Top News: खबरें काम की... मिडिल ईस्ट में बढ़ा तनाव, जंग का खतरा

Jitendra Shrivastava | Jul 27, 2026, 21:07 IST
Photograph: (THESOOTR)
नमस्कार, मिडिल ईस्ट में बढ़ा तनाव, सऊदी-हूती टकराव से जंग का खतरा; पेपरलीक बिल पर संसद में बनी सहमति, होगी चर्चा और वोटिंग। देश-दुनिया की अन्य खबरों पर डालते हैं एक नजर...

मिडिल ईस्ट में बढ़ा तनाव, सऊदी-हूती टकराव से जंग का खतरा

खबरें काम की | top news:मिडिल ईस्ट में एक बार फिर संघर्ष की आशंका बढ़ गई है। यमन के हूती विद्रोहियों और सऊदी नेतृत्व वाले गठबंधन के बीच हमले तेज हो गए हैं। मिसाइल और ड्रोन हमलों के बाद सऊदी ने जवाबी कार्रवाई शुरू की है। समुद्री नाकेबंदी के ऐलान से क्षेत्रीय तनाव और बढ़ गया है।



पेपर लीक बिल पर संसद में बनी सहमति, आज होगी चर्चा और वोटिंग

संसद में पेपरलीक रोकने वाले नए बिल को लेकर जारी गतिरोध खत्म होता दिख रहा है। लोकसभा स्पीकर ओम बिरला की पहल के बाद सरकार और विपक्ष चर्चा के लिए तैयार हो गए हैं। लोक परीक्षा संशोधन बिल पर आज बहस होगी और इसके बाद वोटिंग भी कराई जाएगी। सोमवार को हंगामे के कारण सदन कई बार स्थगित हुआ था।



अब बाजार में आएंगे प्लास्टिक के ₹10 और ₹20 के नोट, RBI का बड़ा कदम

देश में जल्द ही करेंसी का नया रूप देखने को मिल सकता है। रिजर्व बैंक ₹10 और ₹20 के प्लास्टिक यानी पॉलिमर नोटों का ट्रायल शुरू करने जा रहा है। इसके लिए 200 करोड़ नोट छापे जाएंगे। सफल परीक्षण के बाद इन्हें नियमित रूप से जारी किया जा सकता है, जबकि मौजूदा कागजी नोट भी चलते रहेंगे।



MP-राजस्थान में फिर बरसेंगे बादल, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

मानसून की रफ्तार एक बार फिर तेज होने वाली है। बंगाल की खाड़ी में बने डिप्रेशन सिस्टम के चलते मध्य प्रदेश और राजस्थान समेत कई राज्यों में भारी बारिश का दौर शुरू होगा। यूपी में नदियां उफान पर हैं, जबकि हिमाचल में बारिश से हालात खराब हैं। कई सड़कें बंद हैं और राहत अभियान जारी है।



CJP ने दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम, लिखित एग्रीमेंट दे सरकार नहीं तो फिर करेंगे प्रोटेस्ट

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने सोमवार को फिर आंदोलन की चेतावनी दी। पार्टी ने कहा कि छात्रों पर कार्रवाई नहीं रुकी तो प्रदर्शन होगा। CJP ने इस मुद्दे पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की है। CJP प्रवक्ता सौरव दास ने सरकार पर समझौता तोड़ने का आरोप लगाया। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



CJP के बाद GenZ की नई मुहिम, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल आरक्षण हटाओ आंदोलन

आरक्षण हटाओ आंदोलन का इंस्टाग्राम अकाउंट यूजरनेम reservationhataomovement से चलता है। इस अकाउंट पर अब तक 109 पोस्ट डाली जा चुकी हैं। यह अकाउंट सिर्फ भारतीय सेना को फॉलो करता है। प्रोफाइल में लिखा है कि यह अभियान उन नागरिकों का समर्थन है जो मानते हैं कि सुधार की आवाज उठनी चाहिए। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



कर्मचारियों के लिए खुशखबरी: 8वां वेतन आयोग के लिए 7 और 10 अगस्त को बैठक

8वें वेतन आयोग ने नया नोटिस जारी किया है। यह नोटिस जुलाई 2026 को जारी हुआ है। आयोग दिल्ली के कर्मचारी संगठनों से 7 और 10 अगस्त को मिलेगा। इसके लिए 31 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन करना होगा। बाकी राज्यों के लिए बैठकें बाद में होंगी। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



E20 पोस्ट विवाद: नितिन गडकरी पहुंचे बॉम्बे हाईकोर्ट, मेटा-गूगल पर केस की मिली मंजूरी

केद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने E20 पॉलिसी (E20 Ethanol Blending Policy) को लेकर बॉम्बे हाईकोर्ट का रुख किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर चल रहे अपमानजनक पोस्ट और डीपफेक को चुनौती दी है। कोर्ट ने उन्हें मेटा, गूगल और एक्स के खिलाफ केस दर्ज करने की अनुमति दे दी है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



कांग्रेस का नया फॉर्मूला, निकाय और पंचायतीराज चुनाव में 50% टिकट युवाओं को

कांग्रेस ने इस बार शहरी निकायों और पंचायतीराज संस्थाओं के चुनावों में आधे टिकट 50 साल से कम उम्र वालों को देने का फैसला किया है। इस बार पार्षद, ​नगर पालिका अध्यक्ष, सभाापति और मेयर के आधे उम्मीदवार 50 साल से कम उम्र के बनाए जाएंगे। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



छत्तीसगढ़ मनरेगा घोटाला : EOW की बड़ी करवाई, 8 अफसरों पर शिकंजा

छत्तीसगढ़ में मनरेगा योजना के तहत सामग्री खरीदी में हुई कथित आर्थिक गड़बड़ी के 18 साल पुराने मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है। राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने इस मामले में आठ पूर्व अधिकारियों के खिलाफ विशेष न्यायालय में करीब 6000 पन्नों का चालान पेश किया है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



छत्तीसगढ़ धान घोटाला : सरकारी चूहे फिर खा गए 250 करोड़ के चावल

छत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य पर खरीदे गए धान के रिकॉर्ड में एक बार फिर बड़ा अंतर सामने आया है। इस बार खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में खरीदे गए धान के भौतिक सत्यापन और रिकॉर्ड के मिलान के दौरान करीब 1.27 लाख मीट्रिक टन धान का हिसाब मेल नहीं खा रहा है। इसकी अनुमानित कीमत 250 करोड़ रुपए से अधिक बताई जा रही है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



Tags:
  • नितिन गडकरी
  • बारिश
  • top news
  • पेपर लीक
  • खबरें काम की
  • मिडिल ईस्ट
  • CJP