राजस्थान विधानसभा
75 साल की विधानसभा: राजनीतिक टकराव बढ़ा, लेकिन घटते चले गए कामकाज के दिन
Ashish Bhardwaj | Published:
राजस्थान विधानसभा
राजस्थान विधानसभा का अमृतकाल मनाया जा रहा है। 75 साल की इस अवधि में सदन के काम करने के दिन आधे रह गए हैं। अब राजनीतिक टकराव और शोर-शराबा ज्यादा दिखता है।
ऐसे समझें पूरा मामला
- राजस्थान विधानसभा अपने 75वें वर्ष में प्रवेश कर चुकी है।
- सदन में राजनीतिक टकराव बढ़ा, लेकिन काम के दिन घट गए।
- बैठकों में लगभग 52% और कामकाजी घंटों में 40% की गिरावट आई।
- वर्ष 1993 के बाद से विधानसभा का मिजाज पूरी तरह बदल गया।
- बैठकें अब सिर्फ 119 से 147 दिनों के बीच सिमट कर रह गईं।
इस अमृतकाल में एक कड़वा सच भी सामने आया है। जैसे-जैसे राज्य की आबादी और चुनौतियां बढ़ीं, सदन के काम करने के दिन आधे रह गए।
गंभीर सवाल यह है कि क्या जनता की सर्वोच्च आवाज बनने वाला यह सदन अपने मूल दायित्वों से दूर होता जा रहा है?
राजनीति बढ़ी, पर काम घट गया
जनता की समस्याओं को लेकर विधायकों द्वारा पूछे गए प्रश्नों के जवाब समय पर नहीं मिलते। अफसरशाही में भी अब विधानसभा के प्रति अपेक्षित गंभीरता नजर नहीं आती।
बैठकों में 52 प्रतिशत गिरावट
इसके विपरीत, 15वीं विधानसभा (2018-23) में आठ सत्रों में केवल 147 बैठकें हुईं। इसमें 995 घंटे से कुछ ही अधिक का कामकाज पूरा हो सका।
इस तरह सात दशकों में बैठकों में लगभग 52% और कामकाजी घंटों में 40% की गिरावट आई है।
हालांकि, यह गिरावट यह गिरावट अचानक नहीं हुई है। चौथी विधानसभा में 242 और पांचवीं में 200 बैठकें हुई थीं।
आठवीं विधानसभा (1985-90) एक अपवाद के रूप में रही। इसमें 180 बैठकें दर्ज की गईं और 1,531 घंटे से अधिक का कामकाज हुआ।
1993 के बाद बदला मिजाज
बैठकें सिर्फ 119 से 147 दिनों के बीच सिमट कर रह गई हैं। वर्तमान में चल रही 16वीं विधानसभा सत्र में अब तक पांच सत्र, 84 बैठकें और 573 घंटे से अधिक का विधायी कामकाज पूरा किया है।
टाइमिंग वही, पर दिन कम!
शुरुआती दशकों में साल में औसतन 60 दिन विधानसभा चलती थी। हाल के वर्षों में यह घटकर 30 दिन से भी कम रह गई है।
सत्ता और विपक्ष दोनों को सोचना होगा
सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों को एक साथ बैठकर लोकतांत्रिक मूल्यों को बचाने और सदन की गरिमा को वापस उसी मुकाम पर ले जाने के लिए आगे आना होगा।
ये खबर भी पढ़े:-
बुलडोजर से ढहाया गया गैंगस्टर का घर, आईजी बोले- कौन रोहित गोदारा
वसूली मामले में जेल डिप्टी सुपरिटेंडेंट सस्पेंड, IAS और RPS पर भी एक्शन
पुलिस में बड़ा बदलाव, 18 IPS का तबादला, जोधपुर पुलिस कमिश्नर भी बदले
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
By Ramanand Tiwari