Top News: खबरें काम की... नाव पलटने से 15 भारतीयों की मौत

Jitendra Shrivastava | Jul 11, 2026, 21:10 IST
Share
top news (73)
Photograph: (THESOOTR)

नमस्कार, नाव पलटने से 15 भारतीयों की मौत, जारी किए हेल्पलाइन नंबर; नाबालिग से रेप केस के आरोपी की जमानत, आते ही की 6 की हत्या। देश-दुनिया की अन्य खबरों पर डालते हैं एक नजर....

ईरान ने कहा बदला लेंगे, ट्रम्प बोले- 1000 मिसाइलों से कर देंगे तबाह

खबरें काम की | top news:ईरान के नए सुप्रीम लीडर मुजतबा खामेनेई ने अपने पिता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत का बदला लेने की बात कही है। वहीं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान को कड़ी चेतावनी दी है। दोनों देशों के बयानों के बाद मध्य पूर्व में तनाव और बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं।

नाव पलटने से 15 भारतीयों की मौत, सरकार ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

वियतनाम के फु क्वोक द्वीप के पास एक स्पीडबोट पलट गई। इसमें 32 भारतीय पर्यटक और चार क्रू मेंबर सवार थे। हादसे में 15 भारतीयों की मौत हो गई। 21 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है। भारतीय दूतावास ने मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें...

देश की समुद्री ताकत में इजाफा, नौसेना में शामिल हुआ नया युद्धपोत INS महेंद्रगिरी

भारतीय नौसेना की ताकत में शनिवार को एक बड़ा इजाफा हुआ। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने विशाखापत्तनम डॉकयार्ड में आयोजित एक समारोह में स्वदेशी स्टील्थ फ्रिगेट INS महेंद्रगिरी को नौसेना के बेड़े में शामिल किया। यह जहाज भारतीय सेना के प्रोजेक्ट 17A का छठा युद्धपोत है। खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें...

जमानत पर बाहर आते ही खौफनाक वारदात, आरोपी ने 6 लोगों को मार डाला

तेलंगाना के रंगा रेड्डी जिले में एक सनसनीखेज हत्या कांड सामने आया है। नाबालिग से रेप केस में जमानत मिलने के बाद आरोपी ने कथित तौर पर छह लोगों की हत्या कर दी। पहले उसने पत्नी और दो बच्चों को निशाना बनाया। इसके बाद पीड़िता और उसके परिवार के सदस्यों की जान ले ली।

25 साल पुराना मफलर लेकर न्यूजीलैंड पहुंचे मोदी, सुनाया भावुक किस्सा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने न्यूजीलैंड दौरे के दौरान अपने पुराने मफलर से जुड़ा किस्सा साझा किया। उन्होंने बताया कि करीब 25-30 साल पहले मिली यह भेंट आज भी उनके पास सुरक्षित है। भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि रिश्तों में जनसंख्या नहीं बल्कि जनकल्याण की भावना अहम होती है।

देश के 70% हिस्से से मानसून गायब, 7 राज्यों में बारिश का संकट

देश के कई हिस्सों में मानसून की रफ्तार थम गई है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 5 दिनों तक 7 राज्यों में बारिश कम होने की संभावना है। सैटेलाइट तस्वीरों में ज्यादातर इलाकों से बादल हटते नजर आ रहे हैं। वहीं उत्तराखंड समेत कुछ राज्यों में भारी बारिश से हालात बिगड़े हैं।

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद केस में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने मांगा जवाब

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से जुड़े एक मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सुनवाई की है। मामला कथित रूप से उन्हें झूठे यौन उत्पीड़न केस में फंसाने की साजिश से जुड़ा है। शाहजहांपुर निवासी पत्रकार रमाशंकर दीक्षित ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की है। खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें...

बार-बार के चुनाव पर लगेगा ब्रेक, देश में वन नेशन वन इलेक्शन का रास्ता साफ!

देश में एक देश, एक चुनाव की व्यवस्था को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। संसद की संयुक्त समिति इस पर लगातार काम कर रही है। समिति के मुताबिक यह व्यवस्था 2029 के आम चुनावों से लागू हो सकती है। समिति अध्यक्ष पीपी चौधरी ने इस पर बड़ा दावा किया है। उनके अनुसार अब तक हुई चर्चा में शामिल 99% संगठनों ने इसका समर्थन किया है। खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें...

विधायक का कर दिया ट्रांसफर, पटवारियों की तबादला सूची में आया नाम, जानिए पूरी वजह

राजस्थान में सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों के तबादलों का दौर फिलहाल थम गया है, लेकिन जाते-जाते यह तबादला सीजन गजब का वाकया दे गया है। दरअसल, राजस्व विभाग ने प्रदेश भर में कुल 924 पटवारियों के तबादलों की जंबो सूची जारी की है। इस लिस्ट के 609वें नंबर पर एक पटवारी की जगह सीधे डीग से भाजपा विधायक डॉ. शैलेष दिगंबर सिंह का नाम लिखा हुआ था। खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें...

आखरी दिन रेवेन्यू बोर्ड में बड़ा फेरबदल, 1735 अधिकारियों के किए तबादले

राजस्थान में तबादलों के आखिरी दिन रेवेन्यू बोर्ड अजमेर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ। देर रात तक 1735 अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादले के आदेश जारी किए गए। इनमें तहसीलदार, पटवारी, भू-अभिलेख निरीक्षक सहित कई पद शामिल हैं। खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें...

Tags:
  • वन नेशन वन इलेक्शन
  • मानसून
  • डोनाल्ड ट्रम्प
  • top news
  • शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद
  • खबरें काम की
  • खामेनेई
  • INS महेंद्रगिरी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग