राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का नाम लेकर ठगी का खुलासा
तबादले में पैसे मांगे, VDO ने दिलावर से शिकायत की, मंत्री के आदेश पर जीरो FIR
Jageshwar prasad | Published:
VDO से ट्रांसफर के नाम पर ठगी, मंत्री से शिकायत, आरोपी गिरफ्तार
कोटा में सांगोद की VDO मंजुला बैरागी ने शिक्षा मंत्री मदन दिलावर से ठगी की शिकायत की। एक ने ट्रांसफर के नाम पर 20 हजार रुपए ऑनलाइन ठगे। मंत्री के आदेश पर जीरो FIR दर्ज।
समझें क्या है पूरा मामला
- राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का नाम लेकर ठगी का खुलासा।
- VDO ने मंत्री दिलावर से ट्रांसफर के नाम पर ठगी की शिकायत की।
- आरोपी ने मंत्री के भाई का नाम लेकर 50 हजार मांगे, 20 हजार ऑनलाइन लिए।
- पीड़िता के कहने पर दिलावर ने पुलिस को जीरो FIR दर्ज करने के दिए निर्देश।
- सांगोद पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया, अन्य ने भी लगाए आरोप।
उन्होंने मंत्री जी को बताया कि आरोपी नरोत्तम बडारिया ने आपका और आपके भाई के नाम का झांसा दिया। और ट्रांसफर करवाने के एवज में 20 हजार रुपए ऑनलाइन ले लिए।
मंत्री दिलावर ने तत्काल जीरो FIR दर्ज करने के आदेश दिए और सांगोद पुलिस ने आरोपी नरोत्तम को गिरफ्तार कर लिया है।
50 हजार में हुई थी डील, 20 हजार ऑनलाइन गए
लेकिन ट्रांसफर हुआ ही नहीं। जब मंजुला ने आरोपी से पैसे वापस मांगे तो उसने इनकार कर दिया। इसके बाद वह सीधे मंत्री के पास पहुंचीं।
मंत्री के भाई का नाम भी था झांसे में
वह भंवरगढ़ इलाके में एनजीओ (Non-Governmental Organization) के जरिए एसटी (Scheduled Tribe) स्टूडेंट का हॉस्टल संचालित करता है। उसने खुद को भाजपा कार्यकर्ता बताया था।
FIR में उल्लेख है कि नरोत्तम ने पीड़िता को मंत्री के भाई का नाम लेकर यह विश्वास दिलाया कि वह ट्रांसफर लिस्ट में नाम डलवा सकता है। लेकिन जब पीड़िता खुद मंत्री के भाई के घर पहुंची तो उन्होंने किसी भी लिस्ट में नाम भेजने से साफ इनकार कर दिया।
तीन VDO से ठगी, एक की शिकायत पर कार्रवाई
मंत्री ने दिया जीरो FIR का आदेश
महावीर नगर थाने में FIR दर्ज की गई और फिर इसे सांगोद थाने को भेजा गया क्योंकि आरोपी सांगोद क्षेत्र का निवासी है। सांगोद थाना अधिकारी पवन मीणा ने आरोपी नरोत्तम बडारिया को गिरफ्तार कर लिया।
FAQ
- VDO से ट्रांसफर के नाम पर ठगी का मामला क्या है?
आरोपी नरोत्तम बडारिया ने मंत्री दिलावर और उनके भाई के नाम का झांसा देकर VDO मंजुला बैरागी से 50 हजार में ट्रांसफर करवाने का वादा किया। 20 हजार ऑनलाइन लिए लेकिन ट्रांसफर नहीं हुआ। पैसे वापस नहीं मिले तो VDO ने सीधे मंत्री से शिकायत की। - जीरो FIR क्या है?
जीरो FIR (Zero FIR) एक ऐसी कानूनी सुविधा है। जिसके तहत कोई भी व्यक्ति किसी भी संज्ञेय अपराध (जघन्य अपराध जैसे हत्या, अपहरण, बलात्कार आदि) की शिकायत भारत के किसी भी पुलिस स्टेशन में दर्ज करवा सकता है। भले ही वह घटना उस पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र (Jurisdiction) में न हुई हो।
ये भी पढ़ें:-
तबादलों में भ्रष्टाचार, शिक्षा मंत्री के लोग कर रहे वसूली, डोटासरा ने लगाया आरोप
फिर तो मैं भी ईमानदार नहीं, आखिर मदन दिलावर ने ऐसा क्यों कहा
सरकारी स्कूलों में डेढ़ लाख शिक्षकों की होगी भर्ती, शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने किया बड़ा ऐलान
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
By Ramanand Tiwari