Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

Jitendra Shrivastava | Sept 28, 2026, 22:26 IST
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, ट्रंप का दावा- ईरान से जंग जल्द खत्म होगी
नमस्कार, आइए पढ़ते हैं देश-दुनिया की आज की बड़ी खबरें... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, 14 लापता; डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग, तेल के दाम भी गिरेंगे; उज्जैन शाही मस्जिद विवाद: हाईकोर्ट में याचिका खारिज। अन्य खबरों पर भी डालते हैं एक नजर.. मध्‍य प्रदेश| छत्तीसगढ़। राजस्थान

नेपाल में पहाड़ टूटकर नदी में गिरा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, 14 लापता

Top News:खबरें काम की: नेपाल में भारी बारिश के बीच पहाड़ का बड़ा हिस्सा अचानक टूटकर काली गंडकी नदी में जा गिरा। कुछ ही सेकेंड में मलबे ने नदी का रास्ता रोक दिया। बाढ़ और भूस्खलन से कई इलाके प्रभावित हैं। अब तक 24 लोगों की मौत और 14 के लापता होने की जानकारी सामने आई है।



ट्रंप का दावा- ईरान से जंग जल्द खत्म होगी, तेल के दाम गिरेंगे

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ युद्ध जल्द खत्म होने की उम्मीद जताई है। उनका कहना है कि संघर्ष खत्म होते ही तेल की कीमतें नीचे आएंगी। उन्होंने मिडटर्म चुनाव से पहले ईरान पर फिर सैन्य कार्रवाई की संभावना से भी इनकार नहीं किया।



स्टारशिप की 14वीं उड़ान सफल, पहली बार ऑर्बिट में पहुंचा रॉकेट

स्पेसएक्स के स्टारशिप ने 14वें टेस्ट में बड़ी उपलब्धि हासिल की। रॉकेट पहली बार पृथ्वी की कक्षा तक पहुंचा और 26 सैटेलाइट भी तैनात किए। मिशन को तय समय से पहले खत्म किया गया। लॉन्च के करीब 3 घंटे बाद स्टारशिप प्रशांत महासागर में उतरा।



हिमाचल में लैंडस्लाइड, केदारनाथ में 1500 यात्रियों का रेस्क्यू, जयपुर में गिरे ओले

हिमाचल में पहाड़ दरकने से नदी का बहाव थम गया। केदारनाथ में फंसे 1500 यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया। बारिश के साथ जयपुर में ओले गिरे। यूपी में 8 नदियां खतरे के निशान से ऊपर हैं। आंधी-बारिश से दो दिन में 63 लोगों की मौत की जानकारी सामने आई है।



उज्जैन शाही मस्जिद विवाद: हाईकोर्ट में याचिका खारिज, बवाल के बाद शांति

उज्जैन की शाही मस्जिद को लेकर चल रहे विवाद में मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने याचिका खारिज कर दी है। कोर्ट ने प्रशासन और मस्जिद कमेटी के बीच हुए समझौते के आधार पर मामला खत्म किया। इससे पहले मस्जिद के हिस्से पर कार्रवाई के दौरान पथराव, लाठीचार्ज और आंसू गैस के हालात बने।



एशियन गेम्स में भारत का दमदार प्रदर्शन, 9वें दिन 8 मेडल, कुल 45 पदक मिले

एशियन गेम्स के 9वें दिन भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 8 मेडल अपने नाम किए। जेवलिन थ्रो में यशवीर सिंह ने सिल्वर और रोहित यादव ने ब्रॉन्ज जीता। श्रीशंकर, गुलवीर और ईशा सिंह ने भी पदक हासिल किए। भारत के कुल मेडल की संख्या अब 45 पहुंच गई है।



अमेरिका जाने वाले 3 गुजरातियों का इथियोपिया में अपहरण, मांगी फिरौती

अमेरिका जाने की कोशिश कर रहे गुजरात के तीन लोगों को इथियोपिया में अगवा किए जाने की जानकारी सामने आई है। इनमें दो युवतियां और एक युवक शामिल हैं। परिवार ने एक करोड़ रुपए की फिरौती दी, लेकिन इसके बाद भी तीनों से संपर्क नहीं हो पाया है।



CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, 15 राज्यों में विरोध

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस ने कई राज्यों में प्रदर्शन किया। 15 राज्यों में हुए विरोध के दौरान आगरा में CEC के घर पर कालिख पोतने का मामला सामने आया। राजस्थान में प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया।



CBSE की थ्री लैंग्वेज पॉलिसी पर सुप्रीम कोर्ट का आदेश: अब कक्षा 6 के छात्रों को कक्षा 7 जैसी छूट

सुप्रीम कोर्ट का आदेश CBSE की थ्री लैंग्वेज पॉलिसी पर आया है। कोर्ट ने मौजूदा कक्षा 6 के छात्रों को कक्षा 7 जैसी छूट दी है। इससे इस बैच पर तीसरी भाषा का तुरंत दबाव नहीं रहेगा। नीति खत्म नहीं हुई है। सरकार ने छूट का विरोध किया और 99 प्रतिशत स्कूल तैयार बताए। मामले की अगली सुनवाई छह सप्ताह बाद होगी। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

राजस्थान हाईकोर्ट ने एक महत्वपूर्ण निर्णय में कहा कि तलाक के बाद पिता का नाम पासपोर्ट पर आवश्यक नहीं है। अदालत ने मां के अधिकारों को मान्यता देते हुए आदेश दिया कि बच्चे का पासपोर्ट केवल मां के नाम से जारी किया जा सकता है। पासपोर्ट कार्यालय द्वारा पिता का नाम मांगना कोर्ट ने अनुचित बताया और पूर्व में जारी पासपोर्ट को ध्यान में रखा। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

Tags:
  • Top News
  • खबरें काम की
  • नेपाल में पहाड़ टूटा
  • बाढ़ में 24 की मौत
  • अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप
  • स्टारशिप की 14वीं उड़ान
  • हिमाचल में लैंडस्लाइड
  • उज्जैन शाही मस्जिद विवाद
  • एशियन गेम्स
  • CEC ज्ञानेश कुमार