UPI में बड़ा बदलाव: फोनपे, गूगल पे और पेटीएम यूजर्स को मिलेगा तगड़ा फायदा
भारत में डिजिटल भुगतान के सबसे लोकप्रिय तरीकों में से एक, UPI (यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस) में आज से एक बड़ा बदलाव हो रहा है। NPCI (National Payments Corporation of India) द्वारा जारी किए गए एक सर्कुलर के अनुसार, UPI API (Application Programming Interface) के रिस्पॉन्स टाइम को पहले के 30 सेकंड से घटाकर केवल 10 सेकंड कर दिया गया है। इससे यूजर्स को पहले से बेहतर भुगतान अनुभव मिलेगा। इससे लेन-देन में तेजी आएगी। यह बदलाव फोनपे (PhonePe), गूगल पे (Google Pay), और पेटीएम (Paytm) जैसे प्रमुख पेमेंट सर्विस प्रोवाइडर्स के लिए महत्वपूर्ण होगा।
मिलेगा बेहतर ट्रांजैक्शन अनुभव
बदलावों से बेहतर ट्रांजैक्शन एक्सपीरियंस
नए बदलावों का असर फोनपे (PhonePe), गूगल पे (Google Pay), और पेटीएम (Paytm) जैसे प्रमुख ऐप्स के यूजर्स पर विशेष रूप से होगा। इन बदलावों से यूजर्स को पहले से बेहतर ट्रांजैक्शन एक्सपीरियंस मिल सकेगा। अब, फेल्ड ट्रांजैक्शन को रिवर्स करने का समय कम हो जाएगा और यूजर्स को पहले से तेज सेवा प्राप्त होगी।
इसके अलावा, पेमेंट स्टेटस चेक करने में भी अब कम समय लगेगा। पहले एक यूजर को ट्रांजैक्शन स्टेटस चेक करने के लिए 30 सेकंड तक इंतजार करना पड़ता था। वहीं अब इसे घटाकर सिर्फ 10 सेकंड कर दिया गया है। इससे UPI पेमेंट्स में तेजी और पारदर्शिता आएगी।
ये खबर भी पढ़िए...UPI यूजर्स को बड़ा झटका! बैंक बैलेंस चेक करने पर लगाई गई लिमिट
सिस्टम में बदलाव जरूरी - NPCI
NPCI ने अपने सर्कुलर में मेंबर्स से कहा है कि वे इस बदलाव के तहत अपने सिस्टम में जरूरी अपडेट करें। इससे नए रिस्पॉन्स टाइम के भीतर सभी मांग का सही तरीके से प्रबंधन किया जा सकता है। इसके अलावा, अगर किसी पार्टनर या मर्चेंट की तरफ से कोई निर्भरता या कॉन्फिगरेशन चेंज है, तो उसे भी ध्यान में रखा जाए।
आगे और बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे
21 मई 2025 को NPCI ने एक और सर्कुलर जारी किया था। इसमें कहा गया था कि यूपीआई सिस्टम में अगस्त से और बड़े बदलावों को लागू किया जाएगा। इन बदलावों के अंतर्गत बैलेंस इंक्वायरी, लिस्ट अकाउंट और ऑटोपे मैंडेट एग्जिक्यूशन जैसे कार्यों में परिवर्तन किया जाएगा। इस सर्कुलर के अनुसार, PSP बैंक और अधिग्रहण करने वाले बैंक यह सुनिश्चित करेंगे कि यूपीआई के जरिए भेजी गई सभी API रिक्वेस्ट को मॉनिटर और मॉडरेट किया जाए।
ये खबर भी पढ़िए...सरकार का बड़ा फैसला : इन मोबाइल नंबरों पर अब UPI ट्रांजैक्शन बंद! जानिए वजह
UPI के नए बदलावों के फायदे
- UPI के इन बदलावों से ट्रांजैक्शन का अनुभव बेहतर होगा।
- पेमेंट्स के दौरान किसी भी असुविधा का सामना करने का जोखिम भी कम हो जाएगा।
- इस बदलाव से यूजर्स को ट्रांजैक्शन में हो रही देरी और भुगतान समस्याओं का समाधान मिलेगा।
- सिस्टम में किए गए ये बदलाव भविष्य में और भी तेज और सुरक्षित डिजिटल लेन-देन सुनिश्चित करेंगे।
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
UPI में बदलाव | NPCI circular | फोनपे न्यूज | फोनपे ट्रांजेक्शन