Top News: खबरें काम की...राहुल गांधी के घर के बाहर सिखों ने किया प्रदर्शन
ईरान के राष्ट्रपति बोले- अमेरिका से जंग खत्म करने का सही समय आया
खबरें काम की | top news :ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन ने अमेरिका के साथ तनाव के बीच बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अब युद्ध खत्म करने का सही समय है क्योंकि ईरान मजबूत स्थिति में है। यह बयान दोनों देशों के बीच तय 60 दिनों की समयसीमा पूरी होने के बाद आया है। वहीं अमेरिका ने ईरान पर दबाव बढ़ाने के संकेत दिए हैं।
UN में 80 साल बाद महिला महासचिव की उम्मीद, रेस में 5 महिला दावेदार
संयुक्त राष्ट्र के इतिहास में पहली बार महिला महासचिव बनने की संभावना बढ़ गई है। महासचिव पद की रेस में 8 नाम शामिल हैं, जिनमें 5 महिलाएं हैं। शुरुआती वोटिंग में गुयाना की कैरोलिन रोड्रिग्स बिर्केट सबसे आगे चल रही हैं। मौजूदा महासचिव एंतोनियो गुटेरेस का कार्यकाल दिसंबर 2026 में खत्म होगा।
राहुल गांधी के घर के बाहर सिखों का प्रदर्शन, सज्जन कुमार बयान पर गुस्सा
1984 सिख विरोधी दंगों को लेकर सिख परिवारों ने शनिवार को दिल्ली में राहुल गांधी के आवास के बाहर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कांग्रेस नेताओं के सज्जन कुमार को लेकर दिए बयान पर नाराजगी जताई। उन्होंने पुतला जलाकर विरोध दर्ज कराया और बयान वापस लेने की मांग की। सज्जन कुमार दंगा मामले में दोषी ठहराए गए थे।
कच्छ में लोडिंग वाहन में जोरदार धमाका, 4 लोगों की मौत से मचा हड़कंप
गुजरात के कच्छ जिले में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया। कोटदा जादोदार इलाके में एक लोडिंग वाहन में अचानक तेज धमाका हुआ। घटना में चार लोगों की मौत हो गई। धमाके की आवाज दूर तक सुनाई दी। विस्फोट इतना भीषण था कि वाहन का पिछला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गंगा उफान पर, वाराणसी के घाट डूबे; MP-UP समेत 4 राज्यों में बारिश का अलर्ट
देश के कई हिस्सों में मानसून का असर तेज बना हुआ है। उत्तर प्रदेश के वाराणसी में गंगा का जलस्तर बढ़ने से सभी 84 घाट पानी में डूब गए हैं। छतों पर आरती और अंतिम संस्कार किए जा रहे हैं। मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश, यूपी, छत्तीसगढ़ और ओडिशा में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं राजस्थान में गर्मी और उमस बढ़ने लगी है।
PM मोदी ने नई BJP टीम से की मुलाकात, बोले- बैठकें पार्टी को मजबूत करती हैं
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार शाम दिल्ली स्थित बीजेपी मुख्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने पार्टी की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी के पदाधिकारियों से मुलाकात की। पीएम ने कहा कि ऐसी बैठकें संगठन को मजबूत करने और जनता से जुड़ाव बढ़ाने में अहम भूमिका निभाती हैं। इससे पहले बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने भी नई टीम के साथ बैठक की थी।
IAS नीरज के. पवन समेत 5 के खिलाफ चार्जशीट, जानें आरोग्य रथ घोटाले का खेल
राजस्थान एनएचएम घोटाले में एसीबी ने आईएएस नीरज के. पवन समेत 5 आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट पेश की। आरोग्य रथ के नाम पर 1 करोड़ रुपए के फर्जी बिल बनाकर भुगतान उठाने का आरोप। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
जयपुर के सेंटर में अचानक बत्ती गुल, NTA को कैंसिल करनी पड़ी परीक्षा, जानें नई तारीख
जयपुर में राष्ट्रीय स्तर की स्नातकोत्तर प्रवेश परीक्षा AIAPGET 2026 (अखिल भारतीय आयुष स्नातकोत्तर प्रवेश परीक्षा) के दौरान एग्जाम सेंटर की भारी लापरवाही सामने आई। शनिवार को ट्रांसपोर्ट नगर स्थित सत्य साईं पीजी कॉलेज में एग्जाम शुरू होने के महज 20 मिनट बाद ही बिजली चली गई। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
छात्र ने शिक्षक से क्रिप्टो ट्रेडिंग के नाम पर ठगे 1 करोड़ 54 लाख रुपए
रायपुर में एक कॉमर्स शिक्षक से क्रिप्टो ट्रेडिंग के नाम पर 1 करोड़ 54 लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। पूर्व छात्र और उसके परिजनों पर धोखाधड़ी का केस दर्ज हुआ है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
IGKV Paper Leak: प्रोफेसर समेत 6 गिरफ्तार, व्हाट्सएप के जरिए लीक किया था पेपर
इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय यानी IGKV की एंटोमोलॉजी परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक होने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। जांच में पेपर लीक का कनेक्शन दुर्ग के एक निजी कॉलेज से सामने आया है। पुलिस ने मामले में एक प्रोफेसर समेत 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...