कांकेर में भाजपा को बड़ा झटका: उपेक्षा से नाराज 53 कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने थामा कांग्रेस का दामन

Umeshwari Baghel | Oct 06, 2026, 22:39 IST
Share
<br>भाजपा से नाराज कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस का हाथ थामा।
भाजपा से नाराज कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस का हाथ थामा।

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में भाजपा को संगठन स्तर पर झटका लगा है। अंतागढ़ विधानसभा क्षेत्र के पखांजूर इलाके में 53 भाजपा कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने पार्टी छोड़कर कांग्रेस का दामन थाम लिया है। कांग्रेस में शामिल होने वाले लोगों ने भाजपा के स्थानीय नेतृत्व पर पुराने और जमीनी कार्यकर्ताओं की अनदेखी करने का आरोप लगाया है।

यह राजनीतिक घटनाक्रम ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पखांजूर के संगम सेक्टर में सामने आया। ग्राम पंचायत भिंगीडार के आश्रित गांव पीवी-124 यानी अविनाशनगर में सदस्यता कार्यक्रम आयोजित किया गया। अंतागढ़ विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी रूप सिंह पोटाई की मौजूदगी में इन लोगों ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता ली।

कांग्रेस नेताओं ने किया नए सदस्यों का स्वागत

कार्यक्रम में कांग्रेस नेताओं ने भाजपा छोड़कर आए कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों का गमछा पहनाकर स्वागत किया। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि क्षेत्र में अलग-अलग मुद्दों को लेकर लोगों में नाराजगी है और इसी वजह से कई लोग अब कांग्रेस के साथ जुड़ रहे हैं।

छत्तीसगढ़ में LJP की एंट्री: चिराग पासवान ने फूंका चुनावी बिगुल, जल्द बनेगी राज्य इकाई | LJP's Entry in Chhattisgarh: Chirag Paswan Blows the Election Bugle, State Unit to be Formed Soon
छत्तीसगढ़ में LJP की एंट्री : चिराग पासवान ने रायपुर से फूंका चुनावी बिगुल, जल्द बनेगी राज्य इकाई
04 Oct 2026 ,
By Umeshwari Baghel
<b>रायपुर। </b>छत्तीसगढ़ की राजनीति में अब लोक जनशक्ति पार्टी भी अपनी जगह बनाने की तैयारी में है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद चिराग पासवान रविवार को रायपुर पहुंचे। यहां उन्होंने साफ कहा कि छत्तीसगढ़ में जल्द पार्टी की राज्य इकाई बनाई जाएगी। इसके बाद प्रदेश स्तर पर संगठन खड़ा किया जाएगा और पदाधिकारियों की नियुक्ति होगी।

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पखांजूर के अध्यक्ष इंद्रजीत विश्वास ने कहा कि परलकोट इलाके में भाजपा से जुड़े लोगों के कांग्रेस में आने का सिलसिला जारी है। उन्होंने दावा किया कि नए कार्यकर्ताओं के जुड़ने से स्थानीय स्तर पर कांग्रेस संगठन को मजबूती मिलेगी।

पुराने कार्यकर्ताओं की उपेक्षा का आरोप

कांग्रेस में शामिल हुए लोगों ने भाजपा छोड़ने की वजह भी बताई। उनका आरोप है कि स्थानीय स्तर पर कुछ जनप्रतिनिधियों की मनमानी बढ़ गई है। लंबे समय से संगठन के लिए काम करने वाले कार्यकर्ताओं की बातों और सुझावों को पहले जैसा महत्व नहीं मिल रहा है।

दस टका ब्याज पर पैसा, बीजेपी नेत्री का धंधा और विधायक का कांग्रेस प्रेम: सिंहासन छत्तीसी का खुलासा | 10% Interest Money, BJP Leader's Business and MLA's Congress Love: Sinhasan Chhattis's Revelation
सिंहासन छत्तीसी : दस टका ब्याज पर पैसा चाहिए तो बीजेपी नेत्री के पास आइए और नेताजी की कांव कांव, भाजपाई एमएलए का कांग्रेस प्रेम
04 Oct 2026 ,
By Arun Tiwari
यदि आपको पैसे की जरुरत है और कर्ज चाहिए तो आपको आसानी से उपलब्ध हो जाएगा लेकिन ब्याज पूरा दस टका लगेगा। इतना भारी भरकम ब्याज पर पैसा देती हैं एक महिला नेत्री। कर्ज देने के साथ यह उसको वसूलना भी जानती हैं। इनके रसूख और ब्याज की चर्चा बहुत जोरों पर है। राजनीतिक गलियारों में एक सुर और बहुत सुनाई दे रहा है एक नेताजी की कांव कांव।

कार्यकर्ताओं का कहना है कि संगठन में चुनिंदा लोगों को ज्यादा प्राथमिकता दी जा रही थी। इससे पुराने कार्यकर्ताओं में धीरे-धीरे नाराजगी बढ़ती गई। आखिरकार उन्होंने पार्टी छोड़ने का फैसला किया।

सड़क, बिजली और स्वास्थ्य सुविधाओं का मुद्दा उठाया

पार्टी बदलने वाले ग्रामीणों ने स्थानीय समस्याओं को भी अपने फैसले की वजह बताया है। उन्होंने सड़क, बिजली बिल, स्वास्थ्य सुविधाओं और किसानों से जुड़ी परेशानियों का मुद्दा उठाया।

उनका कहना है कि गांव और आसपास के क्षेत्र की समस्याओं को कई बार जिम्मेदार लोगों तक पहुंचाया गया, लेकिन अपेक्षित समाधान नहीं मिला। खाद की उपलब्धता और कथित कालाबाजारी को लेकर भी कुछ कार्यकर्ताओं ने नाराजगी जताई।

