ट्रंप के फैसले से भारतीयों की बढ़ी चिंता, 18 हजार भारतीयों को किया जाएगा डिपोर्ट, H-1B वीजा पर भी कड़ा रुख
Kaushiki | Nov 10, 2026, 08:55 IST
अमेरिका में अवैध प्रवासियों पर कार्रवाई तेज, 18 हजार भारतीयों पर डिपोर्टेशन का खतरा
अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की इमिग्रेशन नीति के कारण भारतीयों की चिंता बढ़ गई है। अमेरिका से करीब 18 हजार अवैध भारतीय प्रवासियों को वापस भेजे जाने का मामला सामने आया है। इसके साथ ही H-1B वीजा को लेकर भी सख्त रुख अपनाया जा रहा है। ट्रंप प्रशासन की इन नीतियों का असर अमेरिका में पढ़ाई और नौकरी करने वाले भारतीयों पर पड़ सकता है।
अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मिडटर्म चुनाव में करारी हार के लिए लगभग 65 प्रतिशत भारतीयों को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने डेमोक्रेटिक कैंडिडेट्स को फेवर में वोटिंग किया। इसी बीच अमेरिका में अवैध तरीके से रह रहे भारतीयों को वापस भेजने की प्रक्रिया भी चर्चा में है।
खबर के मुताबिक, ट्रंप प्रशासन ने जनवरी 2024 से जून 2026 के बीच 18 हजार अवैध भारतीयों के डिपोर्टेशन की ओर संकेत किया है। वहीं, साल 2025 में 3567 भारतीयों को अमेरिका से डिपोर्ट किया गया था। बताया गया है कि यह पिछले 15 साल का रिकॉर्ड है।
अमेरिका में काम करने वाले विदेशी कर्मचारियों के लिए H-1B वीजा काफी जरूरी माना जाता है। बड़ी संख्या में इंडियन प्रोफेशनल्स इस वीजा के जरिए अमेरिका में नौकरी करते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, H-1B वीजा कोटा अब भी बरकरार है। हालांकि, ट्रंप प्रशासन की सख्त नीतियों के कारण विदेशी कर्मचारियों और खासकर भारतीयों की चिंता बढ़ गई है।
अमेरिका में H-1B वीजा से जुड़े Immigration Rules में सख्ती का असर उन भारतीयों पर भी पड़ सकता है, जो वहां नौकरी करने या भविष्य में काम करने की योजना बना रहे हैं। रिपोर्ट में बताया गया है कि H-1B वीजा पर काम करने वाले विदेशी कर्मचारियों की संख्या 1.06 लाख है। जबकि पिछले साल यह आंकड़ा 1.72 लाख था। इस बदलाव को लेकर भी इंडियन प्रोफेशनल्स के बीच चिंता बनी हुई है।
अमेरिका में ट्रंप प्रशासन की नीतियों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन भी हो रहे हैं। खबर के मुताबिक, ट्रंप समर्थक श्वेत कट्टरपंथियों (White supremacist) ने खुद को MAGA (Make America Great Again) कहने वाले समूह से जोड़ रखा है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि ऐसे लोगों द्वारा भारत और अमेरिका के संबंधों में तनाव बढ़ाने वाले बयान दिए जा रहे हैं।
जनवरी 2024 से जून 2026 के बीच एक्स पर भारतीयों के खिलाफ नफरत में 240% की बढ़ोतरी होने का दावा भी किया गया है। साल 2024 में भारत विरोधी पोस्ट की संख्या 12 हजार 904 थी, जो जून 2026 तक बढ़कर 43 हजार 843 हो गई। इन आंकड़ों से पता चलता है कि सोशल मीडिया पर भारत से जुड़े मुद्दों पर विरोधी गतिविधियां बढ़ी हैं।
