दिल्ली में प्रदर्शन से पहले राजस्थान में बवाल,CJP नेता दीपक बालियान को नजरबंद करने का आरोप
अलवर के कठूमर में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेता दीपक बालियान को पुलिस ने शांतिभंग के आरोप में हिरासत में लिया। परिवार का आरोप है कि पैर में फ्रैक्चर होने के बावजूद पुलिसकर्मियों ने उन्हें घसीटा और छोटे भाई से भी मारपीट की। लाइव वीडियो में पार्टी नेता आशुतोष रांका ने पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए चेतावनी दी।
बालियान के परिवार ने आरोप लगाया है कि उनके पैर में फ्रैक्चर होने के बावजूद पुलिसकर्मियों ने उन्हें घसीटा। जब छोटे भाई अनिरुद्ध ने कार्रवाई का वीडियो बनाना शुरू किया, तो उनके साथ भी मारपीट की गई।
रात में दो बार घर पहुंची पुलिस
वीडियो में पुलिसकर्मी बालियान से कठूमर थाने चलने के लिए कहते दिखाई दिए। पूछने पर उन्होंने कहा कि सीआई साहब ने बुलाया है। बालियान ने थाने बुलाने का कारण पूछा और रात में घर आने पर आपत्ति जताई।
कुछ देर बाद पुलिसकर्मी लौट गए। परिवार का आरोप है कि रात करीब 10 बजे वे दोबारा आए और बालियान से लाइव वीडियो हटाने के लिए कहा। इनकार करने पर उन्हें जबरन हिरासत में ले लिया गया। परिजनों के अनुसार, दीपक करीब 15 दिन बाद 8 अक्टूबर की दोपहर ही अपने घर लौटे थे।
लाइव वीडियो में रांका और पुलिसकर्मियों की बहस
इस दौरान पुलिसकर्मी कहते हैं कि उन्होंने कोई गलत बात नहीं की है। वहीं, बालियान उनसे कहते हैं कि अगली बार सीआई को साथ लेकर आएं। बहस के दौरान आशुतोष रांका पुलिसकर्मियों से कहते हैं, 'गिरफ्तार करके दिखाओ। फिर देखना थाने पर क्या होता है।' रांका ने पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए यह भी पूछा कि क्या देश एक बार फिर आपातकाल की ओर बढ़ रहा है।
🚨 IMPORTANT 🚨CJP’s National Org Co-Incharge Deepak Baliyan has been placed under house arrest!40+ police personnel in civil dress are present at his home. After detaining him from his home at night, the Alwar Police have once again arrived at his residence.“My family is scared and fears for their safety. @AlwarPolice will be solely responsible if anything happens to any member of my family.” - @deepakbaliyan90
— Cockroach Janta Party - CJP (@Cockroachisback) October 9, 2026
परिवार ने छोटे भाई से मारपीट का भी आरोप लगाया
पुलिस ने पहले हिरासत और मारपीट के आरोप नकारे थे
हालांकि, अब सामने आई जानकारी में पार्टी ने बालियान को शांतिभंग के आरोप में हिरासत में लेने और बाद में छोड़ने की बात कही है। पुलिस की ओर से इस कार्रवाई से जुड़ा लिखित आदेश या केस की विस्तृत जानकारी सार्वजनिक रूप से स्पष्ट नहीं है।
This is the absolute dictatorial face of this government.CJP National Organisation Co-Incharge Deepak Baliyan was allegedly dragged, beaten and detained by Rajasthan Police, and taken to an unknown location.Are we on the verge of an Emergency? https://t.co/pRku9044n6
— Cockroach Janta Party - CJP (@Cockroachisback) October 8, 2026
10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन की तैयारी
CJP नेताओं का आरोप है कि प्रदर्शन से पहले उनके पदाधिकारियों पर दबाव बनाया जा रहा है। पार्टी ने कहा है कि पुलिस कार्रवाई के बावजूद प्रदर्शन तय कार्यक्रम के अनुसार किया जाएगा। इस मामले में अब सवाल यह है कि दीपक बालियान को हिरासत में लेने की कार्रवाई किस आधार पर हुई और परिवार के मारपीट के आरोपों पर क्या जांच की जाएगी।
By Neel Tiwari
By Arun Tiwari
By Neel Tiwari
By Raghvendra Singh Rathore
By Sanjay Gupta
By VINAY VERMA
By Mukesh Sharma