Top News: खबरें काम की... भारतीय मूल की नवी पिल्लै को मिला नोबेल शांति पुरस्कार 2026; दिल्ली में प्रदर्शन के चलते 28 ट्रेनें रद्द

Jitendra Shrivastava | Oct 09, 2026, 21:37 IST
Top News: खबरें काम की
Top News: खबरें काम की: भारतीय मूल की नवी पिल्लै को मिला नोबेल शांति पुरस्कार 2026; दिल्ली में प्रदर्शन के चलते 28 ट्रेनें रद्द, राजधानी एक्सप्रेस भी शामिल; उपचुनाव: बंगाल-असम में BJP, तमिलनाडु में TVK ने की जीत दर्ज; मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं किया जा सकता: SC। अन्य खबरों पर भी डालते हैं एक नजर.. मध्‍य प्रदेश| छत्तीसगढ़। राजस्थान

भारतीय मूल की नवी पिल्लै को मिला नोबेल शांति पुरस्कार 2026, रवांडा नरसंहार में निभाई बड़ी भूमिका

भारतीय मूल की न्यायविद नवी पिल्लै को 2026 का नोबेल शांति पुरस्कार ( Nobel Peace Prize ) मिला है। नोबेल समिति ने शांति और कानून के क्षेत्र में उनके काम के लिए यह सम्मान दिया है। अंतरराष्ट्रीय कानून को बढ़ावा देने में उनके प्रयासों को भी सम्मानित किया गया है। नवी पिल्लै का सफर डरबन से शुरू हुआ और अंतरराष्ट्रीय अदालतों तक पहुंचा। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



दिल्ली में प्रदर्शन के चलते 28 ट्रेनें रद्द, राजधानी एक्सप्रेस भी शामिल, सफर से पहले देखें पूरी लिस्ट

दिल्ली में 10 अक्टूबर को ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों की परेशानी बढ़ सकती है। CJP के विरोध प्रदर्शन ( Delhi Protest ) को देखते हुए रेलवे ने कई ट्रेनें रद्द की हैं। नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पर सुबह 4 से दोपहर 2 बजे तक रेल सेवाएं प्रभावित रहेंगी। अब तक एमपी सहित अन्य राज्यों से 28 अलग-अलग ट्रेनों के रद्द होने की जानकारी सामने आई है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं किया जा सकता, ट्रेनों पर लगी पाबंदियों को लेकर sc की अहम टिप्पणी

दिल्ली मेट्रो की पाबंदियों पर सुप्रीम कोर्ट ने सवाल उठाए हैं। दरअसल मामला 10 अक्टूबर के प्रस्तावित CJP प्रदर्शन से जुड़ा है। 57 स्टेशनों के प्रवेश और निकास बंद करने की घोषणा हुई। इस मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने चिंता जताई है। कोर्ट ने कहा कि मक्खी मारने के लिए हथौड़ा नहीं चाहिए। कोर्ट ने केंद्र से पाबंदियों पर फिर विचार करने को कहा है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



‘बंधुआ मजदूर’ बयान पर भारत का जवाब, जेडी वेंस को लगाई फटकार

H-1B वीजा पर अमेरिका में काम करने वाले भारतीय प्रोफेशनल्स को उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने ‘बंधुआ मजदूर’ कहा था। इस टिप्पणी पर भारत के विदेश मंत्रालय ने कड़ी आपत्ति जताई है। मंत्रालय ने उनके शब्दों को बेहद आपत्तिजनक और अनुचित बताया है।



JNU से कांग्रेस सांसद बिमोल अकोइजाम बर्खास्त, 11 छात्राओं से उत्पीड़न का दोषी

जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) ने कांग्रेस सांसद डॉ. अंगोमचा बिमोल अकोइजाम को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर दिया है। यूनिवर्सिटी की आंतरिक समिति की जांच में उन्हें 11 छात्राओं के यौन उत्पीड़न का दोषी पाया गया। अकोइजाम 2024 में इनर मणिपुर से सांसद चुने गए थे।



ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग, राहुल-प्रियंका संग राष्ट्रपति भवन मार्च

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष का विरोध तेज हो गया है। INDIA ब्लॉक के सांसदों ने बैठक के बाद राष्ट्रपति भवन की ओर मार्च निकाला। ममता बनर्जी भी प्रदर्शन में शामिल हुईं। विपक्षी नेता राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलकर ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग करेंगे।



गुजरात के कच्छ में भीषण हादसा, ट्रक-बोलेरो की टक्कर में 7 की मौत

गुजरात के कच्छ में शुक्रवार सुबह ट्रक और पिकअप बोलेरो की भिड़ंत में 7 मजदूरों की जान चली गई। हादसे में 20 लोग घायल हुए हैं। सभी को भुज सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, भारत में 2024 के दौरान सड़क हादसों में 1.77 लाख से ज्यादा मौतें हुईं।



नंदीग्राम में BJP की ऐतिहासिक जीत, शुभेंदु अधिकारी का रिकॉर्ड टूटा

पश्चिम बंगाल की नंदीग्राम सीट पर भाजपा प्रत्याशी हसीरानी रथ ने 1,22,753 वोटों के बड़े अंतर से जीत दर्ज की। उन्होंने मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के पुराने रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। उपचुनाव में बंगाल की दो सीटें भाजपा ने जीतीं, जबकि तमिलनाडु की दोनों सीटों पर TVK को जीत मिली।



केरल हाईकोर्ट का आदेश, पिनराई विजयन के खिलाफ FIR दर्ज होगी

केरल हाईकोर्ट ने पूर्व मुख्यमंत्री पिनराई विजयन के खिलाफ भ्रष्टाचार मामले में FIR दर्ज करने का आदेश दिया है। उनकी बेटी टी वीणा भी इस मामले में आरोपी हैं। मामला CMRL और वीणा की कंपनी के बीच वित्तीय लेन-देन से जुड़ा है। पुलिस ने पहले जांच के लिए SIT बनाई थी।



दिल्ली में प्रदर्शन से पहले राजस्थान में बवाल, CJP नेता दीपक बालियान को नजरबंद करने का आरोप

अलवर के कठूमर में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेता दीपक बालियान को पुलिस ने शांतिभंग के आरोप में हिरासत में लिया। परिवार का आरोप है कि पैर में फ्रैक्चर होने के बावजूद पुलिसकर्मियों ने उन्हें घसीटा और छोटे भाई से भी मारपीट की। लाइव वीडियो में पार्टी नेता आशुतोष रांका ने पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए चेतावनी दी। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



सरकार के पाले में आए नक्सलियों के खत्म होंगे केस, गंभीर अपराध पर नहीं मिलेगी रियायत

छत्तीसगढ़ सरकार अब आत्मसमर्पित नक्सलियों को उनके अपराधों के लिए माफी देने जा रही है। उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि नक्सल प्रकरणों में बंद और अदालतों में चल रहे मामलों में संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई की जाए। गंभीर अपराध, जनहानि तथा गैरकानूनी गतिविधियां अधिनियम (यूएपीए) से संबंधित मामलों में रियायत नहीं दी जाएगी।खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

Tags:
  • Top News
  • खबरें काम की
  • आज की बड़ी खबरें
  • नोबेल शांति पुरस्कार 2026
  • नवी पिल्लै
  • दिल्ली प्रदर्शन
  • 28 ट्रेनें रद्द
  • सुप्रीम कोर्ट टिप्पणी
  • राजधानी एक्सप्रेस
  • Nobel Peace Prize