सितंबर में दिवाली कार्यक्रम में ट्रंप के MAGA (Make America Great Again) समर्थक पहुंच गए थे। उनके हाथों में कुछ पोस्टर थे। इन पोस्टरों पर 'सभी भारतीयों को देश से निकालो' और 'हिंदू ईसाइयों की जगह ले रहे हैं' जैसे नारे लिखे हुए थे।
इस घटना को लेकर भी भारतीय समुदाय में चिंता देखी गई। अमेरिका में रहने वाले भारतीयों के लिए केवल नौकरी और वीजा का मामला ही जरूरी नहीं है, बल्कि वहां उनके प्रति सामाजिक माहौल भी अहम है। ऐसे में Indian Community से जुड़े मुद्दे लगातार चर्चा का विषय बन रहे हैं।
अमेरिका में भारतीय छात्रों और कर्मचारियों के बीच वीजा को लेकर चिंता बनी हुई है। इसी बीच रिपब्लिकन सीनेटरों की ओर से वीजा संबंधी बिल को आगे बढ़ाने की तैयारी की बात सामने आई है। रिपोर्ट के मुताबिक, कई सीनेटरों का कहना है कि अमेरिकी छात्रों और अमेरिका में काम करने वाले प्रोफेशनल्स के बीच भारतीयों को लेकर वीजा संबंधी मुद्दे उठ रहे हैं। दावा किया गया है कि ट्रंप प्रशासन इस विषय पर सहमति बनाने का प्रयास कर रहा है। इस मुद्दे को लेकर H-1B Visa Policy पर भी लोगों की नजर बनी हुई है।
रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रंप की पार्टी के तरफ से जनवरी 2027 तक ये फैसला आ सकता है। ऐसे में वीजा से जुड़े प्रस्ताव को आगे बढ़ाने के लिए राजनीतिक सहमति जरूरी होगी। वीजा प्रस्ताव को लेकर अमेरिकी संसद में 3 जनवरी 2027 से काम शुरू हो सकता है। हालांकि, इस प्रस्ताव के अंतिम रूप और इसके लागू होने को लेकर कोई निश्चित जानकारी नहीं दी गई है।
फिलहाल अमेरिका में रहने वाले भारतीयों के लिए डिपोर्टेशन, H-1B वीजा और आव्रजन से जुड़े नियम जरूरी मुद्दे बने हुए हैं। आने वाले समय में अमेरिकी प्रशासन के फैसलों पर भारतीय छात्रों, कर्मचारियों और वहां रहने वाले परिवारों की नजर बनी रह सकती है।
अमेरिका में भारतीय मूल के लोग बड़ी संख्या में नौकरी, व्यापार और राजनीति में हैं। उनकी राय और नीतियों से प्रभावित होने वाले फैसले भारत-अमेरिका रिश्तों पर भी असर डालते हैं। नफरत भरी पोस्ट और वीसा नीतियों पर साफ जानकारी लोगों को सही फैसले लेने में मदद करती है।
FAQs:
खबर के मुताबिक, ट्रंप प्रशासन ने जनवरी 2024 से जून 2026 के बीच 18 हजार अवैध भारतीयों के डिपोर्टेशन की ओर संकेत किया है। वहीं, साल 2025 में 3567 भारतीयों को अमेरिका से डिपोर्ट किया गया था। बताया गया है कि यह पिछले 15 साल का रिकॉर्ड है।
H-1B वीजा को लेकर भी बढ़ी सख्ती
अमेरिका में H-1B वीजा से जुड़े Immigration Rules में सख्ती का असर उन भारतीयों पर भी पड़ सकता है, जो वहां नौकरी करने या भविष्य में काम करने की योजना बना रहे हैं। रिपोर्ट में बताया गया है कि H-1B वीजा पर काम करने वाले विदेशी कर्मचारियों की संख्या 1.06 लाख है। जबकि पिछले साल यह आंकड़ा 1.72 लाख था। इस बदलाव को लेकर भी इंडियन प्रोफेशनल्स के बीच चिंता बनी हुई है।
ट्रंप के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे भारतीयों की संख्या बढ़ी
