Teddy Day 2025 : भालू के शिकार से हुई 'टेडी बियर डे' की शुरुआत जानें कैसे

Manya Jain | Feb 10, 2025, 13:26 IST
teddy day history
वैलेंटाइन्स वीक की शुरुआत 7 फरवरी से रोज डे के साथ होती है। आज चौथे दिन यानी 10 फरवरी को टेडी डे के रूप में मनाया जाता है। हम आपको बताएंगे कि टेडी बियर को वैलेंटाइन्स वीक का हिस्सा कैसे बनाया गया?

Teddy Day 2025: वैलेंटाइन्स वीक की शुरुआत 7 फरवरी से रोज डे के साथ होती है। आज चौथे दिन यानी 10 फरवरी को टेडी डे (Teddy Day) के रूप में मनाया जाता है। यह सिर्फ एक दिन नहीं, बल्कि प्यार जताने का अनोखा तरीका है। टेडी बियर (Teddy Bear) भले ही एक खिलौना हो, लेकिन इससे लोगों की गहरी भावनाएं जुड़ी हुई हैं। खासकर लड़कियां कितनी भी बड़ी हो जाएं लेकिन वे अपने बेडरूम में टेडी बियर रखना बहुत पसंद करती हैं। लेकिन आज हम आपको बताएंगे कि टेडी बियर को वैलेंटाइन्स वीक का हिस्सा कैसे बनाया गया? और क्या इसके पीछे की कहानी ?



अमेरिका से शुरू हुई टेडी बियर की कहानी

टेडी बियर का इतिहास 1902 में अमेरिका से शुरू हुआ। अमेरिका के राष्ट्रपति थियोडोर रूजवेल्ट (Theodore Roosevelt ) का निकनेम ‘टेडी’ था। वे एक दिन शिकार की प्रतियोगिता में गए थे। इस प्रतियोगिता में कई शिकारी भी हिस्सा ले रहे थे।



इस दौरान उनके एक सहायक, हॉल्ट कॉल्लियर (Holt Collier), ने कुत्तों की मदद से एक काले भालू को पकड़कर पेड़ से बांध दिया।जब राष्ट्रपति रूजवेल्ट को बुलाया गया और उनसे भालू को मारने के लिए कहा गया, तो उन्होंने भालू को मारने से इनकार कर दिया। राष्ट्रपति रूजवेल्ट का कहना था कि यह खेल के नियमों के खिलाफ है क्योंकि बंधे हुए जानवर का शिकार करना गलत है।



यह खबर इतनी अनोखी बन गई कि 16 नवंबर 1902 को अमेरिका के मशहूर अखबार वॉशिंगटन पोस्ट (Washington Post) ने इस पर एक कार्टून पब्लिश कर दिया। इस कार्टून ने लोगों का ध्यान खींचा और यह चर्चा का विषय बन गया।



ये खबर भी पढ़ें..

दिल्ली दंगों पर बनी फिल्म दिल्ली 2020 पर उठे सवाल, रिलीज पर रोक की आशंका



रूस के व्यापारी ने दिया टेडी बियर का रूप

अखबारों में चर्चा के बाद घटना से प्रेरित होकर रूस के एक बिजनेसमैन मॉरिस मिचटॉम (Morris Michtom) ने छोटे आकार का एक सॉफ्ट टॉय भालू तैयार किया। उन्होंने इसे ‘टेडी बियर’ नाम दिया, जो राष्ट्रपति थियोडोर रूजवेल्ट के निकनेम ‘टेडी’ से लिया गया था। यह खिलौना बहुत जल्दी बच्चों और बड़ों में लोकप्रिय हो गया। धीरे-धीरे यह सिर्फ एक खिलौना नहीं रहा, बल्कि प्रेम और स्नेह का प्रतीक बन गया। इसीलिए इसे वैलेंटाइन्स वीक में टेडी डे के रूप में मनाया जाने लगा।



ये खबर भी पढ़ें..

उत्तर और दक्षिण फिल्मों के संतुलन पर पूजा हेगड़े की राय



फरवरी में ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर ये फिल्में मचाएंगी धूम



टेडी बियर: प्यार और अपनापन जताने का तरीका

टेडी बियर की भावनात्मक और मासूमियत इसे खास बनाती है। इसे देखकर किसी के भी चेहरे पर मुस्कान आ जाती है। यही वजह है कि कपल्स टेडी डे पर अपने पार्टनर को टेडी बियर गिफ्ट करना पसंद करते हैं। यह केवल प्रेमी-प्रेमिका तक ही सीमित नहीं है, बल्कि इसे परिवार के सदस्यों और दोस्तों को भी गिफ्ट किया जा सकता है।



ये खबर भी पढ़ें..

महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा को मिली बॉलीवुड में एंट्री, साइन की नई फिल्म



Tags:
  • वैलेंटाइन डे
  • Valentine day
  • Valentine Week
  • Teddy Bear
  • Valentines History
  • वैलेंटाइन इतिहास