Top News: खबरें काम की... BRICS के पहले पुतिन का G7 की आर्थिक हिस्सेदारी पर सवाल

Jitendra Shrivastava | Sept 11, 2026, 21:30 IST
Share
top news (129)
Photograph: (THESOOTR)

नमस्कार, आइए पढ़ते हैं देश-दुनिया की आज की बड़ी खबरें... BRICS के पहले पुतिन का G7 की आर्थिक हिस्सेदारी पर सवाल; महाराष्ट्र हादसे में छत्तीसगढ़ के 8 लोगों की मौत, कवर्धा में मातम। अन्य खबरों पर भी डालते हैं एक नजर...

लाल सागर के रुट पर संकट, हूती विद्रोहियों का बंदरगाह पर दावा

खबरें काम की | top news:होर्मुज जलडमरूमध्य के बाद अब लाल सागर के समुद्री मार्ग पर भी संकट बढ़ता दिख रहा है। हूती विद्रोहियों ने यमन के रणनीतिक मोखा बंदरगाह पर नियंत्रण का दावा किया है। बाब अल-मंडेब जलमार्ग वैश्विक व्यापार के लिए बेहद अहम है। इससे अंतरराष्ट्रीय सप्लाई चेन पर असर की आशंका बढ़ी है।

BRICS की ताकत पर पुतिन का दावा, G7 को लेकर किया तंज

BRICS बिजनेस समिट में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने G7 की आर्थिक हिस्सेदारी पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि वैश्विक अर्थव्यवस्था में BRICS देशों की भागीदारी करीब 40 फीसदी है। वहीं G7 की हिस्सेदारी लगभग 18 फीसदी रह गई है। पुतिन ने इसी तुलना के जरिए G7 पर निशाना साधा।

BRICS फोरम में बोले PM मोदी, सुरक्षित समुद्री मार्ग से बढ़ेगा व्यापार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने BRICS बिजनेस फोरम में वैश्विक व्यापार को लेकर अहम बात कही। उन्होंने कहा कि व्यापार की रफ्तार बनाए रखने के लिए समुद्री रास्तों की सुरक्षा जरूरी है। पीएम ने नौवहन की स्वतंत्रता और नाविकों की सुरक्षा को भारत की प्राथमिकता बताया।

महाराष्ट्र हादसे में छत्तीसगढ़ के 8 लोगों की मौत, कवर्धा में मातम

महाराष्ट्र में नागपुर-रायपुर हाईवे पर हुए भीषण सड़क हादसे में छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले के आठ लोगों की मौत हो गई। बोलेरो और आयशर की टक्कर में बारह लोग घायल हुए हैं। खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें...

केदारनाथ में बादल फटा, कई राज्यों में बाढ़ का कहर जारी

देश के कई राज्यों में बारिश ने मुश्किलें बढ़ा दी हैं। उत्तराखंड के केदारनाथ में बादल फटने के बाद लैंडस्लाइड से पैदल मार्ग बंद हो गया। यूपी, एमपी और बिहार में भी बाढ़ जैसे हालात हैं। कई इलाकों में सड़कें, पुल और कॉलोनियां पानी में डूब गई हैं। प्रशासन राहत कार्यों में जुटा है।

इजराइल ने उड़ाई हिजबुल्लाह की 2 किमी सुरंग, जोरदार धमाका

इजराइली सेना ने दक्षिणी लेबनान में हिजबुल्लाह की एक बड़ी सुरंग को विस्फोट से तबाह करने का दावा किया है। करीब 2 किलोमीटर लंबी इस सुरंग को उड़ाने में 1100 टन विस्फोटक इस्तेमाल होने की बात कही गई है। धमाके के बाद इलाके में भूकंप जैसे झटके महसूस किए गए।

BRICS करेंसी प्रस्ताव से बढ़ी हलचल, ईरान ने रखा बड़ा सुझाव

BRICS बिजनेस फोरम में ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने वैश्विक आर्थिक व्यवस्था को लेकर अहम बात कही। उन्होंने BRICS देशों के बीच डिजिटल करेंसी को बढ़ावा देने का समर्थन किया। डॉलर पर निर्भरता कम करने के प्रयासों के बीच यह प्रस्ताव चर्चा में आ गया है।

BRICS समिट पर कांग्रेस में तकरार, चिदंबरम-थरूर आमने-सामने

BRICS समिट को लेकर कांग्रेस के दो बड़े नेताओं की राय अलग दिखी। पी. चिदंबरम ने भारत को मिलने वाले फायदे पर सवाल उठाए। वहीं शशि थरूर ने इसे भारत की कूटनीतिक ताकत बताया। दिल्ली में होने वाले सम्मेलन में 11 देशों के नेता वैश्विक मुद्दों पर चर्चा करेंगे।

