​संविदा सफाई कर्मचारी भर्ती में अब अनुभव की शर्त खत्म,बिना अनुभव वाले भी कर सकेंगे आवेदन

Mukesh Sharma | Oct 06, 2026, 20:11 IST
Share
संविदा सफाईकर्मियों की भर्ती
संविदा सफाईकर्मियों की भर्ती

राजस्थान में सफाई कर्मचारियों की भर्ती के लिए अनुभव की शर्त को हटा दिया गया है। इससे अनुभवहीन कैंडीडेट्स भी आवेदन कर सकेंगे, जो भर्ती में शामिल होना चाहते हैं। आवेदन की अंतिम तारीख 28 सितंबर से बढ़ाकर 13 अक्टूबर कर दी गई है। इन 24,752 पदों के लिए चयन लॉटरी के माध्यम से किया जाएगा। यह फैसला हाईकोर्ट के आदेश के बाद लिया गया है।

राजस्थान के 183 नगरीय निकायों में 24 हजार 752 संविदा सफाईकर्मियों की भर्ती में अनुभवहीन भी आवेदन कर सकेंगे। राजस्थान के स्वायत्त शासन विभाग ने इस संबंध में मंगलवार 6 अक्टूबर को आदेश जारी किया है। यह बदलाव राजस्थान हाईकोर्ट के अनुभव जरुरी होने की शर्त के खिलाफ दिए गए आदेश की पालना ​में किया गया है।

संविदा सफाई कर्मचारी ने दी हाईकोर्ट में चुनौती

संविदा सफाई कर्मचारी भर्ती में अन्य मुद्धों के साथ अनुभव की शर्त को भी चुनौती दी गई थी। हाईकोर्ट के आदेश के बाद सरकार ने अनुभव होने की शर्त को हटा लिया है।

संविदा सफाईकर्मियों की भर्ती
संविदा सफाईकर्मियों की भर्ती

हाईकोर्ट के फैसले से ऐसे कैंडीडेट्स को राहत मिली है जो पहली बार सफाई कर्मचारी के पद के लिए आवेदन करेंगे। ऐसे अधिकांश कैंडीडेट को पहले से काम करने का अनुभव नहीं होता है और इसलिए ही यह लोग आवेदन नहीं कर पा रहे थे और भर्ती से बाहर हो रहे थे।

24,752 पदों पर होनी है भर्ती

स्वायत्त शासन विभाग की ओर से प्रदेश के 183 नगरीय निकायों में संविदा सफाई कर्मचारियों के 24,752 पदों पर भर्ती की जा रही है। आवेदन की अंतिम तारीख पहले 28 सितंबर थी,लेकिन अब इसे बढ़ाकर 13 अक्टूबर कर दिया है। इससे उन कैंडीडेट्स के पास आवेदन करने का मौका है जो पहले अनुभव की शर्त के कारण आवेदन करने अयोग्य थे।

हालांकि,अनुभव की शर्त हटाने से भर्ती का दायरा भी बढ़ गया है। अब प्रदेश का कोई भी पात्र व्यक्ति बिना अनुभव प्रमाण-पत्र के ऑनलाइन आवेदन कर सकता है। कैंडीडेट्स को विभाग की वेबसाइट पर जाकर तय प्रक्रिया के तहत आवेदन करना होगा।

Tags:
  • संविदा सफाई कर्मचारी भर्ती
  • राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती 2026
  • अनुभव की शर्त हटाई
  • 24752 सफाई कर्मचारी पद
  • सफाई कर्मचारी भर्ती अंतिम तारीख
  • 183 नगरीय निकाय भर्ती
  • राजस्थान सरकारी नौकरी
  • Rajasthan safai karmchari bharti 2026
  • Rajasthan sanitation worker recruitment
मुख्य निर्वाचन आयुक्त का छत्तीसगढ़ दौरा अचानक स्थगित, वजह पर सस्पेंस, क्या विरोध के माहौल ने बढ़ाई चिंता?

By VINAY VERMA

मुख्य निर्वाचन आयुक्त का छत्तीसगढ़ दौरा अचानक स्थगित, वजह पर सस्पेंस, क्या विरोध के माहौल ने बढ़ाई चिंता?
रामदेव-बृजभूषण विवाद खत्म, पतंजलि ने वापस लिया 50 करोड़ का मानहानि केस, जानें पूरा मामला

By Sanjay Gupta

रामदेव-बृजभूषण विवाद खत्म, पतंजलि ने वापस लिया 50 करोड़ का मानहानि केस, जानें पूरा मामला
पंचायत चुनाव से पहले BAP को झटका: डूंगरपुर के 39 कार्यकर्ता भाजपा में शामिल, मदन राठौड़ ने दिलाई सदस्यता

By Saurabh Mishra

पंचायत चुनाव से पहले BAP को झटका: डूंगरपुर के 39 कार्यकर्ता भाजपा में शामिल, मदन राठौड़ ने दिलाई सदस्यता
कोटा डबल मर्डर केस में अभियुक्त की फांसी की सजा पर लगी रोक, 75 साल की उम्र तक रहना होगा जेल में

By Mukesh Sharma

कोटा डबल मर्डर केस में अभियुक्त की फांसी की सजा पर लगी रोक, 75 साल की उम्र तक रहना होगा जेल में
विधायक अनुज शर्मा का मोबाइल नंबर हैक, परिचितों से मांगे जा रहे पैसे, बोले- किसी कॉल या मैसेज पर भरोसा न करें

By Umeshwari Baghel

विधायक अनुज शर्मा का मोबाइल नंबर हैक, परिचितों से मांगे जा रहे पैसे, बोले- किसी कॉल या मैसेज पर भरोसा न करें
बाबा आमटे दिव्यांग विश्वविद्यालय की खुली पोल, 3.57 करोड़ खर्च, लेकिन एक भी एडमीशन नहीं

By Ashish Bhardwaj

बाबा आमटे दिव्यांग विश्वविद्यालय की खुली पोल, 3.57 करोड़ खर्च, लेकिन एक भी एडमीशन नहीं
नक्सल मुक्त बस्तर के दावों के बीच कांकेर में बड़ी वारदात 3 पोकलेन मशीनें फूंकीं, लाल सलाम के पर्चे भी मिले

By Umeshwari Baghel

नक्सल मुक्त बस्तर के दावों के बीच कांकेर में बड़ी वारदात 3 पोकलेन मशीनें फूंकीं, लाल सलाम के पर्चे भी मिले