पति की बेवफाई का अनोखा बदला, चिता की राख के साथ किया ऐसा कांड
Madhav Singh | Oct 07, 2024, 18:32 IST
s
कनाडा में रहने वाली एक महिला को उसके पति के धोखेबाजी का पता चला तो उसने कुछ ऐसा किया जो बड़ा ही अजीब था। अपने पति की राख के साथ उसने जो भी किया वह सब उसने अपनी किताब में लिखा। जिसे पढ़कर लोग दंग रह गए।
कहते हैं कि जब हम किसी से प्यार करते हैं और सामने वाला हमें धोखा दे तो इंसान बुरी तरह टूट जाता है। कोई बदला लेता है तो कोई आगे बढ़ जाता है, लेकिन कनाडा की एक महिला को जब पता चला कि उसके पति ने उसके साथ बेवफाई की थी। इसके बाद उसने जो किया वह बड़ा ही विचित्र था। पति की मौत के बाद उसके धोखेबाजी का पता चलने पर उसने अपने पति की राख के साथ कुछ ऐसा किया जो सभी को भयावह लग रहा है।
यह घटना है कनाडा में रहने वाली जेसिका वेट की। जेसिका के पति सीन वेट की मौत 2015 में टेक्सास यात्रा के दौरान हो गई थी। पति की मौत के कई साल बाद जेसिका को पता चला कि उसके पति ने उसे कई बार धोखा दिया था। एक दिन जेसिका अस्पताल का नंबर ढूंढ रही थी, लेकिन उसे नंबर नहीं मिल रहा था। तभी उसे याद आया कि उसके पति के आईपैड में नंबर हो सकता है। उसने जैसे ही अपने पति के आईपैड को खोला तो उसे वहां ब्राउजिंग हिस्ट्री मिली। जब उसने ह्यूस्टन एस्कॉर्ट्स की ब्राउजिंग हिस्ट्री देखी तो वह दंग रह गई। उसने और अधिक गहराई में जाकर देखा, तो पता चला कि उसके पति ने अलग-अलग शहरों में एस्कॉर्ट्स के साथ संबंध बनाए थे। उसने उन पर अच्छा खासा पैसा भी खर्च किया था।
ये खबर भी पढ़ें...
शादी के 9 महीने बाद पति- पत्नी के रिश्ते में आई चाय की वजह से खटास, विवाद पहुंचा थाने
अब जेसिका को धीरे-धीरे सच्चाई का पता चलता जा रहा था। उसे पता चला कि सीन रोज एस्कॉर्ट्स से मिलता था। कई महिलाओं के साथ वह संबंध भी रखता था। उसे यह भी पता चल गया कि सीन ने कोलोराडो में एक अपार्टमेंट किराए पर लिया हुआ था। जहां वह एस्कॉर्ट्स और डेट पर मिलने वाली महिलाओं को लेकर जाता था।
रिश्तों में हंसी-मजाक बनाता है संबंधों को मजबूत, जानें कैसे...
यह सब जानने के बाद जेसिका अंदर से दहल गई थी। उसने अपनी भावनाओं को संभालने की कोशिश की, लेकिन दर्द और गुस्से ने उसे अंदर से झकझोर दिया था। एक दिन वह अपने गुस्से पर काबू नहीं कर पाई और उसने कुछ ऐसा कर दिया जिसे देखकर और पढ़कर लोग दंग रह गए। उसने अपने पति की राख को अपने कुत्ते के मल के साथ मिला दिया। यह करने के बाद उसे पछतावा और दर्द हुआ तो उसने पति की राख को खा लिया।
जेसिका ने अपनी किताब ए विडोज़ गाइड टू डेड बास्टर्ड्स में लिखा कि मैं यह जानकर हैरान थी। जिसके लिए मैंने पूरी जिंदगी बिताई उसने मेरे साथ ऐसा किया। चूंकी सीन मर चुका था इसलिए मैं उससे लड़कर अपना गु्स्सा भी नहीं निकाल सकती थी। मैं इस सदमें से उबर नहीं पा रही थी। इसलिए एक दिन मैंने उसकी राख से भरी थैली को चाकू से फाड़ दिया। फिर अपने कुत्ते के मल के साथ राख को मिला दिया। बाद में मुझे लगा कि मैंने अपने जीवनसाथी के अवशेषों का अपमान किया है। इसलिए मैंने और राख ली और उसको खा लिया। जेसिका ने बताया कि उसके अवशेष मेरी उंगलियों पर सूखे महसूस हो रहे थे। वह बेकिंग पाउडर के दानों की तुलना में मोटे थे नमक की तुलना में दाने दार थे। मैंने उन्हें मिट्टी की तरह जीभ पर रखा और निगल लिया। पति की बेवफाई ने जेसिका की भावनाओं को और उसकी मानसिक स्थिति को अंदर तक झकझोर दिया था।
कैसे पता चली पति की बेवफाई
ये खबर भी पढ़ें...
शादी के 9 महीने बाद पति- पत्नी के रिश्ते में आई चाय की वजह से खटास, विवाद पहुंचा थाने
पति ने ले रखा था अपार्टमेंट किराए पर
रिश्तों में हंसी-मजाक बनाता है संबंधों को मजबूत, जानें कैसे...
एक दिन गुस्से में....
किताब में लिखा कि क्या किया पति की राख के साथ
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
उज्जैन की गिर गाय राधा बनी प्रदेश में नंबर-1, रोज देती है 19.760 लीटर दूध, पशुपालक को मिलेगा 1 लाख रुपए का पुरस्कार
By Umeshwari Baghel
पब्लिक अगेंस्ट करप्शन की ED में याचिका, शिखर अग्रवाल के 40 विला मामले में जांच की मांग
By Mukesh Sharma
CG Top News : कारोबारी महेंद्र गोयनका के घर पहुंची कोलकाता पुलिस, कोयला लेवी केस में राकेश जैन को जमानत; बिजली विभाग में 1501 पदों पर भर्ती
By Umeshwari Baghel
MP DMF Fund: खनिजों से मिले 3574 करोड़, गांवों को क्या मिला? सिंगरौली, शहडोल और अनूपपुर में होगी जांच
By Ramanand Tiwari
रायपुर में कारोबारी महेंद्र गोयनका के घर पहुंची कोलकाता पुलिस, शेयरों की हेराफेरी और जालसाजी के मामले में पूरे परिवार पर FIR
By VINAY VERMA
दीपावली 2026: CM भजनलाल शर्मा बोले- हर घर में खुशहाली, हर मन में सद्भाव का हो उजास
By Jyoti Mahender Bhardwaj
जयपुर में जमीन खरीदने का सपना होगा पूरा: JDA की 5 नई योजनाएं अगले महीने, घर से लेकर कारोबार तक के लिए मिलेंगे प्लॉट
By Jyoti Mahender Bhardwaj