बॉर्डर पर इनकम टैक्स की नजर, रजिस्ट्रार कार्यालय में हो रही है जांच
Ashish Bhardwaj | Jul 15, 2026, 15:44 IST
बॉर्डर पर इनकम टैक्स की नजर
राजस्थान के सीमावर्ती जिले जैसलमेर में जमीन खरीद-फरोख्त से जुड़े मामलों की आयकर विभाग ने दूसरे दिन भी जांच जारी रखी। फर्जी पैन कार्ड और कम कीमत दिखाकर हुई रजिस्ट्रियों की पड़ताल हो रही है।
समझें क्या है पूरा मामला
- जैसलमेर में जमीन सौदों पर आयकर विभाग की जांच दूसरे दिन भी जारी।
- सब-रजिस्ट्रार कार्यालय में रजिस्ट्री और वित्तीय रिकॉर्ड खंगाले गए।
- सीमा क्षेत्र में बाहरी निवेशकों की जमीन खरीद पर विभाग की नजर।
- पैन कार्ड, नकद लेनदेन और फर्जी दस्तावेजों की हो रही जांच।
- कम कीमत पर रजिस्ट्री कर टैक्स बचाने की आशंका की पड़ताल।
भारत-पाकिस्तान सीमा से सटे संवेदनशील जिले जैसलमेर में जमीन खरीद-फरोख्त से जुड़े मामलों पर आयकर विभाग ने अपनी जांच दूसरे दिन भी जारी रखी। उदयपुर से आई 8 सदस्यीय टीम असिस्टेंट कमिश्नर एलएन मीणा के नेतृत्व में बुधवार को भी सब-रजिस्ट्रार कार्यालय पहुंची।
टीम ने जमीनों की रजिस्ट्री, दस्तावेजों और वित्तीय रिकॉर्ड का गहन परीक्षण किया। इस पूरी कार्रवाई में जैसलमेर की स्थानीय आयकर टीम भी सहयोग कर रही है।
बाहरी निवेशकों ने खरीदी बड़ी संख्या में जमीनें
इसी दौरान जमीन सौदों में कथित वित्तीय अनियमितताओं, कर चोरी और संदिग्ध लेनदेन को लेकर विभाग को लगातार इनपुट और शिकायतें मिल रही थीं। इन्हीं शिकायतों के आधार पर जांच का दायरा बढ़ाया गया है।
पैन कार्ड की भी हो रही जांच
इसके अलावा ऐसे सौदों की भी जांच की जा रही है, जिनमें बड़ी मात्रा में नकद लेनदेन होने की आशंका है।
कम कीमत पर रजिस्ट्री कराए जाने की आशंका
जांच एजेंसियां उन मामलों का भी सत्यापन कर रही हैं, जहां जमीन की वास्तविक बाजार कीमत करोड़ों रुपए बताई जा रही है, लेकिन रजिस्ट्री काफी कम मूल्य पर कराई गई।
आशंका है कि इस तरीके से स्टांप ड्यूटी और आयकर से जुड़े प्रावधानों से बचने का प्रयास किया गया। यह पूरा मामला सीमावर्ती क्षेत्र में भूमि सौदों की पारदर्शिता पर गंभीर सवाल खड़े करता है।
ये खबर भी पढ़े:-
दत्तक पुत्र को भी होगा अनुकम्पा का अधिकार, सरकार पर लगा एक लाख का जुर्माना
बुलडोजर से ढहाया गया गैंगस्टर का घर, आईजी बोले- कौन रोहित गोदारा
वसूली मामले में जेल डिप्टी सुपरिटेंडेंट सस्पेंड, IAS और RPS पर भी एक्शन
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
By VINAY VERMA