क्या आपने देखी नई वंदे भारत स्लीपर? सुविधाएं ऐसी कि भूल जाएंगे फाइव स्टार होटल
देश दुनिया न्यूज.वंदे भारत स्लीपर ट्रेन 180 kmph की टॉप स्पीड तक जा सकती है, जिससे हावड़ा से गुवाहाटी का लंबा सफर काफी कम समय में पूरा होगा।
नई वंदे भारत एक्सप्रेस में सीटों और बर्थ में वर्ल्ड-क्लास कुशनिंग दी गई है, जिससे लंबी यात्रा में यात्रियों को बिल्कुल थकान नहीं होगी।
इसमें 'कवच' एंटी-कोलिजन सिस्टम लगा है, जो ट्रेन को हादसों से बचाने के लिए सबसे आधुनिक तकनीक है।
ऊपर की बर्थ पर चढ़ने के लिए नई और सुरक्षित सीढ़ियाँ बनाई गई हैं, जो बच्चों और बुजुर्गों के लिए बहुत आरामदायक हैं।
यात्रियों के खान-पीने का ख्याल रखने के लिए इसमें हाई-टेक पैंट्री की सुविधा दी गई है।
ट्रेन के कोच में दिव्यांग यात्रियों की सुविधा के लिए खास तौर पर डिजाइन की गई बर्थ और स्पेस दिया गया है।
ट्रेन के अंदर की लाइटिंग और मॉडर्न पैंट्री का डिजाइन किसी लग्जरी होटल या प्लेन जैसा अहसास कराते हैं।