CJP ने दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम, लिखित एग्रीमेंट दे सरकार नहीं तो फिर करेंगे प्रोटेस्ट
Sandeep Kumar | Jul 27, 2026, 19:40 IST
CJP ने दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने सरकार को लिखित एग्रीमेंट देने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया है। समझौते के बावजूद छात्रों पर कार्रवाई का आरोप लगाते हुए फिर आंदोलन की चेतावनी दी।
समझें क्या है पूरा मामला
- CJP ने सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया।
- पार्टी ने छात्रों पर कार्रवाई जारी रहने का आरोप लगाया।
- CJP ने लिखित समझौते की मांग रखी।
- केस वापस नहीं हुए तो आंदोलन होगा।
- पार्टी फिर जंतर-मंतर पर धरना दे सकती है।
आंदोलन की चेतावनी
प्रवक्ता ने क्या कहा
रांका के मुताबिक दिल्ली और आसपास के इलाकों में कुछ प्रदर्शनकारियों को हिरासत में भी लिया गया है। उनका कहना है कि यह सिलसिला कई राज्यों में चल रहा है। CJP ने इसे समझौते का सीधा उल्लंघन बताया है।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में दोहराई मांग
रांका ने बताया कि इस संबंध में CJP ने एक लिखित मसौदा तैयार करके सरकार को सौंपा था। अब उस मसौदे पर लिखित समझौते की कॉपी बुधवार तक मांगी गई है। पार्टी का कहना है कि बिना लिखित पुष्टि के भरोसा बनाए रखना मुश्किल है।
Dear @JPNadda @DrJitendraSingh ji,
We are observing a complete breach of the agreement regarding no police action against the protestors. Hundreds of students have been arrested in Bihar and Bengal, and hundreds are being surveilled/harrassed in Delhi and other states. Multiple…
— Ashutosh Ranka (@AshutoshRanka) July 27, 2026
CJP की मुख्य मांगें
रांका ने कहा कि भारत सरकार बताए कि इस मामले में वह क्या कर रही है या आगे क्या करेगी। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर केस वापस नहीं लिए गए और पुलिस कार्रवाई जारी रही तो पार्टी फिर आंदोलन शुरू करेगी। इसके लिए वे दोबारा जंतर मंतर पर बैठने को तैयार हैं।
25 जुलाई का समझौता
इस समझौते के समय जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह मौजूद थे। यही दोनों नेता इससे पहले सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल तुड़वाने भी गए थे। हालांकि अब तक इस बात की पुष्ट जानकारी सामने नहीं आई है कि आंदोलनकारी छात्रों के खिलाफ नया केस दर्ज हुआ है या किसी को गिरफ्तार किया गया है। आशुतोष रांका ने भी अपनी बात में किसी केस का ठोस उदाहरण नहीं दिया।
आगे क्या हो सकता है
FAQ
- CJP ने सरकार को क्या अल्टीमेटम दिया है?
CJP ने सरकार से 24 घंटे में लिखित एग्रीमेंट देने को कहा है। मांग है कि छात्रों पर दर्ज सभी केस वापस लिए जाएं। ऐसा न होने पर पार्टी फिर आंदोलन करेगी। - CJP का मुख्य आरोप क्या है?
CJP का आरोप है कि समझौते के बाद भी बिहार, बंगाल और दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई हो रही है। हालांकि इसकी पुष्ट जानकारी अभी सामने नहीं आई है। प्रवक्ता ने कोई ठोस उदाहरण भी नहीं दिया।
ये भी पढ़ें...
CJP के बाद GenZ की नई मुहिम, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल आरक्षण हटाओ आंदोलन
कॉकरोच जनता पार्टी के 15 कार्यकर्ताओं पर FIR दर्ज, एमपी में पहली बार हुआ ऐसा
Bhopal CJP Protest: 29 जून को सड़कों पर उतरेगी कॉकरोच जनता पार्टी, इन मांगों पर जोर
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
By VINAY VERMA