Uttarkashi Tunnel Collapse | टनल में फंसे मजदूरों को बाहर आने में लगेंगे 6-7 दिन!
उत्तरकाशी की सिल्क्यारा बरकोट टनल में फंसे 41 मजदूरों को बाहर लाने के लिए अब और कितना इंतजार करना होगा, ये सवाल उन मजदूरों के परिवारों के मन को खाए जा रहा है, ऐसा कहा जा रहा है कि इन मजदूरों को टनल से निकालने के लिए अभी 6-7 दिन और लगेंगे। बता दें कि अब हैदराबाद से प्लाजमा कटर मशीन मंगाई जा रही है,इस दौरान पहाड़ के ऊपर से ड्रिलिंग की जाएगी।