US-Israel-Iran War: सऊदी में अमेरिकी बेस पर ईरानी हमला, ट्रंप बोले- मुझे शांति का नोबेल नहीं मिला तो...
US-Israel-Iran War Live Updates: मध्य पूर्व में जंग अब और भी खतरनाक हो गई है। इजरायल ने फिर से ईरान के कई अहम ठिकानों पर हमला किया है, और इसके जवाब में ईरान ने न सिर्फ इज़राइल को, बल्कि संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) को भी निशाना बनाया। यूएई में एक मिसाइल के मलबे गिरने से कम से कम दो लोगों की मौत हो गई है।
इज़राइल ने ईरान के न्यूक्लियर ढांचे पर बड़ा हमला करते हुए अराक में शाहिद खोंडाब हेवी वाटर कॉम्प्लेक्स और यज़्द के येलोकेक प्लांट को टार्गेट किया। ईरान का कहना है कि इन हमलों में किसी की जान नहीं गई और रेडिएशन का भी कोई खतरा नहीं है, लेकिन इसे एक बड़ा उकसावा माना जा रहा है।
ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड ने चेतावनी दी है कि अब उनका जवाब सिर्फ "आंख के बदले आंख" तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि और भी बड़ा होगा।
इजराइल ईरान युद्ध: 27 - 28 मार्च 2026 के बड़े अपडेट्स
- इजरायल ने ईरान के न्यूक्लियर ठिकानों पर हमला किया: इजरायल ने ईरान के परमाणु ढांचे पर हमला करते हुए अराक स्थित शाहिद खोंडाब हेवी वाटर कॉम्प्लेक्स और यज़्द के येलोकेक प्लांट को निशाना बनाया।
- अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (IAEA) का बयान: एजेंसी ने कहा है कि इस हमले के बाद आसपास के इलाकों में रेडिएशन का स्तर पहले जैसा ही है, उसमें कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है। एजेंसी ने ये भी बताया कि वह इस घटना की जांच कर रही है और स्थिति पर पूरी तरह से नजर रखे हुए है।
- ईरान ने चेतावनी दी: ईरान ने धमकी दी कि इस बार उसका जवाब केवल "आंख के बदले आंख" तक सीमित नहीं रहेगा।
- यूएई में दो मौतें: इजरायल के हमलों के बाद यूएई में इंटरसेप्ट किए गए मिसाइल मलबे गिरने से दो लोग मारे गए।
- सऊदी अरब में हमले से अमेरिकी सैनिक घायल: सऊदी अरब के प्रिंस सुल्तान एयरबेस पर ईरानी हमले में 12 अमेरिकी सैनिक घायल हो गए।
- इजरायल ने ईरान के अंदर हमले तेज किए: इजरायली सैन्य बलों ने ईरान के विभिन्न इलाकों में बड़े पैमाने पर हमले किए।
- ईरान ने बदला लेने की धमकी दी: ईरान का कहना है कि वह इसी तरह के हमलों का जवाब देगा, खासकर खाड़ी देशों को निशाना बना सकता है।
- US-इजरायल से जुड़ी कंपनियां तुरंत छोड़ने का आदेश: ईरान के सैन्य संगठन IRGC ने अमेरिका और इजरायल से जुड़ी कंपनियों में काम करने वाले कर्मचारियों को तुरंत अपना काम छोड़कर निकल जाने की चेतावनी दी है। इसे ईरान के बुनियादी ढांचों पर हुए हालिया हमलों के बाद संभावित जवाबी कार्रवाई के रूप में देखा जा रहा है।
- भारतीय बच्चों के दान पर ईरान: भारतीय बच्चों द्वारा गुल्लक दान करने पर ईरान ने भावुक प्रतिक्रिया दी, इसे "प्यार भरा तोहफा" बताया।
- ट्रंप का बयान: ट्रंप ने कहा कि अमेरिका के हमले ईरान को कुचल रहे हैं और ईरान अब बातचीत करने के लिए मजबूर हो गया है।
- मुझे शांति का नोबेल नहीं मिला तो...: मियामी में अपने समर्थकों को संबोधित करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि ऑपरेशन एपिक फ्यूरी से ईरान की सैन्य ताकत पूरी तरह खत्म हो चुकी है। इस दौरान ट्रंप ने खुद को शांति का पीसमेकर बताते हुए कहा कि अगर उन्हें शांति का नोबेल पुरस्कार नहीं मिला, तो फिर यह किसी को नहीं मिलेगा। उन्होंने ये भी कहा कि अगला निशाना क्यूबा होगा। अपने मजाकिया अंदाज में ट्रंप ने 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज' को 'स्ट्रेट ऑफ ट्रंप' तक कह दिया।
ये खबर भी पढ़िए...
US-Israel-Iran War: ट्रंप ने 6 अप्रैल तक टाले ईरान पर हमले के फैसले, क्या शांति की ओर बढ़ रहे हैं दोनों देश?
ईरान-इजराइल युद्ध का 27वां दिन: होर्मुज से भारत के लिए खुशखबरी! ईरान का ऐलान- 5 देशों के जहाजों को नहीं रोक रहे
अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग | अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग से जुड़े बड़े अपडेट्स | इजराइल-ईरान युद्ध | ईरान अमेरिका जंग