भारत-पाक तनाव के बीच ICAI CA Exam Postpone, संस्था ने जारी किया ऑफिशियल नोटिस

Manya Jain | May 09, 2025, 12:04 IST
Share
ICAI CA Exam पोस्टपोन
ICAI CA Exam पोस्टपोन

भारत-पाक तनाव के चलते ICAI ने मई 2025 की सभी CA परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं। छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

देश में मौजूदा भारत-पाकिस्तान तनाव (India-Pakistan Tension) के बीच द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने एक अहम फैसला लिया है। मई 2025 में होने वाली चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) परीक्षा को स्थगित कर दिया गया है। यह निर्णय छात्रों की सुरक्षा को सर्वोपरि मानते हुए लिया गया है।

बता दें ICAI ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट icai.org पर नोटिफिकेशन जारी कर घोषणा की है कि मौजूदा हालात सामान्य नहीं हैं। इस स्थिति में परीक्षा आयोजित करना सही नहीं रहेगा।
ICAI CA Exam 2025 Postponed, ICAI CA Exam, icai org
ICAI CA Exam 2025 Postponed, ICAI CA Exam, icai org

ये खबर भी पढ़ें...Career in AI : भारत में AI के लिए बंपर डिमांड, प्रोफेशनल करियर बनाने का अच्छा मौका

📅 कौन-कौन सी परीक्षाएं हुईं स्थगित?

स्थगित की गई परीक्षाओं में निम्न शामिल हैं:

  • CA Final Exam 2025
  • CA Intermediate Exam 2025
  • Post Qualification Courses
  • International Taxation Assessment Test (INTT AT)
ये परीक्षाएं पहले 9 मई से 14 मई 2025 के बीच आयोजित होने वाली थीं, लेकिन अब ये नहीं होंगी।

नई तारीख की घोषणा कब होगी?

ICAI ने फिलहाल परीक्षा की नई तारीखों का ऐलान नहीं किया है। ICAI फांउडेशन का कहना है कि स्थिति नॉमर्ल होने के बाद नई परीक्षा तारीखों का ऐलान कर दिया जाएगा। इस तनाव के चलते उम्मीदवारों से अपील की गई है कि सिर्फ ऑफिशियल बेवसाइट पर ही अपडेट चेक करें।

ये भी पढ़ें...किताबें बनेगी कमाई का जरिया, किताबें पढ़ने के शौक को बनाएं क्रिएटिव करियर

🚫 फेक न्यूज़ से रहें सावधान

हर साल हजारों उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होते हैं, और ऐसे में किसी भी अफवाह या गलत सूचना पर भरोसा करना गलत साबित हो सकता है। ICAI ने साफ कहा है कि परीक्षा की नई तारीखें केवल ऑफिशियल चैनलों से ही जारी की जाएंगी।

🔁 छात्रों से अपील

ICAI ने सभी उम्मीदवारों से अनुरोध किया है कि वे संयम बनाए रखें और आधिकारिक घोषणाओं का इंतजार करें। इस कठिन समय में छात्र अपनी सुरक्षा को प्राथमिकता दें और किसी भी भ्रम में न पड़ें।

ये भी पढ़ें...Canada Intake Programs से एडमिशन के पहले चुनें सही यूनिवर्सिटी, जानें क्या है इनटेक

📌 निष्कर्ष

भारत-पाक तनाव के चलते देश की सुरक्षा को देखते हुए ICAI ने CA परीक्षा 2025 को स्थगित करने का फैसला किया है। परीक्षा की नई तारीखों की घोषणा जल्द की जाएगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट से ही सूचना प्राप्त करें और किसी भी फर्जी खबर पर ध्यान न दें।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Big change in ICAI | ICAI Exam Schedule 2025 | ICAI Exam postponed | Education news | top education news | Education News Update | एजुकेशन न्यूज अपडेट | एजुकेशन न्यूज

Tags:
  • Education news
  • एजुकेशन न्यूज
  • Big change in ICAI
  • top education news
  • Education News Update
  • एजुकेशन न्यूज अपडेट
  • ICAI Exam Schedule 2025
  • ICAI Exam postponed
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा