जयपुर: थाने में आरोपी की मौत पर मानवाधिकार आयोग सख्त, पुलिस कमिश्नर समेत अफसरों को नोटिस
Mukesh Sharma | Oct 06, 2026, 20:33 IST
मुहाना थाना हिरासत में मौत
ठगी के आरोप में पकड़े गए ऋतुराज की इलाज के दौरान मौत हो गई। परिवार का आरोप है कि जयपुर के मुहाना थाने में हुई मारपीट से उसकी तबीयत बिगड़ी थी।मानवाधिकार आयोग ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं और थाने के CCTV फुटेज सुरक्षित रखने को कहा है।
राजस्थान राज्य मानव अधिकार आयोग ने मुहाना पुलिस थाने में ठगी के आरोप में पकड़े गए आरोपी ऋतुराज की पुलिस की कथित मारपीट से इलाज के दौरान हुई मौत के मामले में प्रसंज्ञान लिया है।
आयोग के अध्यक्ष जस्टिस जी.आर.मूलचन्दानी की ने जयपुर पुलिस आयुक्त,जिला मजिस्ट्रेट तथा अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस (मानवाधिकार) को नोटिस जारी कर जांच करके रिपोर्ट पेश करने के आदेश दिए हैें।
आयोग ने इस संबंध में विभिन्न समाचार पत्रों में प्रकाशित खबरों के आधार पर प्रसंज्ञान लिया है। आरोप है कि मंदसौर निवासी आरोपी ऋतुराज की मुहाना पुलिस ने हिरासत में कथित मारपीट की थी। इससे उसकी तबीयत बिगड़ गई थी और वह करीब 15 दिनों से इलाज के दौरान वेंटिलेटर पर था। इलाज के दौरान ही उसकी मृत्यु हो गई थी।
मृतक के परिजनों ने मुहाना पुलिस पर थाने और होटल में बर्बर मारपीट के गंभीर आरोप लगाए हैं। जबकि,पुलिस का दावा है कि मारपीट थाने में नहीं बल्कि होटल में हुई थी और इसकी सीसीटीवी फुटेज उनके पास मौजूद है।
आयोग ने कहा है कि कानून के राज में किसी भी बंदी के साथ मारपीट नहीं की जा सकती। इस संबंध में समय-समय पर कई फैसले हुए हैं। आयोग ने मुहाना पुलिस थाने की संबंधित सीसीटीवी रिकार्डिंग को सीलबंद कर सुरक्षित रखने और आईपीएस अधिकारी से जांच करवाने के निर्देश दिए हैं। मामले में अगली सुनवाई 23 अक्टूबर को होगी।
आयोग के अध्यक्ष जस्टिस जी.आर.मूलचन्दानी की ने जयपुर पुलिस आयुक्त,जिला मजिस्ट्रेट तथा अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस (मानवाधिकार) को नोटिस जारी कर जांच करके रिपोर्ट पेश करने के आदेश दिए हैें।
खबरों के आधार पर लिया प्रसंज्ञान
मृतक के परिजनों ने मुहाना पुलिस पर थाने और होटल में बर्बर मारपीट के गंभीर आरोप लगाए हैं। जबकि,पुलिस का दावा है कि मारपीट थाने में नहीं बल्कि होटल में हुई थी और इसकी सीसीटीवी फुटेज उनके पास मौजूद है।
कानून के राज में बंदी से नहीं हो सकती मारपीट
CG Top News : MLA का नंबर हैक, CEC दौरा का रद्द, IAS दंपत्ति पर शिकंजा व कांकेर में नक्सली हमला समेत पढ़े दिनभर की बड़ी खबरें
By Umeshwari Baghel
एमपी के 11 जिले सूखे की कगार पर, धार में 52 फीसदी कम बारिश, सीएम मोहन यादव से नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कर दी ये बड़ी मांग
By Jitendra Shrivastava
संविदा सफाई कर्मचारी भर्ती में अब अनुभव की शर्त खत्म,बिना अनुभव वाले भी कर सकेंगे आवेदन
By Mukesh Sharma
मुख्य निर्वाचन आयुक्त का छत्तीसगढ़ दौरा अचानक स्थगित, वजह पर सस्पेंस, क्या विरोध के माहौल ने बढ़ाई चिंता?
By VINAY VERMA
रामदेव-बृजभूषण विवाद खत्म, पतंजलि ने वापस लिया 50 करोड़ का मानहानि केस, जानें पूरा मामला
By Sanjay Gupta
पंचायत चुनाव से पहले BAP को झटका: डूंगरपुर के 39 कार्यकर्ता भाजपा में शामिल, मदन राठौड़ ने दिलाई सदस्यता
By Saurabh Mishra
कोटा डबल मर्डर केस में अभियुक्त की फांसी की सजा पर लगी रोक, 75 साल की उम्र तक रहना होगा जेल में
By Mukesh Sharma