वसूली मामले में जेल डिप्टी सुपरिटेंडेंट सस्पेंड, IAS और RPS पर भी एक्शन
Ashish Bhardwaj | Jul 15, 2026, 09:43 IST
अवैध वसूली पड़ी भारी
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जयपुर महिला जेल की डिप्टी सुपरिटेंडेंट सरोज विश्नोई को कैदियों से वसूली के आरोप में सस्पेंड किया। एक IAS, दो RPS और एक डॉक्टर पर भी कार्रवाई को मंजूरी दी।
समझें क्या है पूरा मामला
- जयपुर महिला जेल डिप्टी सुपरिटेंडेंट सस्पेंड, कैदियों से वसूली का आरोप।
- CM भजनलाल शर्मा ने एक्शन मॉड में, एक IAS और दो RPS पर भी कार्रवाई।
- साइबर क्राइम ACP की चार्जशीट, हत्या मामले में दोषियों को बचाने का प्रयास।
- बजरी माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई न करने वाले RPS लाभुराम बिश्नोई पर गाज।
- दहेज उत्पीड़न मामले में डॉक्टर भी बर्खास्त, एक IAS के पर भी एक्शन।
जयपुर महिला बंदी सुधार गृह की डिप्टी सुपरिटेंडेंट सरोज विश्नोई को कैदियों से वसूली और नियम विरुद्ध सुविधाएं देने के आरोप में सस्पेंड किया गया। जोधपुर के साइबर क्राइम ACP (Assistant Commissioner of Police) देरावर सिंह के खिलाफ चार्जशीट दिए जाने की मंजूरी दी गई।
RPS (Rajasthan Police Service) लाभुराम विश्नोई के खिलाफ विभागीय जांच रिपोर्ट स्वीकृत की गई। एक IAS अधिकारी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई और एक मेडिकल ऑफिसर को बर्खास्त करने की भी मंजूरी दी गई।
जेल में कैदी बनी दफ्तर की कर्मचारी
इसके अलावा सरोज विश्नोई पर पैसे लेकर बंदियों को नियम विरुद्ध सुविधाएं उपलब्ध कराने के आरोप भी थे। शिकायतों की पुष्टि होने पर सरोज विश्नोई को सस्पेंड कर जयपुर से भरतपुर स्थानांतरित किया गया है।
साइबर ACP ने 7 हत्यारों को बचाने की कोशिश की
मामला यह है कि देरावर सिंह जब डीग के कामां थाने में इंस्पेक्टर थे, उस दौरान एक हत्या के मामले में 8 आरोपियों में से केवल 1 को दोषी माना गया। बाकी 7 आरोपियों को बचाने की कोशिश की गई। इस मामले की शिकायत हुई और जांच में देरावर सिंह की भूमिका सामने आई।
बजरी माफियाओं पर नहीं की कार्रवाई
इन्होने अवैध खनन और अवैध बजरी परिवहन पर प्रभावी कदम नहीं उठाए। इससे कानून-व्यवस्था बिगड़ी। खुद और पुलिस बल की जान को खतरे में डाला। संबंधित विभागों के साथ कोई समन्वय भी नहीं किया।
सरकारी जमीन का मनमाना आवंटन
डॉक्टर बर्खास्त
एक रिटायर्ड पशु चिकित्सा अधिकारी की 20 फीसदी पेंशन हमेशा के लिए काटने का निर्णय किया गया।
ये भी पढ़ें:-
अजमेर हाई सिक्योरिटी जेल से शिफ्ट हुआ पप्पू, कड़ी सुरक्षा के बीच ट्रांसफर
कैबिनेट मंत्री जोराराम के बेटे का ट्र्रांसफर, क्या मदन राठौड़ के इशारे पर हटाया?
2 महीने में 18 प्रसूताओं की मौत, गिनाए जा रहे बहाने, मंत्री के पास बेतुके बयान
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari