फर्जी डिग्री मामले में एसओजी की बड़ी कार्रवाई, अब तक 15 गिरफ्तार
Ashish Bhardwaj | Jul 19, 2026, 19:12 IST
फर्जी डिग्री मामले
राजस्थान लोक सेवा आयोग की हिंदी लेक्चरर भर्ती में फर्जी डिग्री मामले में एसओजी ने जोधपुर निवासी अशोक विश्नोई को गिरफ्तार किया। अब तक 15 गिरफ्तारियां हो चुकी हैं।
समझें क्या है पूरा मामला
- RPSC हिंदी लेक्चरर भर्ती फर्जी डिग्री मामले में SOG ने एक और आरोपी गिरफ्तार किया है।
- जोधपुर निवासी अशोक विश्नोई पर फर्जी MA हिंदी डिग्री उपलब्ध कराने का आरोप है।
- मेवाड़ यूनिवर्सिटी फर्जी डिग्री मामले में अब तक 15 आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं।
- SOG फर्जी दस्तावेज तैयार करने वाले पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है।
- जांच में भर्ती प्रक्रिया में संगठित फर्जी डिग्री रैकेट का खुलासा हुआ है।
एसओजी ने जोधपुर निवासी अशोक विश्नोई उर्फ अशोक चोटिया को धर दबोचा है। आरोपी पर मेवाड़ यूनिवर्सिटी, गंगरार, चित्तौड़गढ़ के नाम से फर्जी एमए हिंदी की डिग्री और मार्कशीट उपलब्ध कराने का आरोप है।
फिलहाल आरोपी को पूछताछ के लिए अजमेर लाया गया है। एसओजी अब उससे फर्जी दस्तावेज तैयार करने और उन्हें उपलब्ध कराने वाले पूरे नेटवर्क के बारे में जानकारी जुटा रही है।
15 तक पहुंची गिरफ्तारियों की संख्या
मार्च 2024 में दर्ज हुई थी शिकायत
दस्तावेज सत्यापन के दौरान जांच में यह डिग्री फर्जी होने की पुष्टि हुई। इसके बाद मार्च 2024 में अजमेर के सिविल लाइंस थाने में इस मामले में शिकायत दर्ज कराई गई थी।
संगठित नेटवर्क के जरिए चल रहा था खेल
एसओजी अब यह भी पता लगाने में जुटी है कि फर्जी डिग्री बनाने का यह काम आखिर कब से चल रहा था। साथ ही यह भी जांचा जा रहा है कि अब तक कितने अभ्यर्थियों ने इस फर्जी डिग्री का इस्तेमाल किया।
विश्वविद्यालय से जुड़े लोगों की भूमिका पर भी नजर
फर्जी शैक्षणिक दस्तावेजों के जरिए सरकारी नौकरी हासिल करने वाले अभ्यर्थियों और उनके सहयोगियों की तलाश भी जारी है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि ऐसे सभी लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
ये खबर भी पढे़:-
वांगचुक के प्रदर्शन पर बोले BJP विधायक, कहा- राम-जानकी का अपमान बर्दाश्त नहीं
बीमार पति की देखभाल नहीं करना क्रूरता, कोर्ट ने तलाक किया मंजूर
तबादले में पैसे मांगे, VDO ने दिलावर से शिकायत की, मंत्री के आदेश पर जीरो FIR
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava