नितिन नवीन का राहुल गांधी पर पलटवार, जनसेवा और विश्वास से बन रही सरकारें

Mukesh Sharma | Sept 25, 2026, 16:12 IST
Share
नितिन नवीन
नितिन नवीन

जयपुर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर भाजपा नेताओं ने जनसभा संबोधित की। उन्होंने जनकल्याणकारी योजनाओं के बल पर बार-बार सरकार बनने का दावा करते हुए कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।

समझें क्या है पूरा मामला

  • राहुल गांधी के सवाल पर कहा,जनसेवा से मिल रहा जनता का आशीर्वाद।
  • राजीव गांधी का जिक्र, दिल्ली से चला पूरा रुपया अब सीधे गरीब के खाते में।
  • वन स्टेट वन इलेक्शन, वादे के मुताबिक निकाय व पंचायत चुनाव करवाकर दिखाया।
  • किसान व विकास,राजस्थान में दो लाख करोड़ की जल योजनाओं से बदलेगी तस्वीर।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने बार-बार भाजपा सरकारें बनने पर राहुल गांधी के सवाल पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि जनता की सेवा और विश्वास से ही भाजपा की सरकारें लगातार बन रही हैं। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष शुक्रवार को दीनदयाल उपाध्याय के जन्म जयंती समारोह में जयपुर के दादिया में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष ने सवाल उठाया है तो उन्हें जवाब यह है कि जब देश में चार करोड़ों गरीबों के घर बनते हैं तो आर्शीवाद के रुप में वोट मिलता है। पीएम मोदी की पहल पर 12 करोड़ महिलाओं को सम्मान देने पर आर्शीवाद मिलता है। देश की करीब 12 करोड़ ऐसी महिलाओं के बैंक खाते खुलवाए जिन्होंने कभी बैंक का दरवाजा तक नहीं देखा था। जब उन्हें पीएम स्वनिधि का लाभ मिलता है तो वोट के रुप में आर्शीवाद मिलता है।

नितिन नवीन ने दिवंगत पीएम राजीव गांधी के बयान का हवाला देते हुए कहा कि अब पीएम मोदी की सरकार में दिल्ली से चलने वाला एक रुपया पूरा का पूरा संबंधित व्यक्ति के खाते में पहुंचता है।

जीत का सेहरा सेवा का अवसर

निति​न ​नवीन ने निकाय चुनावों में भाजपा को सफलता की बधाई देते हुए कहा कि जीत के सेहरे केा सेवा के अवसर के रुप में लेना होगा। पंचायतीराज और निकाय प्रतिनिधि अंत्योदय की भावना को नीचे तक पहुंचा सकते हैं तभी पंचायत से पार्लियामेंट तक भगवा लहराएगा। पीएम मोदी के स्वच्छता के विचार को देश ने घर-घर में जनता ने मिशन के रुप में स्वीकार किया।

देश का प्रधान सेवा रात- दिन लगा हुआ है

उन्होंने कहा कि पीएम मोदी का कार्यकाल त्याग, सेवा और तप का रहा है। जनता की सेवा में वह लगातार तत्पर रहते हैं। तीन करोड़ से ज्यादा लखपति बहनों को सरकार आर्थिक संबल दे रही है। देश में सात करोड़ परिवारों को आयुष्मान भारत के तहत चिकित्सा सुविधा मिल रही है।

पीएम ने नगर निकाय व पंचायतों में महिलाओं को आरक्षण दिया है और जल्द ही महिलाओं को विधानसभाओं और संसद में आरक्षण देंगे। पीएम के मन में केवल एक ही संकल्प है जनसेवा से राष्ट्रसेवा। हमारे युवा साथी को पीएम पर भरोसा बढ़ा है क्यों कि वह जॉब सीकर नहीं बल्कि जॉब गिवर बन रहा है। हम जो कहते हैं उसे पूरा करते हैं।

पीएम के एक आह्रान पर करोड़ों लोगों ने एलपीजी सब्सिडी छोड़ दी। यह बदलाव है। आजादी के बाद लंबे समय तक किसी सरकार ने देश को एक साथ बांधने का काम नहीं किया। चुनाव को केवल सत्ता पाने का जरिया समझा।

वन स्टेट वन इलेक्शन करवाकर दिखाया है

इससे पहले सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा कि हमने विधानसभा में वन स्टेट वन इलेक्शन करवाने का वादा किया था। लेकिन,कांग्रेस के लोग कहते थे कि इनके काकाजी भी नहीं करवा पाएंगे। लेकिन अब वन स्टेट वन इलेक्शन के वादे के तहत ही निकाय व पंचायत चुनाव हो रहे हैं।

कांग्रेसी बौखलाकर लगा रहे आरोप

सीएम ने कहा कि कांग्रेस नेता बौखलाहट में आरोप लगा रहे हैं। जबकि पूरा राज्य जानता है कि इन्होंने अपने राज में क्या नहीं किया था। लक्ष्मणगढ़ में प्रधान बनने वाले को रोका गया था यह सब जानते हैं।

जल्द साफ होंगी बची हुए कांग्रेसी सरकारें

सीएम ने कहा कि कांग्रेसियों को कान खोलकर सुन लेना चाहिए कि राजस्थान में मनमानी नहीं बल्कि कानून का राज चलेगा। देश में 1-2 राज्यों में कांग्रेसी सरकारें बची हैं वे भी आने वाले दिनों में साफ हो जाएंगी।

किसान उगलेगा धरती से सोना

सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा कि उनकी सरकार ने संकल्प पत्र के 78 फीसदी काम पूरे कर दिए हैं। जल्द ही पंचायतीराज के चुनाव होने वाले हैं। केंद्र व राज्यों से मिलने वाले पैसे से का उपयोग निकायों व पंचायतों के माध्यम से ही होता है। उन्होंने कहा कि भाजपा निकाय चुनावों के बाद पंचायती राज में भी भारी जीत दर्ज करवाएगी।
राजस्थान में दो लाख करोड़ से ज्यादा की जल योजनाओं पर काम हो रहा है। राज्य का किसान जल्द ही धरती से सोना उगलेगा। उन्होंने ​कहा कि वह नहीं कह सकते कि आलू से सोना बनेगा क्यों कि यह मशीन उनके पास ही है।

राठौड़ बोले,सामने किंगमेकर बैठे हैं

भाजपा प्रदेशअध्यक्ष मदन राठौड़ ने सभा में मौजूद जनता और भाजपा कार्यकर्ताओं को किंगमेकर बताया। उन्होंने कहा कि अभी एक युद्ध जीता है और पंचायत चुनाव का एक और युद्ध जीतना है।

ये खबरे भी पढ़ें:-

अजमेर मेयर चुनाव: क्या खारिज होगा कांग्रेस प्रत्याशी का नामांकन? जानिए पूरा सच

भीलवाड़ा नगर निगम: भाजपा की जसवंत कंवर निर्विरोध निर्वाचित, बनीं नई महापौर

निकाय चनाव: विधायकों की मनमर्जी पर कांग्रेस का अंकुश, बदला टिकट वितरण पैटर्न

जयपुर निगम चुनाव, कैंडिडेट की सुविधा के लिए 15 केंद्रों पर खुलेंगे नामांकन ऑफिस



Tags:
  • पीएम मोदी
  • भजनलाल शर्मा
  • नितिन नवीन
  • पंचायती राज
  • मदन राठौड़
  • नगर निकाय
  • वन स्टेट वन इलेक्शन
कांकेर में भाजपा को बड़ा झटका: उपेक्षा से नाराज 53 कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने थामा कांग्रेस का दामन

By Umeshwari Baghel

कांकेर में भाजपा को बड़ा झटका: उपेक्षा से नाराज 53 कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने थामा कांग्रेस का दामन
डोंगरगढ़ नवरात्र मेले के लिए रेलवे का बड़ा फैसला: श्रद्धालुओं की सुविधा को 10 एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव

By Umeshwari Baghel

डोंगरगढ़ नवरात्र मेले के लिए रेलवे का बड़ा फैसला: श्रद्धालुओं की सुविधा को 10 एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव
MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें, सीएम मोहन यादव ने युवाओं को लेकर किए बड़े ऐलान; संविदा स्वास्थ्यकर्मियों के नियमितीकरण को HC में चुनौती...

By Jitendra Shrivastava

MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें, सीएम मोहन यादव ने युवाओं को लेकर किए बड़े ऐलान; संविदा स्वास्थ्यकर्मियों के नियमितीकरण को HC में चुनौती...
Rajasthan Top News: धनतेरस के चलते पंचायत चुनाव की तारीखों में बड़ा बदलाव, जानें पूरा शेड्यूल

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: धनतेरस के चलते पंचायत चुनाव की तारीखों में बड़ा बदलाव, जानें पूरा शेड्यूल
CG Top News : MLA का नंबर हैक, CEC दौरा का रद्द, IAS दंपत्ति पर शिकंजा व कांकेर में नक्सली हमला समेत पढ़े दिनभर की बड़ी खबरें

By Umeshwari Baghel

CG Top News : MLA का नंबर हैक, CEC दौरा का रद्द, IAS दंपत्ति पर शिकंजा व कांकेर में नक्सली हमला समेत पढ़े दिनभर की बड़ी खबरें
जयपुर: थाने में आरोपी की मौत पर मानवाधिकार आयोग सख्त, पुलिस कमिश्नर समेत अफसरों को नोटिस

By Mukesh Sharma

जयपुर: थाने में आरोपी की मौत पर मानवाधिकार आयोग सख्त, पुलिस कमिश्नर समेत अफसरों को नोटिस
एमपी के 11 जिले सूखे की कगार पर, धार में 52 फीसदी कम बारिश, सीएम मोहन यादव से नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कर दी ये बड़ी मांग

By Jitendra Shrivastava

एमपी के 11 जिले सूखे की कगार पर, धार में 52 फीसदी कम बारिश, सीएम मोहन यादव से नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कर दी ये बड़ी मांग