यूपी-बिहार बॉर्डर पर छापा: अवैध वसूली में दो पुलिसवाले सहित 18 गिरफ्तार
Jitendra Shrivastava | Jul 25, 2024, 21:33 IST
thesootr
देश-दुनिया। यूपी-बिहार बॉर्डर पर एडीजी वाराणसी और डीआईजी आजमगढ़ के नेतृत्व में बड़ी कार्रवाई की। वाहनों से अवैध वसूली की शिकायत पर भरौली पिकेट पर पहुंची टीम ने 18 लोगों को अरेस्ट किया इसमें दो पुलिस वाले भी शामिल हैं...
यूपी-बिहार बॉर्डर पर छापा : उत्तरप्रदेश के बलिया जिले में यूपी-बिहार की सीमा के भरौली चौराहा पर एडीजी वाराणसी और डीआईजी आजमगढ़ ने दबिश दी। इस कार्रवाई के बाद डीआईजी वैभव कृष्ण ने बताया कि मौके से दो पुलिसकर्मी समेत 18 को गिरफ्तार किया गया है। मौके से 37, 500 नकद रुपए भी बरामद किए गए हैं। नरही थाना प्रभारी पन्नेलाल समेत नौ पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया है। कोरंटाडीह चौकी के प्रभारी समेत चौकी के सभी पुलिसकर्मियों को भी निलंबित कर दो सिपाही समेत 18 लोगों का चालान किया गया है।
यूपी-बिहार सीमा पर भरौली पिकेट पर रात में एडीजी वाराणसी पीयूष मोरडिया के नेतृत्व में एसटीएफ की टीम ने छापामार कार्रवाई की। बॉर्डर पर बालू के ट्रकों के साथ ही शराब और मवेशी से भरे वाहनों से अवैध वसूली की शिकायत मिली थी। इस शिकायत के बाद रात 12 के बाद से ही करवाई शुरू की गई थी। टीम ने पिकेट से तीन पुलिसकर्मियों के साथ ही 17 प्राइवेट कर्मियों को हिरासत में ले लिया। मौके से काफी संख्या में बाइक, रजिस्टर और मोबाइल भी बरामद किए गए। सभी लोगों से पूरी रात पूछताछ की कार्रवाई चलती रही। गुरुवार सुबह बलिया से बंदियों को ले जाने वाले वाहन को बुलाकर वहां से पकड़े गए लोगों को नरही थाने पर लाया गया।
कार्रवाई के दौरान नरही थाना प्रभारी के कमरे को सील कर दिया गया। मौके से थाना प्रभारी पन्नेलाल फरार हो गया। इसके बाद पुलिसकर्मियों के बैरकों की भी तलाशी शुरू कर दी गई। सुबह डीआईजी वैभव कृष्ण, एसपी देवरंजन वर्मा के साथ ही अपर पुलिस अधीक्षक और सीओ भी मौके पर पहुंच गए। टीम की कार्रवाई खबर लिखे जाने तक जारी रही। किसी को भी अंदर जाने पर रोक लगा दी गई है। मामले में कई पुलिसकर्मियों पर बड़ी कार्रवाई हुई है। हालांकि, अभी मामले में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
इस पूरे मामले का आजमगढ़ के DIG ने X पर पोस्ट किया कि हर दिन UP से बिहार 1000 ट्रक जाती है, और एक ट्रक वाला 500 रुपए बलिया के नरही थाने में देता था। इसका मतलब पुलिस को हर दिन 5 लाख रुपए मिलता था। साथ ही DIG ने कहा कि मैं जितना पुलिस को जनता हूं एक इंस्पेक्टर एक दिन का 5 लाख और 1 महीने का डेढ़ करोड़ अकेले तो नहीं डकार पाएगी।
ये है पूरा मामला
मौके से थाना प्रभारी पन्नेलाल फरार हो गया
पुलिस को हर दिन 5 लाख रुपए मिलता था
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava