Top News: खबरें काम की... UP में तूफान से 6 की मौत

Jitendra Shrivastava | May 26, 2026, 20:44 IST
Photograph: (thesootr)
नमस्कार, ईरान का दावा: अमेरिकी ड्रोन गिराया, F-35 पर भी की फायरिंग; 14 दिन में चौथी बार CNG महंगी। देश-दुनिया की अन्य खबरों पर डालते हैं एक नजर..

ईरान का दावा: अमेरिकी ड्रोन गिराया, F-35 पर भी की फायरिंग

खबरें काम की | top news:ईरान ने दावा किया है कि उसकी सेना ने अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन मार गिराया। IRGC ने कहा कि ईरानी हवाई क्षेत्र में घुसे लड़ाकू विमान पर भी कार्रवाई हुई। तनाव के बीच अमेरिका ने होर्मुज के पास ईरानी बोट्स और मिसाइल साइटों को निशाना बनाया।



CNG फिर महंगी: 14 दिन में चौथी बढ़ोतरी, दिल्ली में 83 रुपए पार

ईरान युद्ध के असर बीच CNG की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं। IGL ने दिल्ली-NCR समेत कई शहरों में CNG दो रुपए प्रति किलो महंगी कर दी। राजधानी दिल्ली में अब CNG का रेट 83.09 रुपए प्रति किलो पहुंच गया है। मई महीने में यह चौथी बढ़ोतरी है।



UP में गर्मी का कहर: आंधी-तूफान से 6 मौतें, मानसून अभी दूर

उत्तर भारत भीषण गर्मी और तेज तूफानों की मार झेल रहा है। यूपी में आंधी-तूफान से 6 लोगों की मौत हो गई है। बांदा में लगातार आठवें दिन तापमान 47 डिग्री पार रहा। दूसरी तरफ मानसून अब भी केरल तट से कुछ किलोमीटर दूर अटका हुआ है।



उन्नाव एक्सप्रेस वे पर मौत का मंजर, AC बस पलटी; 7 यात्रियों की मौत

उन्नाव में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर बड़ा सड़क हादसा हुआ। डबल डेकर AC बस पलटने से दरोगा और कैदी समेत 7 लोगों की मौत हो गई। हादसे में 25 यात्री घायल हुए। शुरुआती जांच में ड्राइवर को झपकी आने की बात सामने आई है।



जनसंख्या बदलाव पर केंद्र सख्त, घुसपैठ जांचेगी हाई लेवल कमेटी

केंद्र सरकार ने देश में असामान्य जनसंख्या बदलाव की जांच के लिए हाई-लेवल कमेटी बनाई है। गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि अवैध घुसपैठ और सामाजिक बदलावों के पैटर्न का अध्ययन किया जाएगा। कमेटी समाधान और रिपोर्ट सरकार को सौंपेगी।



गिर जंगल में अलर्ट: 5 शावकों समेत 8 शेरों की मौत से चिंता बढ़ी

गुजरात के गिर जंगल में दो दिनों के भीतर 8 शेरों की मौत हुई है। इनमें 5 शावक शामिल हैं। वन विभाग को दो शावकों में बेबेसिया वायरस संक्रमण का शक है। विशेषज्ञ टीमें जांच और निगरानी में जुटी हैं। 2018 में भी इसी वायरस से कई शेरों की मौत हुई थी।



बंगाल में 5 रुपए में मछली-भात, CM शुभेंदु का बड़ा ऐलान

पश्चिम बंगाल सरकार ने कई नई जनकल्याण योजनाओं का ऐलान किया है। CM शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि राज्य की 400 कैंटीनों में 5 रुपए में मछली-भात मिलेगा। महिलाओं के लिए मासिक सहायता योजना भी शुरू होगी। स्कूल और धार्मिक स्थलों के पास शराब दुकानों पर रोक लगेगी।



CM शुभेंदु की चेतावनी: बांग्लादेशियों जल्दी भागो वरना कार्रवाई होगी

पश्चिम बंगाल में अवैध घुसपैठ पर राजनीति तेज हो गई है। CM शुभेंदु अधिकारी ने बांग्लादेशी नागरिकों को राज्य छोड़ने की चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि घुसपैठियों को जेल में रखकर सुविधा नहीं दी जाएगी। वहीं बॉर्डर चेक पोस्ट पर विदेशी नागरिकों की आवाजाही बढ़ने लगी है।



SI पेपर लीक मामले में SOG का एक्शन, मैनेजर गिरफ्तार, 50 लाख में खरीदा था पेपर

राजस्थान में चर्चित SI भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप (SOG) ने बड़ी कार्रवाई की है। SOG ने राजस्थान राज्य बेवरेज कॉर्पोरेशन लिमिटेड (RSBCL) के डिपो मैनेजर लोकेंद्र पंडया को गिरफ्तार किया है। मंगलवार दोपहर SOG टीम ने लोकेंद्र पंडया (58) को डूंगरपुर जिले के वरदा गांव स्थित उसके घर से हिरासत में लिया। इसके बाद आरोपी को कोर्ट में पेश कर दो दिन के रिमांड पर भेजा गया। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



अमित शाह सांचू पोस्ट पर पहुंचने वाले देश के पहले गृहमंत्री, वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम-2 की शुरुआत

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बीकानेर स्थित सीमा सुरक्षा बल (BSF) की सांचू पोस्ट का दौरा किया। इस अवसर पर आयोजित प्रहरी सम्मेलन में उन्होंने कहा कि सांचू चौकी देखने की उनकी इच्छा गृह मंत्री बनने से पहले भी थी। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



भर्ती में बदलाव, स्क्रैप से कमाई, और ठेकेदारों को राहत... साय कैबिनेट के 3 बड़े फैसले

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में हुई कैबिनेट बैठक में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी। सरकार ने स्क्रैप निस्तारण से लेकर भर्ती व्यवस्था और सड़क निर्माण तक बड़े निर्णय लिए। कैबिनेट के फैसलों को प्रशासनिक सुधार और विकास कार्यों की रफ्तार से जोड़कर देखा जा रहा है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



रायपुर में महंगाई की मार: पेट्रोल-डीजल के बाद सब्जी से लेकर सीमेंट तक सब महंगा

रायपुर में महंगाई अब लोगों की जिंदगी के हर हिस्से पर असर डाल रही है। पहले केवल पेट्रोल और डीजल के दाम चर्चा में रहते थे। अब खाने-पीने की चीजों से लेकर मकान बनाने और इलेक्ट्रॉनिक्स खरीदने तक हर काम महंगा हो गया है। बाजार में रोजमर्रा की जरूरतों का खर्च लगातार बढ़ रहा है। आम परिवारों का मासिक बजट गड़बड़ा गया है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



Tags:
  • अमित शाह
  • top news
  • गर्मी का कहर
  • CNG
  • एक्सप्रेस वे
  • खबरें काम की
  • SI पेपर लीक
  • शुभेंदु अधिकारी