UPSC Prelims 2025 Exam पोस्टपोन की मांग, आयोग की चुप्पी से बढ़ी चिंता, छात्र बोले कैसे होगी पढ़ाई
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा आयोजित की जाने वाली सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा (Prelims 2025) अब केवल कुछ ही दिनों की दूरी पर है। 25 मई 2025 को प्रस्तावित इस प्रतिष्ठित परीक्षा को लेकर अभ्यर्थी तैयारियों में जुटे हैं। लेकिन इसी बीच भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते सैन्य तनाव ने इस परीक्षा के आयोजन को लेकर अनिश्चितता पैदा कर दी है। UPSC ने एग्जाम पोस्टपोन नहीं किया है। ऐसे में बार्डर के आस पास रहने वाले छात्रों के लिए चिंता और बढ़ गई है।
युद्ध जैसे हालात, बढ़ा कैंडिडेट्स तनाव
भारत के ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान की ओर से लगातार फायरिंग और हमले किए जा रहे हैं। यह टकराव अब युद्ध जैसे हालात में तब्दील होता नजर आ रहा है। सीमावर्ती इलाकों में सुरक्षा बलों की तैनाती बढ़ा दी गई है और कई जगहों पर ब्लैक आउट के आदेश जारी किए जा चुके हैं। इन हालातों का असर सबसे ज्यादा छात्रों की पढ़ाई पर पड़ा है, खासकर उन लोगों की जो यूपीएससी जैसे महत्वपूर्ण परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं।
सोशल मीडिया पर एग्जाम पोस्टपोन करने की मांग
वहीं एक यूजर ने लिखा की जब IPL स्थगित हो रहा है तो यूपीएससी क्यों नहीं है।
ICAI ने CA परीक्षाएं स्थगित कीं, UPSC नहीं कर रहा स्थगित
भारतीय चार्टर्ड एकाउंटेंट्स संस्थान (ICAI) ने देश की मौजूदा स्थिति को ध्यान में रखते हुए 9 मई से 14 मई तक आयोजित होने वाली सीए (CA) फाइनल, इंटरमीडिएट और पोस्ट-क्वालिफिकेशन कोर्स की परीक्षाओं को स्थगित कर दिया है। संस्थान ने अपने आधिकारिक नोटिस में कहा है कि सुरक्षा कारणों और तनावपूर्ण हालातों के कारण यह निर्णय लिया गया है। अब सवाल उठ रहा है कि इस स्थिति में भी यूपीएससी पेपर क्यों स्थगित नहीं कर रहा है।
ब्लैक आउट से बॉर्डर एरिया के छात्रों की पढ़ाई डिस्टर्व
जम्मू-कश्मीर, पंजाब, राजस्थान और गुजरात के कई शहरों में ब्लैक आउट घोषित किया गया है। जम्मू, श्रीनगर, राजौरी, उधमपुर और सांबा जैसे क्षेत्रों में न सिर्फ लाइट बंद है, बल्कि छात्रों को पढ़ाई करने में भी भारी परेशानी हो रही है। बिजली कटने और बाहर रौशनी न जाने देने के निर्देशों के कारण छात्र मोमबत्तियों और टॉर्च की मदद से पढ़ाई करने को मजबूर हैं।
यह भी पढ़ें..MP बीजेपी की वेबसाइट हैक, होम पेज पर पाकिस्तान के ऑपरेशन का दिख रहा नाम
तनाव के बीच कैसे होगी पढ़ाई
पंजाब के फिरोजपुर, गुरदासपुर, होशियारपुर, चंडीगढ़ तथा राजस्थान के जैसलमेर व श्रीगंगानगर जैसे क्षेत्रों में भी यही हालात हैं। इन सीमावर्ती इलाकों में रहने वाले सैकड़ों यूपीएससी अभ्यर्थियों के लिए यह समय बेहद तनावपूर्ण हो गया है। ड्रोनों की हलचल, बम धमाकों की आशंका और लगातार बिजली कटौती ने उनकी मानसिक स्थिति को बिगाड़ दिया है। ऐसे में वे चाहते हैं कि यूपीएससी प्रारंभिक परीक्षा को स्थगित किया जाए, ताकि उन्हें समान अवसर मिल सके और उनकी मेहनत व्यर्थ न जाए।
कुछ छात्रों का ये मत
वहीं दूसरी तरफ जो अभ्यर्थी देश के सुरक्षित इलाकों में हैं, वे परीक्षा के स्थगन को लेकर सहमत नहीं हैं। उनका कहना है कि परीक्षा स्थगित होने से उनकी तैयारी की गति पर असर पड़ेगा और एक नई तारीख के लिए मानसिक रूप से खुद को फिर से तैयार करना पड़ेगा, जिससे समय और ऊर्जा दोनों की बर्बादी होगी।
यह भी पढ़ें..भारत-पाक तनाव के बीच ICAI CA Exam Postpone, संस्था ने जारी किया ऑफिशियल नोटिस
आयोग की चुप्पी से बढ़ी बेचैनी
अभ्यर्थी फिलहाल एडमिट कार्ड के इंतजार में हैं और भारत पाक तनाव के बीच छात्रों के लिए यूपीएससी की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। आयोग की चुप्पी ने छात्रों के बीच और ज्यादा असमंजस की स्थिति पैदा कर दी है। सभी की नजरें अब यूपीएससी के अगले निर्णय पर टिकी हैं।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
UPSC Exam,upsc Postpone UPSCPrelims2025, UPSCPostpone2025, IndiaPakistanWar, ICAI, CA Exam, यूपीएससी, यूपीएससी एग्जामUPSC Prelims | ICAI Exam postponed | UPSC Exam | UPSC Exm Preparation | UPSC 2025 | यूपीएससी प्री पेपर UPSC Exam Preparation