | Jul 20, 2026, 12:26 IST
CJP को बेनीवाल का साथ
पेपर लीक और NEET विवाद को लेकर जंतर-मंतर पर छात्र आंदोलन में पहुंचे राजस्थान के नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल। छात्रों के संसद मार्च और CJP आंदोलन को दिया समर्थन।
समझें क्या है पूरा मामला
- दिल्ली जंतर-मंतर पर छात्रों का आंदोलन लगातार जारी है।
- सांसद हनुमान बेनीवाल ने छात्रों के समर्थन में मंच साझा किया।
- छात्रों की प्रमुख मांगें नीट और भर्ती परीक्षा पेपर लीक की जांच।
- आंदोलन में विपक्ष के कई बड़े नेताओं ने भी समर्थन दिया।
- 20 जुलाई को शांतिपूर्ण संसद मार्च के लिए भारी बैरिकेडिंग की गई।
कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी (CJP – Cockroach Janta Party) और विभिन्न छात्र संगठनों के बैनर तले चल रहे इस विशाल जनआंदोलन को अब राजस्थान के नागौर से सांसद और राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी यानी आरएलपी (RLP – Rashtriya Loktantrik Party) के राष्ट्रीय संयोजक हनुमान बेनीवाल का समर्थन मिल गया है।
संसद की सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही बेनीवाल सीधे जंतर-मंतर पहुंचे और धरने पर बैठे छात्रों के बीच जाकर उनके साथ मंच साझा किया।
आज शाम को दिल्ली के जंतर-मंतर पर जारी जनआंदोलन में सम्मिलित हुआ |
मैं भारत सरकार को कहना चाहता हूं कि जनता के अधिकारों, युवाओं, किसानों, कर्मचारियों और आम नागरिकों से जुड़े मुद्दों पर लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष करने वालों की आवाज़ को दबाया नहीं जा सकता।
मैं सदैव जनहित के हर… pic.twitter.com/x2sdBCFPKy
— HANUMAN BENIWAL (@hanumanbeniwal) July 19, 2026
बेनीवाल बोले, लाठियों से डरने वाले नहीं
बेनीवाल ने बताया कि संसद के आगामी मानसून सत्र से पहले बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में उन्होंने लोकसभा अध्यक्ष, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के सामने पेपर लीक मामलों, नीट विवाद और जंतर-मंतर के छात्र आंदोलन का मुद्दा प्रमुखता से उठाया।
जोश भरे अंदाज में बेनीवाल ने कहा कि वे लाठियों और दमनकारी नीतियों से डरने वाले लोग नहीं हैं। उन्होंने कहा कि अगर देश के युवाओं और अभ्यर्थियों के हक के लिए लाठियां खानी पड़ीं, तो वे भी उनके साथ आगे खड़े होकर लाठी खाने को तैयार हैं।
दबाई नहीं जा सकती जनता की आवाज
उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगें रखना हर नागरिक का संवैधानिक अधिकार है। बेनीवाल ने दोहराया कि वे राजस्थान और देश के युवाओं के हर संघर्ष में पहले भी साथ खड़े रहे हैं और आगे भी अन्याय के खिलाफ मजबूती से लड़ते रहेंगे।
क्या हैं छात्रों की प्रमुख मांगें
छात्रों का सबसे बड़ा विरोध देश में बार-बार हो रहे भर्ती परीक्षा और नीट पेपर लीक मामलों को लेकर है। वे पूरी परीक्षा प्रणाली की निष्पक्ष जांच और राष्ट्रीय स्तर पर सख्त कानून बनाने की मांग कर रहे हैं। इसके साथ ही प्रदर्शनकारी छात्र केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे और पूरी शिक्षा व्यवस्था में जवाबदेही तय करने की मांग पर भी अड़े हुए हैं।
सोनम वांगचुक को मिला था जनसमर्थन
विपक्ष के कई बड़े चेहरे पहुंचे
इसके अलावा कैराना से सांसद इकरा हसन ने भी सीजेपी के इस मंच से अपनी बात रखी। उन्होंने देश के युवाओं की बेरोजगारी और पेपर लीक की समस्या पर केंद्र सरकार को घेरा।
ये खबर भी पढे़:-
आदिवासी बच्चों की तस्करी के पीछे धर्मांतरण का इकोसिस्टम, सांसद के गंभीर आरोप
फर्जी डिग्री मामले में एसओजी की बड़ी कार्रवाई, अब तक 15 गिरफ्तार
वांगचुक के प्रदर्शन पर बोले BJP विधायक, कहा- राम-जानकी का अपमान बर्दाश्त नहीं
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj