Top News: खबरें काम की... सऊदी अरब के 2 एयरपोर्ट पर हूती हमला, 80 ठिकानों पर एयरस्ट्राइक; GST में बड़ी राहत
सऊदी अरब के 2 एयरपोर्ट पर हूती हमला, 3 की मौत, 80 ठिकानों पर एयरस्ट्राइक
सऊदी अरब के दो बड़े एयरपोर्ट पर हूती विद्रोहियों के हमले से हड़कंप मच गया। ड्रोन और मिसाइल हमलों में 3 लोगों की मौत और 36 के घायल होने की खबर है। रियाद और आभा एयरपोर्ट को निशाना बनाया गया। जवाब में सऊदी नेतृत्व वाले गठबंधन ने यमन में हूतियों के 80 से ज्यादा सैन्य ठिकानों पर एयरस्ट्राइक करने का दावा किया।
नोबेल पुरस्कार 2026: कनाडाई लेखिका ऐन कार्सन को मिला साहित्य का सर्वोच्च सम्मान, जानें उनकी कहानियों की खासियत
साहित्य नोबेल 2026 कनाडाई लेखिका ऐन कार्सन को दिया गया है। स्वीडिश अकादमी की नोबेल समिति ने उन्हें यूनानी और रोमन साहित्य को आज की जिंदगी, प्यार, रिश्तों और दुख से मिलाने के लिए चुना। कार्सन की चर्चित किताबों में द ब्यूटी ऑफ द हसबैंड, ऑटोबायोग्राफी ऑफ रेड और नॉक्स शामिल हैं। उनकी रचनाओं में कविता, कहानी और निबंध की सीमाएं अक्सर मिट जाती हैं। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
GST में बड़ी राहत! 5 करोड़ से कम की गड़बड़ी पर गिरफ्तारी नहीं
GST काउंसिल ने कारोबारियों को बड़ी राहत देने वाले फैसले किए हैं। बैठक में आपराधिक कार्रवाई की न्यूनतम सीमा 1 करोड़ से बढ़ाकर 5 करोड़ रुपए की गई है। वहीं 10 हजार रुपए से कम की टैक्स डिमांड पर नोटिस नहीं भेजने का फैसला हुआ है। छोटे ऑनलाइन व्यापारियों के लिए भी नियम आसान किए गए हैं।
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष का तीसरे दिन हल्लाबोल, राजघाट पहुंचे
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और SIR के विरोध में विपक्ष का प्रदर्शन तीसरे दिन भी जारी रहा। राहुल-प्रियंका समेत INDIA गठबंधन के सांसद राजघाट पहुंचे और बापू को श्रद्धांजलि दी। करीब एक घंटे इंतजार के बाद उन्हें प्रवेश मिला। खड़गे ने सरकार पर लोगों का मतदान अधिकार छीनने का आरोप लगाया।
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पक्ष में पूर्व जजों ने लिखा पत्र, एसआईआर को बताया सही, वोट चोरी के आरोप पर सवाल
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के समर्थन में 42 पूर्व जजों ने एक लेटर पर दस्तखत किए हैं। इसमें एसआईआर प्रक्रिया को सही बताया गया है। जजों के मुताबिक वोट चोरी के आरोप बिना सबूत लगाए जा रहे हैं। इससे चुनाव आयोग पर लोगों का भरोसा घट सकता है। सुप्रीम कोर्ट सुनवाई में एसआईआर की याचिकाएं लंबित हैं। कोर्ट ने आयोग से जवाब मांगा है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
इंडिगो के बाद एअर इंडिया ने भी 17,800 रुपए तक बढ़ाया किराया
हवाई यात्रा करने वालों की जेब पर अब और बोझ बढ़ेगा। इंडिगो के बाद एअर इंडिया ने भी फ्यूल चार्ज बढ़ाने का ऐलान किया है। घरेलू उड़ानों पर 1200 रुपए और विदेशी उड़ानों पर 17,800 रुपए तक अतिरिक्त देने होंगे। नई दरें 9 अक्टूबर से लागू होंगी। महंगे जेट फ्यूल के कारण सात महीने में तीसरी बार यह फैसला लिया गया है।
सड़कों पर ट्रैक्टर, जगह-जगह चक्काजाम: 1700 करोड़ भुगतान को लेकर किसानों का प्रदर्शन, कवर्धा में राहगीर परेशान
छत्तीसगढ़ में किसानों ने अपनी मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। गुरुवार 8 अक्टूबर को भारतीय किसान संघ ने प्रदेशभर में प्रदर्शन किया। कई जिलों में किसान ट्रैक्टर लेकर सड़कों पर उतर आए। कवर्धा में ट्रैक्टर रैली और चक्काजाम से यातायात प्रभावित हुआ। अस्पताल जा रहे लोगों को भी परेशानी उठानी पड़ी। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
नहीं रहे बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर, कार्डियक अरेस्ट से हुई मौत, 45 मिनट तक दिया था CPR
दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 8 अक्टूबर की सुबह 5:20 बजे निधन हो गया। वह 75 साल के थे। उन्हें गोवा स्थित घर पर कार्डियक अरेस्ट आया था। जानकारी के मुताबिक डॉक्टरों ने करीब 45 मिनट तक लगातार सीपीआर दिया। इसके बावजूद उनकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। मणिपाल अस्पताल के प्रमुख डॉ. शेखर सालकर ने इसकी जानकारी दी। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
भारत में मेटा का अब तक का सबसे बड़ा एक्शन, बच्चों की सुरक्षा के लिए 53 लाख चाइल्ड एब्यूज कंटेंट पर चलाया चाबुक
मेटा ने भारत में बाल यौन शोषण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। छह महीने में 53 लाख से ज्यादा एब्यूज कंटेंट हटाए गए। 98 फीसदी मामले बिना शिकायत ही पकड़े गए। नए एआई टूल और I4C पोर्टल से डायरेक्ट रिपोर्टिंग से ऑनलाइन सुरक्षा मजबूत होगी। मेटा ने संदिग्ध विज्ञापनों और बाहरी लिंक्स को ब्लॉक करने के लिए नए लार्ज लैंग्वेज मॉडल और एआई एजेंट लगाए हैं। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...