राज्यसभा की 12 सीटों पर होगा उपचुनाव, 21 अगस्त तक भर सकेंगे नामांकन

Dolly patil | Aug 08, 2024, 09:19 IST
Share
drbv
drbv

लोकसभा चुनावों और दो सदस्यों के इस्तीफे के बाद राज्यसभा में 12 सीटें खाली हो गई हैं। जिसके लिए अब नौ राज्यों की 12 राज्यसभा सीटों पर 3 सितंबर को उपचुनाव होगा।

चुनाव आयोग ने नौ राज्यों की 12 राज्यसभा सीटों पर हाल ही में उपचुनाव करने का ऐलान कर दिया है। दरअसल आयोग ने बुधवार यानी 7 अगस्त को ये घोषणा की थी कि उपचुनाव 3 सितंबर को कराए जाएंगे।

जानकारी के मुताबिक 10 सीटें राज्यसभा सदस्यों के लोकसभा चुनावों में निर्वाचित होने से खाली हुई थीं, जबकि दो अन्य रिक्तियां राज्यसभा सांसदों के इस्तीफे से हुई हैं।

आपको बता दें कि उपचुनाव की अधिसूचना 14 अगस्त को जारी होगी। इसी के साथ नामांकन 21 अगस्त तक होगा।

कब तक ले सकेंगे नामांकन वापस

इसी के साथ 22 अगस्त को नामांकन-पत्रों की जांच होगी और 27 अगस्त तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। आयोग की ओर से कहा गया है कि जरूरी हुआ तो तीन सितंबर को वोटिंग होगी और उसी दिन शाम में मतगणना भी होगी।

कौन से सदस्य आए लोकसभा

जानकारी के मुताबिक जो राज्यसभा सदस्य लोकसभा चुनावों में चुनकर आए हैं, उनमें केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ( महाराष्ट्र ), दीपेंद्र सिंह हुडा ( हरियाणा ), ज्योतिरादित्य सिंधिया ( मध्य प्रदेश ) और कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल ( राजस्थान ) शामिल हैं।

लोकसभा चुनाव में कौन से राज्यसभा सांसद जीते थे

सदस्य

राज्य

पार्टी

ज्योतिरादित्य सिंधिया

मध्य प्रदेश

भाजपा

पीयूष गोयल

महाराष्ट्र

भाजपा

उदयनराजे भोंसले

महाराष्ट्र

भाजपा

विवेक ठाकुर

बिहार

भाजपा

कामाख्या प्रसाद तासा

असम

भाजपा

सर्बानंद सोनोवाल

असम

भाजपा

बिप्लब कुमार देब

त्रिपुरा

भाजपा

दीपेंद्र हुड्डा

हरियाणा

कांग्रेस

केसी वेणुगोपाल

राजस्थान

कांग्रेस

मीसा भारती

बिहार

राजद

किन सदस्यों ने दिया था इस्तीफा

तेलंगाना और ओडिशा में राज्यसभा की दो सीट के लिए उपचुनाव भी होगा। तेलंगाना में हाल में के. केशव राव ने भारत राष्ट्र समिति ( बीआरएस ) छोड़कर कांग्रेस में शामिल होने के बाद सदन की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था।

इसी के साथ बीजू जनता दल की सांसद ममता मोहंता ने राज्यसभा सीट से इस्तीफा दे दिया था। अब मोहंता बीजद से इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल हो गईं है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

dolly patil
dolly patil

Tags:
  • चुनाव आयोग
  • 10 राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव
  • उपचुनाव
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा