Top News: खबरें काम की... पुतिन की चेतावनी: कालिनिनग्राद को छुआ तो परमाणु जवाब मिलेगा, Asian Games 2026: भारतीय महिला हॉकी टीम ने जीता गोल्ड मेडल
कलिनिनग्राद पर हमला हुआ तो परमाणु हथियार इस्तेमाल करेगा रूस: पुतिन
NATO देशों को कलिनिनग्राद को लेकर रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की चेतावनी आई है। उन्होंने कहा कि रूसी क्षेत्र पर हमला होने की स्थिति में मॉस्को सभी उपलब्ध हथियारों के इस्तेमाल पर विचार कर सकता है। साथ ही पुतिन ने कहा कि रूस यूरोप पर हमला करने की योजना नहीं बना रहा।
Asian Games 2026: भारतीय महिला हॉकी टीम ने जीता गोल्ड
भारतीय महिला हॉकी टीम ने एशियन गेम्स 2026 में इतिहास रच दिया। भारत ने फाइनल में चीन को 1-0 से हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया। इसके साथ महिला हॉकी में भारत का 44 साल पुराना इंतजार खत्म हो गया। भारत ने इससे पहले 1982 में एशियन गेम्स का गोल्ड जीता था। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
मुंबई में CJP का शक्ति प्रदर्शन, अब ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
दिल्ली के जंतर-मंतर पर लंबे आंदोलन के बाद अब CJP ने मुंबई में मोर्चा खोला है। शिवाजी पार्क में हुए प्रदर्शन में संगठन ने SIR का विरोध किया और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग उठाई। CJP ने साफ कहा कि मुंबई का प्रदर्शन केवल शुरुआत है और अगला बड़ा आंदोलन दिल्ली में होगा।
दुनिया के सबसे ऊंचे चिनाब ब्रिज पर 100 की रफ्तार से दौड़ी वंदे भारत
जम्मू-कश्मीर के चिनाब रेलवे ब्रिज पर वंदे भारत एक्सप्रेस ने 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से सफर किया। ट्रेन ने अंजी ब्रिज भी इसी स्पीड से पार किया। ट्रायल के बाद कटरा-बनिहाल सेक्शन की अधिकतम रफ्तार बढ़ाकर 100 किमी प्रति घंटा कर दी गई है।
घायल पायलट ने नहीं छोड़ी हिम्मत, मोदी को सुनाई 174 जान बचाने की कहानी
भारतीय पायलट स्मित मच्छर ने पीएम नरेंद्र मोदी से बातचीत में विमान के संकट की पूरी कहानी साझा की। उन्होंने बताया कि घायल होने के बावजूद हिम्मत नहीं छोड़ी। विमान नीचे जा रहा था तो उन्होंने हनुमान चालीसा पढ़ते हुए कॉकपिट का दरवाजा खोला और हालात संभालने की कोशिश की।
एशियन गेम्स 2026: एक मिनट में 2 गोल्डन पंच, भारत की अंकतालिका में तीन अंक की बढ़त
एशियन गेम्स 2026 में शुक्रवार को भारत ने एक मिनट के अंदर दो गोल्ड जीते। अंकुश पंघाल ने बॉक्सिंग में गोल्ड अपने नाम किया। इससे पहले लवलीना बोरगोहेन और परवीन हुड्डा ने भी खिताब जीता। पहली बार तीन भारतीय मुक्केबाज एशियाड चैंपियन बने। सुजीत कालकल ने कुश्ती में सोना जीता। भारत के अब 15 गोल्ड हैं और वह Asian Games medal tally India में पांचवें नंबर पर है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
मुंबई में आरएसएस चीफ मोहन भागवत का बड़ा बयान, बोले- धर्म संकट में पड़ा तो देश भुगतेगा खामियाजा
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने मुंबई में कहा कि भारत में राष्ट्र और धर्म अलग नहीं हैं। ऑल इंडिया विहार सेवा ग्रुप के 14वें वार्षिक सम्मेलन में मोहन भागवत का बयान आया। उन्होंने कहा कि राष्ट्र कमजोर होता है तो धर्म पर खतरा आता है। भागवत ने समर्पण और भारत की ज्ञान परंपरा पर भी बात रखी। सम्मेलन में संघ के कार्यकर्ता और छात्र शामिल हुए। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
पंजाब कांग्रेस की कमान परगट सिंह को, 2027 चुनाव से पहले बड़ा बदलाव
पंजाब कांग्रेस ने 2027 विधानसभा चुनाव से पहले संगठन में बड़ा बदलाव किया है। जालंधर कैंट विधायक और पूर्व हॉकी कप्तान परगट सिंह को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। इससे पहले राजा वड़िंग ने पद छोड़ते हुए पंजाब प्रभारी सचिन पायलट पर उन्हें हटाने की कोशिश का आरोप लगाया था।
राजस्थान पंचायत चुनाव की घोषणा कल, चार चरण में चुनाव की संभावना, चुने जाएंगे 1.69 लाख प्रतिनिधि
राजस्थान में पंचायत चुनावों की घोषणा 3 अक्टूबर को होने वाली है। ये चुनाव चार चरणों में आयोजित किए जा सकते हैं, जिसमें लगभग 1.69 लाख जनप्रतिनिधियों का चुनाव किया जाएगा। इस बार महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण दिया गया है, जो उनकी भागीदारी को बढ़ाएगा। सरपंच व वार्ड पंच चुनाव बैलेट पेपर से होंगे, जबकि अन्य पदों के लिए ईवीएम का प्रयोग होगा। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
छत्तीसगढ़ कोयला घोटाला: देवेंद्र यादव को ईओडब्ल्यू का नोटिस, सीक्रेट डायरी में आया था नाम
कोल लेवी घोटाला मामले में विधायक देवेंद्र यादव को नोटिस मिला है। आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो ने उन्हें 5 अक्टूबर को पेश होने को कहा है। समय सुबह 10.30 बजे और जगह रायपुर विशेष अदालत है। मामला करीब 540 करोड़ रुपए की कथित अवैध वसूली का है। यादव ने आरोपों को बेबुनियाद बताया है। जांच पूरी कर एजेंसी आरोप पत्र पेश करेगी।
कॉकरोच पार्टी के लोगों पर बीजेपी का तंज, दीप कमल में लिखा नालायक निकम्मे तिलचट्टे, राहुल को बताया पिलपिला
बजेपी की मासिक पत्रिका दीप कमल ने एक बार फिर कॉकरोचों को छेड़ दिया है। दीप कमल के सितंबर के अंक को पीएम मोदी विशेषांक के रुप में छापा गया है। संपादकीय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गुणों का बखान किया गया है। मोदी के गुणों के वर्णन में रामचरित मानस की एक चौंपाई भी लिखी गई है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...