पंचायत-निकाय चुनाव 15 नवंबर तक, शेड्यूल पर हाई कोर्ट ने लगाई मुहर
Mukesh Sharma | Jul 19, 2026, 11:41 IST
15 अगस्त से 15 नवंबर के बीच राजस्थान में होंगे पंचायत-निकाय चुनाव
राजस्थान में 15 अगस्त से 15 नवंबर 2026 के बीच पंचायत और निकाय चुनाव कराने की तैयारी है। OBC आयोग की रिपोर्ट के बाद आरक्षण लॉटरी होगी और चुनाव आयोग 90 दिनों में चुनाव प्रक्रिया पूरी करेगा। शेड्यूल पर हाई कोर्ट की मुहर।
समझें क्या है पूरा मामला
- राजस्थान हाई कोर्ट ने पंचायत-निकाय चुनाव के लिए समयसीमा तय की।
- 15 नवंबर तक होंगे चुनाव, सरकार को नहीं मिलेगी और मोहलत: कोर्ट ।
- ओबीसी आयोग रिपोर्ट 5 अगस्त तक, फिर निकाय चुनाव, 15 नवंबर तक पंचायत चुनाव।
- हाई कोर्ट ने मंजूर किया चुनाव रोडमैप, सरकार का शपथ पत्र रिकॉर्ड पर लिया।
राज्य सरकार ने कोर्ट में शपथ पत्र पेश कर प्रक्रिया पूरी करने का आश्वासन दिया है। OBC आयोग 5 अगस्त तक रिपोर्ट देगा, फिर 10 दिन में लॉटरी होगी। 17 अगस्त को निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी होगी और 15 नवंबर तक राजस्थान पंचायत-निकाय चुनाव पूरे कर लिए जाएंगे।
सरकार का शपथ पत्र मंजूर
OBC आयोग ने आश्वासन दिया कि वह 5 अगस्त तक OBC आरक्षण की रिपोर्ट पेश कर देगा। स्वायत्त शासन सचिव और पंचायत राज सचिव ने बताया कि रिपोर्ट मिलने के 10 दिन के भीतर वार्डों की लॉटरी निकाल ली जाएगी।
चुनाव की समयसारिणी
17 अगस्त से निकाय चुनाव, 15 नवंबर तक पंचायत चुनाव
17 अगस्त से निकाय चुनाव, 15 नवंबर तक पंचायत चुनाव
कोर्ट की सख्ती
कोर्ट ने यह भी सवाल उठाया कि यदि राज्य ओबीसी आयोग समय पर रिपोर्ट नहीं देता है तो क्या निर्वाचन आयोग चुनाव कराने को तैयार है। इस पर आयोग ने आश्वस्त किया कि OBC आयोग 5 अगस्त तक रिपोर्ट दे देगा और वे निर्धारित समय पर चुनाव कराएंगे।
याचिकाकर्ताओं ने राज्य सरकार के प्रार्थना पत्र का विरोध करते हुए कहा कि अदालत पूर्व में राज्य सरकार के समय बढ़वाने के लिए पेश प्रार्थना पत्र को खारिज कर चुकी है, अब वही बात इस शपथ पत्र के जरिए कही जा रही है।
ये भी पढ़ें:-
पंचायत-निकाय चुनाव टालने की फिर गुहार, सरकार ने हाई कोर्ट में लगाई अर्जी
चुनाव आयोग ने खड़े किए हाथ, 31 जुलाई तक नहीं होंगे पंचायत-निकाय चुनाव
पंचायत-निकाय चुनाव को लेकर सुप्रीम कोर्ट में कैविएट दायर, संयम लोढ़ा बोले—पहले उन्हें भी सुना जाए
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
By VINAY VERMA
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान
By Ashish Bhardwaj
वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?
By Arohi Raj
हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड
By Umeshwari Baghel