7cd30639-f42
जयपुर की होटल हयात में हुई हाईप्रोफाइल चोरी का खुलासा, 1 करोड़ 44 लाख के जेवरात बरामद
Ravi Singh | Updated:
Hotel Hyatt Theft Rajgarh Police
जयपुर के एक फाइव स्टार होटल में हो रहे शादी समारोह से जेवरात और नगदी से भरा बैग चोरी करने वाली गैंग के सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है। होटल हयात में 8 अगस्त को शादी समारोह में 1 करोड़ 44 लाख के गहने से भरा बैग चोरी हो गया था।
मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा राज्य में अपराधियों पर नियंत्रण के लिए निरंतर कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में राजगढ़ पुलिस ने जयपुर के एक फाइव स्टार होटल में हो रहे शादी समारोह से जेवरात और नगदी से भरा बैग चोरी करने वाली गैंग के सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है। जयपुर के मुहाना थाना इलाके के होटल हयात में 8 अगस्त को शादी समारोह में 1 करोड़ 44 लाख के गहने से भरा बैग चोरी हो गया था।
जयपुर पुलिस को आरोपियों के मध्यप्रदेश में होने की सूचना मिली। जयपुर पुलिस के इनपुट पर मध्यप्रदेश पुलिस तत्काल एक्शन लिया। मध्यप्रदेश पुलिस ने एडीजी (इन्टेलिजेंस) जयदीप प्रसाद के निर्देश पर राजगढ़ के पुलिस अधीक्षक आदित्य मिश्रा ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सात टीमों का गठन किया। पुलिस को मिले सीसीटीवी फुटेज में एक किशोर बैग चोरी करके ले जाता दिखाई दे रहा है।
![7cd30639-f42]()
जयपुर के 5 स्टार होटल में चोरी करने वाले बदमाश कड़िया गैंग के हैं। मध्यप्रदेश पुलिस ने 48 घंटे के अंदर ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। राजगढ़ पुलिस की कड़िया गैंग पर अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई है। राजगढ़ पुलिस ने 6 महीनों में कड़िया गैंग के 25 सदस्यों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की गई है। इन आरोपियों से 6 माह में 4 करोड़ 37 लाख रुपए का माल बरामद किया गया है।
![र]()
घटना राजस्थान के जयपुर स्थित हयात होटल में हुई थी। इस 5 स्टार होटल में शादी का कार्यक्रम हो रहा था। उसी समय चोर ने दूल्हे की मां का बैग उठाकर निकल गया। जब दूल्हे की मां थोड़ी देर बाद अपना बैग उठाने आई तो उसकी चीखने लगी। बैग में करीब डेढ़ करोड़ रुपए के जेवर थे जो शादी में दुल्हन को चढ़ाने के लिए लाए थे। सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो फुटेज देखने के बाद पता चला कि 14 साल के एक संदिग्ध बच्चे ने गहनों से भरा बैग गायब कर दिया है।
![ूब]()
शादी के लिए तेलंगाना से एक परिवार जयपुर आया था। डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए उन्होंने जयपुर के हयात होटल को चुना। सारी तैयारियां आलीशान तरीके से हुई थी। इस दौरान अचानक ही दूल्हे की मां चीखने लगी तो पता चला कि दूल्हे की मां का बैग गायब है। मामले को लेकर तेलंगाना के नरेश गुप्ता ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी, चोरी की ये घटना आठ अगस्त की बताई जा रही है। जहां रात के साढ़े ग्यारह बजे मंडप से नरेश की पत्नी का बैग चोरी हो गया था।
![परकर]()
नरेश ने बताया कि रात करीब 8 बजे होटल से बारात निकली थी। रात करीब 10 बजे बारात फिर से होटल के मेन गेट पर पहुंची। होटल के गेट पर लड़की वालों ने बारात का स्वागत किया। बारातियों की एंट्री के दौरान चोर और उसका साथी होटल में घुस आए। होटल में दोनों एक-दूसरे से दूर खड़े रहे और बैग पकड़े लोगों की निगरानी करते रहे। दोनों आरोपी सीसीटीवी कैमरे में रात 10 बजकर 10 मिनट पर बारात के साथ होटल में प्रवेश करते हुए दिखाई दिए। रात 11.20 पर किशोर बैग उठाकर ले जाता दिखाई दिया।
कावड़ यात्रा में दिखा चोर
कड़िया गैंग के सदस्य हैं आरोपी
र
सीसीटीवी फुटेज खंगाले
ूब
डेस्टिनेशन वेडिंग करने आए थे
परकर
बारातियों के साथ की एंट्री
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
PM मोदी की अपील के बाद बदला सोने की खरीदारी का ट्रेंड? आयात बिल में आई कमी, भारत ने 7 महीने में बचाए 16.46 अरब डॉलर
By Amresh Kushwaha
इंदौर कृष्णबाग में 62 मकान सोमवार सुबह टूटेंगे, कलेक्टर ने 7 SDM सहित 29 अधिकारी उतारे
By Sanjay Gupta
डायबिटीज के हर पांचवें मरीज की आंखों पर खतरा! बिना लक्षण के भी जा सकती है रोशनी, डॉक्टर ने बताया बचाव का तरीका
By Amresh Kushwaha
60 फर्मों के जरिए 42 करोड़ का खेल, राजस्थान में GST घोटाले का बड़ा खुलासा
By Jyoti Mahender Bhardwaj
CG Top News : पटवारियों की हड़ताल खत्म, नवजातों की खरीद-फरोख्त का खुलासा; जेलों के बदले 58 साल पुराने नियम
By Umeshwari Baghel
दो बार रहीं जिला प्रमुख, अब वार्ड चुनाव में मिली शिकस्त; सुशील पलाड़ा की हार से बदले अजमेर की सियासत के समीकरण
By Jageshwar Prasad
MP में नए साल पर 13 जिलों के कलेक्टरों का होगा प्रमोशन! रुचिका चौहान बनेंगी सचिव, 12 को अपर सचिव पद
By Amresh Kushwaha