35 साल पुराने कार्यकर्ता ने भी छोड़ा साथ

कांग्रेस में शामिल हुए लोगों में एक ऐसे वरिष्ठ कार्यकर्ता भी शामिल बताए गए हैं, जो करीब 35 साल से भाजपा से जुड़े हुए थे। उन्होंने आरोप लगाया कि मौजूदा व्यवस्था में पुराने और साधारण कार्यकर्ताओं की सुनवाई कम हो गई है।

उनका कहना था कि लंबे समय तक पार्टी के साथ रहने के बाद भी जब स्थानीय मुद्दों और कार्यकर्ताओं की समस्याओं को प्राथमिकता नहीं मिली तो उन्होंने कांग्रेस में जाने का फैसला किया।

महिलाओं ने भी ली कांग्रेस की सदस्यता

कांग्रेस में शामिल हुए 53 लोगों में पुरुषों के साथ कई महिलाएं भी शामिल हैं। इनमें परिमल दास, अजीत साना, राधाकांत मंडल, प्रसाद मंडल, अशोक साना, निरापद सरदार, इंद्रजीत सरदार, विश्वनाथ राय, हरिपद हालदार, तपन मंडल, खोकन सरदार और देवकुमार महलदार समेत कई ग्रामीण शामिल हैं।

इसके अलावा ऊषा दास, अनिमा सरदार, सविता साना, कल्पना साना, किशोरी दास, विशाखा सरदार, कनिका मंडल, चम्पा बिस्वास, सुमित्रा हालदार, कंचन सरदार, सुरेखा सरदार, गीता मंडल, रेनू साना और सपना मंडल समेत अन्य महिलाओं ने भी कांग्रेस की सदस्यता ली।

कांग्रेस बोली- संगठन को मिलेगी नई ताकत

कांग्रेस नेताओं ने इस घटनाक्रम को स्थानीय संगठन के लिए महत्वपूर्ण बताया है। उनका कहना है कि नए लोगों को पार्टी में जिम्मेदारी और सम्मान के साथ जोड़ा जाएगा।

कार्यक्रम में पूर्व विधानसभा प्रत्याशी रूप सिंह पोटाई के अलावा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष इंद्रजीत विश्वास, मंडल अध्यक्ष राजदीप हालदार, पूर्व जिला पंचायत सदस्य शुप्रकाश मल्लिक, विकास मंडल, प्रशांत मंडल, सुशील मंडल और कपिल बैरागी समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कांकेर के अंतागढ़ क्षेत्र में एक साथ 53 लोगों के भाजपा छोड़कर कांग्रेस में जाने से स्थानीय राजनीति में हलचल बढ़ गई है। आने वाले दिनों में दोनों दल इस घटनाक्रम को लेकर अपनी-अपनी रणनीति के साथ मैदान में उतर सकते हैं।
Tags:
  • कांकेर
  • भाजपा
  • कांग्रेस
  • छत्तीसगढ़ राजनीति
  • कांकेर बीजेपी कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल
  • कांकेर भाजपा को झटका
  • पखांजूर भाजपा कांग्रेस
  • कांकेर लेटेस्ट न्यूज
डोंगरगढ़ नवरात्र मेले के लिए रेलवे का बड़ा फैसला: श्रद्धालुओं की सुविधा को 10 एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव

By Umeshwari Baghel

डोंगरगढ़ नवरात्र मेले के लिए रेलवे का बड़ा फैसला: श्रद्धालुओं की सुविधा को 10 एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव
MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें, सीएम मोहन यादव ने युवाओं को लेकर किए बड़े ऐलान; संविदा स्वास्थ्यकर्मियों के नियमितीकरण को HC में चुनौती...

By Jitendra Shrivastava

MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें, सीएम मोहन यादव ने युवाओं को लेकर किए बड़े ऐलान; संविदा स्वास्थ्यकर्मियों के नियमितीकरण को HC में चुनौती...
Rajasthan Top News: धनतेरस के चलते पंचायत चुनाव की तारीखों में बड़ा बदलाव, जानें पूरा शेड्यूल

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: धनतेरस के चलते पंचायत चुनाव की तारीखों में बड़ा बदलाव, जानें पूरा शेड्यूल
CG Top News : MLA का नंबर हैक, CEC दौरा का रद्द, IAS दंपत्ति पर शिकंजा व कांकेर में नक्सली हमला समेत पढ़े दिनभर की बड़ी खबरें

By Umeshwari Baghel

CG Top News : MLA का नंबर हैक, CEC दौरा का रद्द, IAS दंपत्ति पर शिकंजा व कांकेर में नक्सली हमला समेत पढ़े दिनभर की बड़ी खबरें
जयपुर: थाने में आरोपी की मौत पर मानवाधिकार आयोग सख्त, पुलिस कमिश्नर समेत अफसरों को नोटिस

By Mukesh Sharma

जयपुर: थाने में आरोपी की मौत पर मानवाधिकार आयोग सख्त, पुलिस कमिश्नर समेत अफसरों को नोटिस
एमपी के 11 जिले सूखे की कगार पर, धार में 52 फीसदी कम बारिश, सीएम मोहन यादव से नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कर दी ये बड़ी मांग

By Jitendra Shrivastava

एमपी के 11 जिले सूखे की कगार पर, धार में 52 फीसदी कम बारिश, सीएम मोहन यादव से नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कर दी ये बड़ी मांग
संविदा सफाई कर्मचारी भर्ती में अब अनुभव की शर्त खत्म,बिना अनुभव वाले भी कर सकेंगे आवेदन

By Mukesh Sharma

संविदा सफाई कर्मचारी भर्ती में अब अनुभव की शर्त खत्म,बिना अनुभव वाले भी कर सकेंगे आवेदन