जनवरी 2024 से जून 2026 के बीच एक्स पर भारतीयों के खिलाफ नफरत में 240% की बढ़ोतरी होने का दावा भी किया गया है। साल 2024 में भारत विरोधी पोस्ट की संख्या 12 हजार 904 थी, जो जून 2026 तक बढ़कर 43 हजार 843 हो गई। इन आंकड़ों से पता चलता है कि सोशल मीडिया पर भारत से जुड़े मुद्दों पर विरोधी गतिविधियां बढ़ी हैं।
भारतीयों के खिलाफ सोशल मीडिया पर भी माहौल गर्म
इस घटना को लेकर भी भारतीय समुदाय में चिंता देखी गई। अमेरिका में रहने वाले भारतीयों के लिए केवल नौकरी और वीजा का मामला ही जरूरी नहीं है, बल्कि वहां उनके प्रति सामाजिक माहौल भी अहम है। ऐसे में Indian Community से जुड़े मुद्दे लगातार चर्चा का विषय बन रहे हैं।
वीजा बिल पास कराना चाहते हैं ट्रंप
जनवरी 2027 में आ सकता है बड़ा फैसला
फिलहाल अमेरिका में रहने वाले भारतीयों के लिए डिपोर्टेशन, H-1B वीजा और आव्रजन से जुड़े नियम जरूरी मुद्दे बने हुए हैं। आने वाले समय में अमेरिकी प्रशासन के फैसलों पर भारतीय छात्रों, कर्मचारियों और वहां रहने वाले परिवारों की नजर बनी रह सकती है।
यह खबर क्यों जरूरी है
FAQs:
- H-1B वीजा क्या है और इसका भारतीयों पर क्या असर पड़ता है?
H-1B एक अमेरिकी वर्क वीजा है, जिसके जरिए योग्य फॉरेन प्रोफेशनल्स अमेरिका में स्पेशल तरह की नौकरियां कर सकते हैं। वीजा नियमों में बदलाव होने पर भारतीय कर्मचारियों और नौकरी के इच्छुक लोगों पर असर पड़ सकता है। - डोनाल्ड ट्रंप ने भारतीयों को मिडटर्म चुनाव में हार के लिए क्यों जिम्मेदार ठहराया?
डोनाल्ड ट्रंप ने लगभग 65 प्रतिशत भारतीयों को डेमोक्रेटिक कैंडिडेट्स के फेवर में वोटिंग करने के कारण मिडटर्म चुनाव में हार का जिम्मेदार ठहराया है। - अमेरिका में अवैध भारतीयों के डिपोर्टेशन की प्रक्रिया कब शुरू हो सकती है?
ट्रंप प्रशासन ने जनवरी 2024 से जून 2026 के बीच 18 हजार अवैध भारतीयों के डिपोर्टेशन की ओर संकेत किया है।
वाजपेयी नगर हत्याकांड में खुलासा, आरोपी बोली-जब तक सांसें नहीं थमीं, तब तक नाक और मुंह दबाए रखा
By Aman Vaishnav
स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 की रेस से भोपाल बाहर, आदमपुर छावनी का पुराना कचरा बना सबसे बड़ी रुकावट
By Aman Vaishnav
इंदौर की हवा में फेफड़ों में जाने वाले घातक कण अधिकतम स्तर पर, महापौर ने सनातन धर्म का दिया वास्ता
By Sanjay Gupta
इंदौर की सबसे बड़ी गौशाला पर खर्च हुए 24 करोड़, जानिए विनोद अग्रवाल, कॉलोनी सेल और स्मार्ट सिटी ने कितने दिए
By Sanjay Gupta
CG Top News : हादसे में चार की मौत, मासूम की हत्या, बस्तर में PM मोदी ने जवानों संग मनाई दिवाली समेत पढ़े दिनभर की बड़ी खबरें
By Umeshwari Baghel
राजस्थान की भर्ती परीक्षाओं में डिलीट हो रहे सवालों पर बवाल: छह भर्तियों में 93 प्रश्न हटे, बोर्ड अध्यक्ष बोले- तय होगी जवाबदेही
By Jageshwar Prasad
टीआई दिलीप पुरी हत्याकांड: देवास शराब सिंडिकेट का मुख्य आरोपी मनीष जायसवाल गिरफ्तार
By Amresh Kushwaha