IAS नीरज के. पवन समेत 5 के खिलाफ चार्जशीट, जानें आरोग्य रथ घोटाले का खेल
Jageshwar prasad | Aug 22, 2026, 17:10 IST
एनएचएम घोटाले में चार्जशीट, आईएएस नीरज के. पवन समेत 5 पर शिकंजा
राजस्थान एनएचएम घोटाले में एसीबी ने आईएएस नीरज के. पवन समेत 5 आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट पेश की। आरोग्य रथ के नाम पर 1 करोड़ रुपए के फर्जी बिल बनाकर भुगतान उठाने का आरोप।
समझें क्या है पूरा मामला
- साल 2016 के एनएचएम घोटाले में एसीबी ने बड़ी कार्रवाई।
- आईएएस नीरज के. पवन सहित 5 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट।
- आरोग्य रथ के नाम पर 1 करोड़ रुपए का फर्जी भुगतान उठाया था।
- चार्जशीट पेश होते ही फरार आरोपी सुनील राठौड़ ने सरेंडर कर दिया।
- एसीबी ने मामले को लेकर कोर्ट में 5 हजार पन्नों के दस्तावेज पेश किए।
जांच एजेंसी ने कोर्ट के समक्ष 5 हजार पन्नों के दस्तावेज दाखिल किए हैं। यह पूरा मामला स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए चलाए गए आरोग्य रथ से जुड़ा हुआ है।
कागजों में चलाया आरोग्य रथ
फर्जीवाड़े के समय आईएएस नीरज के. पवन एनएचएम के निदेशक पद पर तैनात थे। उनके खिलाफ अभियोजन स्वीकृति मिलने के बाद एसीबी ने कानूनी शिकंजा कसा है।
चार्जशीट दाखिल होते ही आरोपी का सरेंडर
इस मामले में आईएएस नीरज के. पवन के अलावा अकाउंटेंट जोजी वर्गीस, एएओ दीपा गुप्ता, दलाल अजीत सोनी और सुनील राठौड़ को आरोपी बनाया गया है। वहीं टेंडर फर्म संचालक सुरेन्द्र सिंह के खिलाफ जांच लंबित रखी गई है।
17 फीसदी कमीशन का तय था गणित
रिश्वत की इस राशि में सबसे बड़ा 37 फीसदी हिस्सा तत्कालीन निदेशक नीरज के. पवन का तय था। इसके अलावा दीपा गुप्ता को 12 फीसदी, दलाल अजीत सोनी को 0.35 फीसदी और अन्य कर्मचारियों को तय प्रतिशत में हिस्सा दिया जाता था।
2 हजार से ज्यादा दिनों के बनाए फर्जी बिल
इसके बाद टेंडर सुरेंद्र इलेक्ट्रोटेक को दे दिया गया। फर्म ने महज 3 महीने काम कर 1369 दिन रथ चलाने का दावा किया, लेकिन अधिकारियों ने मिलकर 2548 दिनों के फर्जी बिल पास कर दिए। चिकित्सा विभाग की अपनी जांच में सामने आया कि रथ केवल 552 दिन ही चला था।
ये भी पढ़ें:-
पौधरोपण घोटाले में सीबीआई जांच की मांग, कोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब
झीलों में डी-सिल्टिंग पर विवाद, कांग्रेस ने लगाए 80 करोड़ के घोटाले के आरोप
JJM घोटाले में हाईकोर्ट का बड़ा रुख, चार आरोपियों को नहीं दी राहत
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari