पंचायत-निकाय चुनाव टालने पर हाई कोर्ट सख्त, चुनाव आयुक्त को किया तलब
Mukesh Sharma | Published:
पंचायत-निकाय चुनाव
राजस्थान में पंचायत और निकाय चुनाव समय पर नहीं कराने पर हाई कोर्ट ने कड़ी नाराजगी जताई है। कोर्ट ने ओबीसी रिपोर्ट के इंतजार में चुनाव टालने की सरकार की अर्जी पर फटकार लगाई। साथ ही उन्होंने राज्य चुनाव आयुक्त को स्पष्टीकरण के लिए तलब किया है।
समझें क्या है पूरा मामला
- राजस्थान में पंचायत-निकाय चुनाव टालने पर हाई कोर्ट सख्त दिखा।
- चुनाव कराने में अक्षम हैं तो हटाकर किसी और को नियुक्त कर दें।
- चुनाव आयुक्त और OBC आयोग के सदस्य सचिव व्यक्तिगत रूप से तलब।
- ओबीसी आयोग रिपोर्ट के बिना आरक्षण वर्गीकरण मुमकिन नहीं, आखिरी मौका मिले।
- याचिकाकर्ता बोले, समय पर चुनाव करवाना निर्वाचन आयोग की जिम्मेदारी।
कोर्ट ने कहा कि कहा कि यदि राज्य चुनाव आयोग चुनाव नहीं करवा सकता तो हाई कोर्ट से किसी को चुनाव कराने के लिए अपॉइंट कर देते हैं।
कोर्ट ने सरकार को कहा है कि उन्हें सख्त आदेश देने को मजबूर नहीं किया जाए। कोर्ट ने राज्य चुनाव आयोग और ओबीसी आयोग की कार्यशैली को लेकर मौखिक टिप्पणी की। उसने कहा कि यदि इसके सदस्य सक्षम नहीं है तो उन्हें हटाकर सक्षम व्यक्ति को काम दीजिए।
कोर्ट ने अदालती आदेश की पालना नहीं करने पर गुरुवार को मुख्य चुनाव आयुक्त राजेश्वर सिंह और ओबीसी आयोग के सदस्य सचिव को बुधवार को दोपहर दो बजे तलब किया है।
सरकार ने कहा-आखिरी मौका दीजिए
राज्य ओबीसी आयोग की मांग पर उनका समय कई बार बढ़ाया जा चुका है। इस बार आयोग ने कहा है कि वह 14 अगस्त तक रिपोर्ट दे देगा। चुनाव टालते हुए सरकार को आखिरी मौका दिया जाए।
इस पर कोर्ट ने कहा कि क्यों बार-बार समय बढ़ा रहे हो। यदि आयोग काम करने मे सक्षम नहीं है तो उसे हटाओ।
चुनाव कराने की जिम्मेदारी आयोग की
कोर्ट आदेश की पालना करवाने की जिम्मेदारी चुनाव आयोग की थी। लेकिन वह उसमें पूरी तरह से विफल रहा है। इस पर कोर्ट ने राज्य चुनाव आयुक्त को व्यक्तिगत रुप से तलब करके स्पष्टीकरण मांगा हैं।
याचिकाकर्ता रहे पूर्व विधायक संयम लोढ़ा की ओर से कहा गया कि कोर्ट 22 मई को ही कह चुका है कि ओबीसी आयोग की रिपोर्ट नहीं आती है तो उसका इंतजार किए बिना ही 31 जुलाई तक चुनाव करवाने हैं।
31 जुलाई तक चुनाव कराने के आदेश
इसके बाद कोर्ट ने 22 मई को 31 जुलाई तक चुनाव करवाने के आदेश दिए थे। लेकिन,आयोग ने अभी तक चुनाव कार्यक्रम भी घोषित नहीं किया है।
ये खबर भी पढ़े:-
फर्जी सीआईए अधिकारी बनकर की वसूली, 2 आरोपी हुए गिरफ्तार
बॉर्डर पर इनकम टैक्स की नजर, रजिस्ट्रार कार्यालय में हो रही है जांच
75 साल की विधानसभा: राजनीतिक टकराव बढ़ा, लेकिन घटते चले गए कामकाज के दिन
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
By Ramanand Tiwari