Top News: खबरें काम की...ट्रंप ने शी जिनपिंग को फिर दी चेतावनी, ईरान की मदद से दूर रहे

Jitendra Shrivastava | Sept 25, 2026, 21:54 IST
Photograph: (THESOOTR)
नमस्कार, आइए पढ़ते हैं देश-दुनिया की आज की बड़ी खबरें... ट्रंप ने शी जिनपिंग को फिर दी चेतावनी, ईरान की मदद से दूर रहे; CEC ज्ञानेश कुमार पर बढ़ा विवाद, कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन। अन्य खबरों पर भी डालते हैं एक नजर..

ट्रंप ने शी जिनपिंग को फिर दी चेतावनी, ईरान की मदद से दूर रहे

खबरें काम की | top news:अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन को ईरान की मदद से दूर रहने की चेतावनी दी है। अमेरिकी राजदूत डेविड पेरड्यू के मुताबिक, ट्रंप ने शी जिनपिंग से कहा कि ईरान को प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष सहायता देना स्वीकार्य नहीं होगा। इसमें खुफिया जानकारी, पुर्जे और सैन्य सामान शामिल हैं।



ईरान का 7 दिन का शांति प्लान, होर्मुज खोलने की रखी शर्त

ईरान ने अमेरिका के सामने युद्ध रोकने का सात दिन का प्रस्ताव रखा है। इसके तहत पहले सभी मोर्चों पर संघर्ष रोकने और तेल प्रतिबंधों में राहत की बात है। सातवें दिन स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खोलने और फिर परमाणु कार्यक्रम पर बातचीत शुरू करने का प्रस्ताव दिया गया है।



CEC ज्ञानेश कुमार पर बढ़ा विवाद, कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस ने देशभर में प्रदर्शन किया। पार्टी SIR को लेकर उनके इस्तीफे की मांग कर रही है। इसी बीच सुप्रीम कोर्ट में भी SIR से जुड़े फैसलों और वोटर लिस्ट में बदलावों को चुनौती देने वाली याचिका पहुंची है। CJP ने भी ज्ञानेश कुमार को इस्तीफे के लिए समयसीमा दी है और 2 अक्टूबर से देशव्यापी प्रदर्शन शुरू करने की बात कही है।



यूपी में बारिश का दौर जारी, सिक्किम में लैंडस्लाइड से 20 घर बहे

उत्तर भारत में बारिश ने जनजीवन प्रभावित किया है। यूपी के कई शहरों में लगातार बारिश से खेतों में पानी भर गया। सिक्किम में लैंडस्लाइड से कई घर बह गए। वहीं ओडिशा में भारी बारिश और बाढ़ के खतरे को देखते हुए करीब 10 हजार लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।



मणिपुर, नगालैंड और अरुणाचल में 6 महीने और लागू रहेगा AFSPA

केंद्र सरकार ने पूर्वोत्तर के तीन राज्यों में AFSPA की अवधि फिर बढ़ा दी है। 1 अक्टूबर से मणिपुर, नगालैंड और अरुणाचल प्रदेश के चिन्हित इलाकों में यह कानून अगले छह महीने लागू रहेगा। यह फैसला कानून-व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा के बाद लिया गया है।



PM मोदी का अनोखा अंदाज: जेन-Z संग भजन क्लबिंग में बजाई खंजरी

दिल्ली में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर पीएम नरेंद्र मोदी भजन क्लबिंग कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने खंजरी बजाई और भजन भी गुनगुनाए। भजन क्लबिंग युवाओं के बीच पारंपरिक भक्ति संगीत को आधुनिक अंदाज में पेश करने का उभरता तरीका है।



SIR विवाद में CEC ज्ञानेश कुमार की बढ़ी मुश्किलें? सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला

विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR (Special Intensive Revision) को लेकर विवाद अब सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार (CEC Gyanesh Kumar) के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में एक जनहित याचिका दायर की गई है। याचिका में एसआईआर से जुड़े फैसलों को लेकर सवाल उठाते हुए एसआईटी जांच और कार्रवाई की मांग की गई है। खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें...



महासमुंद में मानव तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, 10 ठिकानों पर छापे 1.48 करोड़ जब्त

छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में पुलिस ने मानव तस्करी और बंधुआ मजदूरी से जुड़े एक बड़े नेटवर्क का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में 10 अलग-अलग ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान करीब 1 करोड़ 48 लाख 54 हजार 750 रुपए नगद बरामद किए गए हैं। पुलिस ने नेटवर्क से जुड़े पांच मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें...



बालोद सड़क हादसा: गणेश विसर्जन से लौट रहे 5 युवकों की मौत, 7 गंभीर रूप से घायल

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में शुक्रवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में 5 युवकों की मौत हो गई, जबकि 7 लोग गंभीर रूप से हैं। घायलों को बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया है। हादसा जगदलपुर नेशनल हाईवे पर मरकाटोला घाट के पास हुआ। खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें...



नितिन नवीन का राहुल गांधी पर पलटवार, जनसेवा और विश्वास से बन रही सरकारें

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने बार-बार भाजपा सरकारें बनने पर राहुल गांधी के सवाल पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि जनता की सेवा और विश्वास से ही भाजपा की सरकारें लगातार बन रही हैं। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष शुक्रवार को दीनदयाल उपाध्याय के जन्म जयंती समारोह में जयपुर के दादिया में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे। खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें...



Tags:
  • कांग्रेस
  • डोनाल्ड ट्रंप
  • शी जिनपिंग
  • ईरान
  • बारिश
  • top news
  • लैंडस्लाइड
  • ज्ञानेश कुमार
  • खबरें काम की
  • स्ट्रेट ऑफ होर्मुज