बाबा बागेश्वर के बयान के बाद बंगाल में बवाल, डेमेज कंट्रोल करने उतरे सीएम शुभेंदु

पश्चिम बंगाल में दुर्गा पूजा के दौरान मांसाहारी भोजन को लेकर बाबा बागेश्वर का बयान अब एक बड़ा राजनीतिक मुद्दा बन चुका है। एक तरफ बंगाल भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने बाबा के बयान का सीधा विरोध कर दिया। वहीं दूसरी तरफ मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारीस्थिति को संभालने यानी डैमेज कंट्रोल करने के लिए खुद मैदान में उतर आए हैं। खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें...

तारा कोल ब्लॉक की नीलामी पर बवाल, हसदेव बचाओ संगठनों ने उठाए सवाल

हसदेव-अरण्य क्षेत्र में तारा (रिवाइज्ड) कोयला ब्लॉक की नीलामी को लेकर छत्तीसगढ़ में एक बार फिर सियासी और सामाजिक बहस तेज हो गई है। छत्तीसगढ़ बचाओ आंदोलन (CBA) और हसदेव अरण्य बचाओ संघर्ष समिति ने तारा कोयला ब्लॉक की नीलामी का विरोध करते हुए इसे तत्काल रद्द करने की मांग की है। खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें...

Tags:
  • कांग्रेस
  • इजराइल
  • PM मोदी
  • top news
  • BRICS
  • सड़क हादसे
  • हूती विद्रोहियों
  • बाढ़ का कहर
  • बाबा बागेश्वर
  • हसदेव
  • खबरें काम की
भर्ती में देरी का खामियाजा दिव्यांग क्यों भुगतें? उम्र की सीमा से अवसर भी घटे! भर्ती-उम्र और पेंशन पर सवाल

By Ramanand Tiwari

भर्ती में देरी का खामियाजा दिव्यांग क्यों भुगतें? उम्र की सीमा से अवसर भी घटे! भर्ती-उम्र और पेंशन पर सवाल
mp top news: एमपी में गौपालकों की बल्ले-बल्ले! CM मोहन यादव का ऐलान, सीएम मोहन यादव ने सिंगल क्लिक से जारी की 213 करोड़ की पेंशन राशि

By Sanjay Dhiman

mp top news: एमपी में गौपालकों की बल्ले-बल्ले! CM मोहन यादव का ऐलान, सीएम मोहन यादव ने सिंगल क्लिक से जारी की 213 करोड़ की पेंशन राशि
मध्य प्रदेश कांग्रेस में बचेंगे सिर्फ काम वाले नेता? जीतू पटवारी और जिला अध्यक्षों पर नजर, निष्क्रिय नेताओं की कुर्सी पर संकट!

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश कांग्रेस में बचेंगे सिर्फ काम वाले नेता? जीतू पटवारी और जिला अध्यक्षों पर नजर, निष्क्रिय नेताओं की कुर्सी पर संकट!
श्रमोदय आवासीय विद्यालय के खाने में परोसे छिपकली! 13 बच्चे बीमार, अस्पताल में भर्ती

By Sumit Kumar

श्रमोदय आवासीय विद्यालय के खाने में परोसे छिपकली! 13 बच्चे बीमार, अस्पताल में भर्ती
CG Top News : जाति विकास विभाग का नाम बदला, पुलिस में पूर्व अग्निवीरों की भर्ती, रायपुर में भारत-जिम्बाब्वे टी-20 सीरीज समेत पढ़े दिनभर की बड़ी खबरें

By Umeshwari Baghel

CG Top News : जाति विकास विभाग का नाम बदला, पुलिस में पूर्व अग्निवीरों की भर्ती, रायपुर में भारत-जिम्बाब्वे टी-20 सीरीज समेत पढ़े दिनभर की बड़ी खबरें
सुप्रीम कोर्ट के आदेश से MP बार काउंसिल में महिलाओं की एंट्री, रिटायर्ड जस्टिस अंजलि पालो समेत 2 सदस्य मनोनीत

By Neel Tiwari

सुप्रीम कोर्ट के आदेश से MP बार काउंसिल में महिलाओं की एंट्री, रिटायर्ड जस्टिस अंजलि पालो समेत 2 सदस्य मनोनीत
सड़कों पर अब AI की नजर: हादसे रोकने के लिए eDAR सिस्टम, खनन माफिया के ट्रकों पर FASTag से निगरानी

By Anshika Singh Chauhan

सड़कों पर अब AI की नजर: हादसे रोकने के लिए eDAR सिस्टम, खनन माफिया के ट्रकों पर FASTag से निगरानी