कॉकरोच जनता पार्टी के 15 कार्यकर्ताओं पर FIR दर्ज, एमपी में पहली बार हुआ ऐसा

Aman Vaishnav | Jul 14, 2026, 13:00 IST
Share
कॉकरोच जनता पार्टी
कॉकरोच जनता पार्टी

कॉकरोच जनता पार्टी को एमपी में धरने प्रदर्शन करना भारी पड़ गया है। प्रदेश में पहली बार पार्टी के 15 कार्यकर्ताओं पर FIR दर्ज की गई है। ये कार्यकर्ता बिना अनुमति के धरना प्रदर्शन कर रहे थे।

समझें क्या है पूरा मामला...

  • ग्वालियर में नीट पेपर लीक के विरोध में प्रदर्शन हुआ।
  • कॉकरोच जनता पार्टी के कार्यकर्ता महाराज बाड़ा पर बैठे।
  • प्रशासन ने पहले ही प्रदर्शन की अनुमति रद्द कर दी थी।
  • इसके बावजूद कार्यकर्ता धरने पर बैठे रहे।
  • पुलिस ने 15 कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
नीट पेपर लीक के विरोध में प्रदर्शन करना कॉकरोच जनता पार्टी को भारी पड़ गया है। मध्य प्रदेश में पार्टी के सदस्यों के खिलाफ पहली बार एफआईआर दर्ज हुई है। मामला ग्वालियर शहर का है।

यहां महाराज बाड़ा पर कॉकरोच पार्टी के सदस्य बिना अनुमति प्रदर्शन कर रहे थे। प्रशासन ने पहले ही उनकी अनुमति निरस्त कर दी थी। इसके बावजूद सोमवार, 13 जुलाई को पार्टी के पदाधिकारी धरने पर बैठ गए।

कैसे शुरू हुआ प्रदर्शन

कोतवाली थाना प्रभारी विनोद विनायक करकरे ने पूरी घटना की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि अनिकेत शिवहरे के नेतृत्व में 10 से 15 कार्यकर्ता महाराज बाड़ा पहुंचे थे। कार्यकर्ता सड़क पर बैठकर प्रदर्शन करने लगे।

प्रदर्शन करीब एक घंटे तक चला था। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी भी की थी। भीड़ बढ़ने के साथ ही मौके पर तनाव भी बढ़ता गया।

अनुमति नहीं दिखा सके प्रदर्शनकारी

पुलिस ने जब प्रदर्शनकारियों से अनुमति पत्र मांगा तो वे कोई वैध अनुमति दिखा नहीं सके। उन्हें बताया गया कि एसडीएम पहले ही प्रदर्शन की अनुमति निरस्त कर चुके थे।

इसके बावजूद कार्यकर्ताओं ने धरना खत्म नहीं किया। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करने का फैसला लिया।

पुलिस ने दर्ज किया केस

कोतवाली पुलिस ने प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे अनिकेत शिवहरे समेत 15 कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया है। अनिकेत शिवहरे गाढ़वे की गोठ के रहने वाले हैं। उन पर शासकीय आदेश की अवहेलना का आरोप लगा है।

पुलिस के अनुसार, प्रदेश में कॉकरोच पार्टी के खिलाफ यह पहला मामला है। इससे पहले पार्टी के खिलाफ कोई एफआईआर दर्ज नहीं हुई थी।

नियमानुसार कार्रवाई हुई- पुलिस

इस मामले में पुलिस का कहना है कि शहर की कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्रवाई जरूरी थी। जब अनुमति निरस्त हो चुकी थी, तो प्रदर्शन करना नियमों के खिलाफ था।

पुलिस अधिकारियों ने साफ किया कि यह कार्रवाई किसी दबाव में नहीं, बल्कि नियमानुसार की गई है। आगे भी बिना अनुमति के प्रदर्शन पर सख्ती जारी रहने की बात कही गई है।

युवाओं में नाराजगी की वजह

इधर युवा कार्यकर्ताओं ने पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि उन्हें अनुमति रद्द होने की जानकारी ही नहीं थी।

प्रदर्शनकारियों के अनुसार, प्रशासन अक्सर अंतिम समय में ही अनुमति निरस्त करता है। इस बार भी यही हुआ। उनके आह्वान पर ही बड़ी संख्या में लोग वहां इकट्ठा हुए थे।

ये खबरें भी पढ़िए...

कॉकरोच जनता पार्टी प्रमुख दीपके की इंदौर आंदोलन में एंट्री, ऐसे दिया समर्थन

कॉकरोच पार्टी के आंदोलन पर गिरिराज सिंह का तंज, कसाई के कोसने से मवेशी नहीं मरते

क्या चुनाव में दिख सकता है कॉकरोच सिंबल, जानिए इलेक्शन कमीशन के नियम?

कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन में शामिल होंगे जोगी, बोले कांग्रेसियों को झेंगुरा बनना पड़ेगा

Tags:
  • ग्वालियर
  • प्रदर्शन
  • पेपर लीक
  • नीट पेपर लीक
  • नीट पेपर
  • कॉकरोच जनता पार्टी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब

By VINAY VERMA

अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब