कांग्रेस का नया फॉर्मूला, निकाय और पंचायतीराज चुनाव में 50% टिकट युवाओं को
Mukesh Sharma | Jul 27, 2026, 18:41 IST
कांग्रेस का नया फॉर्मूला, निकाय-पंचायत चुनाव में 50% टिकट युवाओं को
हाई कोर्ट के फैसले के बाद प्रदेश में होने वाले स्थानीय निकायों और पंचायतीराज चुनावों के लिए कांग्रेस ने कमर कस ली है। पार्टी ने 50% टिकट 50 वर्ष से कम उम्र के युवाओं को देने का ऐलान किया है।
समझें क्या है पूरा मामला
- पालिका व पंचायतीराज चुनाव में 50 साल से कम उम्र के युवाओं को 50 प्रतिशत टिकट।
- बार-बार वार्ड बदलने वाले नेताओं को नहीं मिलेगा टिकट,चुनावी राजनीति में स्थिरता आएगी।
- पार्टी की हिदायत,चुनाव जीतने के बाद दल-बदल या भीतरघात करने वालों से बचें।
- उदयपुर चिंतन शिविर के वादे को पहली बार फॉर्मूले को धरातल पर उतारा जा रहा है।
कांग्रेस ने इस बार शहरी निकायों और पंचायतीराज संस्थाओं के चुनावों में आधे टिकट 50 साल से कम उम्र वालों को देने का फैसला किया है। इस बार पार्षद, नगर पालिका अध्यक्ष, सभाापति और मेयर के आधे उम्मीदवार 50 साल से कम उम्र के बनाए जाएंगे।
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने सोमवार को कांग्रेस मुख्यालय में शहरी निकायों के चुनावों की तैयारियों के सिलसिले में बुलाई गई बैठक के दौरान कहा कि,कांग्रेस ने घोषणा कर रखी है कि शहरी निकायों और पंचायतीराज संस्थाओं के चुनावों में 50 प्रतिशत टिकट 50 साल से कम उम्र वालों को देंगे।
जिनकी उम्र ज्यादा है वे अपनी जगह जवान उम्मीदवारों को तैयार करें। 70-80 साल वालों ने टिकट मांगा तो दिक्कत आएगी। हालांकि आधे टिकट तो 50 साल से ज्यादा वालों के लिए रहेंगे ही, लेकिन मैं पार्टी की थीम की बात कर रहा हूं।
वार्ड बदलने पर रहेगी रोक
जीतने के बाद छोड़कर नहीं जाएं, इसका ध्यान रखें
हमें इस बात का खास ध्यान रखना है कि इस गंदगी में नहीं पड़ना है। पार्टी हाईकमान जिसे टिकट दे, निकाय प्रमुख बनाए उसके साथ खड़े रहना है।
उदयपुर डिक्लेरेशन में हुई थी 50 फीसदी टिकट युवाओं को देने की घोषणा
इसके बाद शहरी निकाय और पंचायतीराज चुनाव राजस्थान, में पहली बार इसका पालन होने जा रहा है। पहले इनके चुनाव एक साथ नहीं हुए थे। कांग्रेस ने चरणबद्ध तरीके से इस फार्मूले को लागू करने की घोषणा की थी।
पालिका और पंचायतीराज में युवाओं को मिलेगा ज्यादा मौका
ये भी पढ़ें:-
पंचायत-निकाय चुनाव टालने पर हाई कोर्ट सख्त, चुनाव आयुक्त को किया तलब
पंचायत-निकाय चुनाव टालने की फिर गुहार, सरकार ने हाई कोर्ट में लगाई अर्जी
चुनाव आयोग ने खड़े किए हाथ, 31 जुलाई तक नहीं होंगे पंचायत-निकाय चुनाव
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava