जयपुर के सेंटर में अचानक बत्ती गुल, NTA को कैंसिल करनी पड़ी परीक्षा, जानें नई तारीख
Saurabh Mishra | Aug 22, 2026, 17:19 IST
एग्जाम कैंसिल
जयपुर के परीक्षा केंद्र में बिजली गुल होने से AIAPGET 2026 परीक्षा बाधित हुई। हंगामे के बाद NTA ने इस सेंटर की परीक्षा रद्द कर दी। प्रभावित 49 अभ्यर्थियों की दोबारा परीक्षा 1 सितंबर को होगी।
समझें क्या है पूरा मामला
- जयपुर में AIAPGET 2026 परीक्षा के दौरान बड़ी लापरवाही सामने आई।
- ट्रांसपोर्ट नगर के साईं पीजी कॉलेज सेंटर में परीक्षा शुरू होने से पहले बिजली गई।
- एग्जाम सेंटर पर पावर बैकअप और जनरेटर का नहीं किया गया था इंतजाम।
- माकूल इंतजाम नहीं होने की वजह से कुछ देर बाद कंम्प्यूटर सिस्टम ठप पड़े।
- हंगामे के बाद एनटीए ने जयपुर के इस सेंटर पर परीक्षा रद्द करने का फैसला लिया।
शुरुआती जानकारी के मुताबिक परीक्षा केंद्र पर पावर बैकअप और जनरेटर की व्यवस्था न होने के कारण कई देर तक सभी कंप्यूटर सिस्टम ठप पड़े रहे। परीक्षा हॉल में बैठे अभ्यर्थी बिना लाइट और पंखे के सिस्टम चालू होने का इंतजार करते रहे, लेकिन कंप्यूटर चालू ही नहीं हो सके।
जयपुर में AIAPGET 2026 परीक्षा के दौरान लापरवाही
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी बीते कुछ समय से लगातार विवादों में रही है। 3 मई, 2026 को हुई मेडिकल एंट्रेस की नीट-यूजी परीक्षा का भी पेपर लीक हो गया था। इसके बाद एनटीए ने बीती 21 जून को दोबारा परीक्षा आयोजित कराई थी। दो साल पहले भी नीट परीक्षा का पेपर लीक हुआ था।
The AIAPGET examination was conducted for 36979 registered candidates in Shift-I on 22 August 2026, in which 35837 candidates appeared at 200 centres across the country. The examination was completed for 35788 candidates. However, at Shri Satya Sai PG College Centre, in Jaipur,… pic.twitter.com/1GBA5nhWlm
— National Testing Agency (@NTA_Exams) August 22, 2026
NTA ने परीक्षा रद्द करने का ऐलान किया
हालांकि जयपुर के श्री सत्य साईं पीजी कॉलेज परीक्षा केंद्र पर बिजली आपूर्ति बाधित होने के कारण 49 अभ्यर्थी अपनी परीक्षा पूरी नहीं कर सके। इस केंद्र पर कुल 192 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए थे। बिजली कटौती की समस्या का कारण परीक्षा आयोजित करने वाली एजेंसी M/s Eduquity Career Technologies Private Limited से संबंधित बताया गया है।
AIAPGET 2026 exam at Sri Sathya Sai College, Jaipur was severely disrupted by repeated power/generator failures, and students were reportedly made to leave ~20 minutes before the scheduled end. The exam didn’t even run for an hour properly.@NTA_Exams #AIAPGET2026 pic.twitter.com/bfoWjsggOF
— Parv (@ParveenRps) August 22, 2026
अभ्यर्थी किसी भी जानकारी के लिए 011-40759000 या 011-69227700 पर संपर्क कर सकते हैं या aiapget@nta.ac.in पर ईमेल कर सकते।
अभ्यर्थियों का एग्जाम सेंटर की बदइंतजामी पर फूटा गुस्सा
छात्रों के मुताबिक परीक्षा शुरू होने के कुछ ही देर बाद पावर कट हो गया। इसके बाद 12 बजे तक छात्र अपनी सीटों पर लाचार बैठे रहे। छात्रों का आरोप है कि उन्हें छूटे हुए समय की भरपाई दिए बिना ही परीक्षा हॉल से बाहर कर दिया गया।
दूसरी शिफ्ट हंगामा
बिना पावर बैकअप कैसे मिला सेंटर, उठे सवाल
अभ्यर्थियों ने मांग की है कि इस परीक्षा केंद्र की अव्यवस्थाओं की उच्चस्तरीय जांच की जाए। साथ ही जिन अभ्यर्थियों का समय बिजली कटौती के कारण बर्बाद हुआ, उनके लिए दोबारा परीक्षा या उचित बोनस समय दिया जाए।
AIAPGET Exam update
Centre - Shri Satya Sai pg women college, jawahar nagar , near transport Nagar , Jaipur.
System is not working since last 1 and half hour.
Only 15-20 mins system worked since the starting of exam from 10 AM . pic.twitter.com/1fkF1GB3HZ
— Shiv Kumar (@ShivKum59495821) August 22, 2026
हंगामे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस
इस पूरे मामले को लेकर आयुष स्नातकोत्तर अभ्यर्थियों में गहरा रोष है और वे सोशल मीडिया के जरिए भी NTA और संबंधित अधिकारियों से न्याय की गुहार लगा रहे हैं।
FAQ
- जयपुर में NTA द्वारा आयोजित AIAPGET परीक्षा क्यों रद्द हुई?
परीक्षा शुरू होने के 20 मिनट बाद ही सेंटर पर बिजली गुल हो गई थी। पावर बैकअप न होने से कंप्यूटर सिस्टम ठप हो गए। इसके बाद NTA ने इस सेंटर की परीक्षा रद्द कर दी। - प्रभावित अभ्यर्थियों की दोबारा परीक्षा कब होगी?
49 प्रभावित अभ्यर्थियों की पुनः परीक्षा 1 सितंबर 2026 को सुबह 10 बजे होगी। यह परीक्षा राजस्थान कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग फॉर वुमेन, जयपुर में आयोजित होगी। - बिजली कटौती के लिए कौन जिम्मेदार बताया गया?
यह समस्या परीक्षा आयोजित करने वाली एजेंसी M/s Eduquity Career Technologies Private Limited से जुड़ी बताई गई है।
राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 6 IAS और 7 RAS का तबादला
NTA ने अब पीएससी राज्य सेवा मेंस 2026 वालों को उलझाया, यूजीसी नेट बनी वजह
जयपुर स्कूल बवाल पर वार-पलटवार, मंत्रियों ने बताया कांग्रेस की साजिश
राजस्थान के सरकारी स्कूलों में 77 हजार गेस्ट फैकल्टी की नियुक्ति, जानें भर्ती प्रक्रिया
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
By VINAY VERMA
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान
By Ashish Bhardwaj