JJM घोटाले में नया खुलासा, महेश जोशी के बेटे की फर्म बनी रिश्वत का माध्यम
Jageshwar prasad | Published:
जल जीवन मिशन घोटाले में एसीबी की चार्जशीट में नए खुलासे
JJM घोटाले की ACB चार्जशीट में खुलासा हुआ कि पूर्व मंत्री महेश जोशी के बेटे रोहित की घाटे में चल रही फर्म में 50 लाख आए और इसी फर्म से पहले 30 लाख सीधे मंत्री पिता के खाते में गए थे।
समझें क्या है पूरा मामला
- जल जीवन मिशन घोटाले में एसीबी की चार्जशीट में नए खुलासे।
- फर्जी टेंडर के समय ही घाटे की फर्म में अचानक जमा हुए 50 लाख।
- महेश जोशी के खाते में बेटे की निष्क्रीय फर्म से लेन-देन भी हुआ।
- घोटाले में फर्जी सर्टिफिकेट से हुई थी 104 टेंडर की धोखाधड़ी।
- चार्जशीट में रोहित जोशी का नाम क्यों नहीं? जानकारों ने उठाए सवाल।
चार्जशीट के मुताबिक जिस दौर में महेश जोशी जलदाय विभाग के मंत्री थे, उसी दौरान उनके बेटे रोहित जोशी की घाटे में चल रही निष्क्रिय फर्म के खाते में 50 लाख रुपए का संदिग्ध लेनदेन हुआ।
पहले इसी फर्म से 30 लाख रुपए सीधे मंत्री पिता के निजी बैंक खाते में RTGS से ट्रांसफर किए गए थे। ACB ने इसे रिश्वत की रकम को वैध बनाने की कोशिश बताया है।
घाटे में, फिर भी लाखों आए
ACB की जांच में सामने आया कि फर्म लगातार घाटे में थी और उसमें कोई सक्रिय कारोबार नहीं चल रहा था। इसके बावजूद 7 अप्रैल से 5 जुलाई 2023 के बीच अलग-अलग संदिग्ध ट्रेडिंग कंपनियों के जरिए करीब 50 लाख रुपए इस फर्म के खाते में जमा हुए। जांच में इनमें से किसी भी कंपनी का फर्म से कोई वैध कारोबारी रिश्ता नहीं मिला।
30 लाख सीधे पिता के खाते में
ACB का कहना है कि यह रकम जलदाय विभाग में ठेकेदारों को अनुचित लाभ पहुंचाने के बदले मिली रिश्वत थी जिसे लेयरिंग के जरिए वैध बनाने की कोशिश की गई।
महेश जोशी की ओर से कोर्ट में यह कहा गया है कि बेटे की फर्म में 50 लाख लोन के रूप में आए थे जो वापस लौटा दिए गए।
107 करोड़ का ठेका, जाली इरकॉन सर्टिफिकेट
इन दोनों फर्मों ने इरकॉन इंटरनेशनल (Indian Railway Construction International) के जाली वर्क कम्प्लीशन सर्टिफिकेट और LOA (LOA – Letter of Award) के दम पर 237 में से 104 टेंडर हासिल कर लिए। इन्हीं जाली दस्तावेजों के आधार पर दोनों को निविदाओं में योग्य मान लिया गया।
सर्टिफिकेट को असली साबित करने के लिए बोगस ईमेल आईडी तक बनाई गईं। पदमचंद जैन ने खुद इन नकली आईडी से विभाग को वेरिफिकेशन मेल भेजकर पूरे सिस्टम को गुमराह किया।
जिस दौरान फर्म के खाते में रकम पहुंच रही थी, उसी दौरान जलदाय विभाग जून 2023 के अंत तक इन आरोपी ठेका कंपनियों को 107 करोड़ रुपए का भुगतान जारी कर रहा था।
रोहित जोशी आरोपी क्यों नहीं?
इतना सब दर्ज होने के बाद भी चार्जशीट के आरोपियों की सूची में रोहित जोशी का नाम नहीं है। जिस खाते से रिश्वत को वैध बनाने की कोशिश हुई, उसका मालिक कठघरे से बाहर कैसे रहा, यह सवाल अनुत्तरित है।
ये भी पढ़ें:-
पूर्व IAS सुबोध अग्रवाल के खिलाफ JJM घोटाले में 17,500 पन्नों की चार्जशीट पेश
JJM घोटाले में हाईकोर्ट का बड़ा रुख, चार आरोपियों को नहीं दी राहत
JJM घोटाला: पूर्व मंत्री महेश जोशी के घर सुबह 5 बजे ACB की दबिश, हुए गिरफ्तार
ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की मेजबानी भोपाल में, लेकिन निवेश दूसरे शहरों में, आखिर राजधानी से क्यों मुंह मोड़ रहीं बड़ी कंपनियां?
By Aman Vaishnav
MP-CG-Rajasthan Weather Update: मध्यप्रदेश में रातें हुईं ठंडी, छत्तीसगढ़ में मौसम साफ तो राजस्थान के 5 जिलों में आंधी-बारिश के आसार
By Aman Vaishnav
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel