VIVAH MUHURAT 2025 : 22 जनवरी से बजेंगी शहनाइयां, फरवरी में शादी के सबसे ज्यादा मुहूर्त

Ravi Singh | Jan 21, 2025, 19:50 IST
Share
VIVAH MUHURAT 2025 :
VIVAH MUHURAT 2025 :

नए साल 2025 में विवाह के शुभ मुहूर्त शुरू हो चुके हैं। जनवरी से मार्च तक कई शुभ तिथियां हैं। इसके बाद खरमास में कोई भी शुभ काम नहीं किया जाएगा। जानिए इस साल जनवरी से जून तक विवाह के लिए कब-कब हैं शुभ मुहूर्त....

VIVAH MUHURAT 2025 : नए साल 2025 में सनातन धर्म में शुभ कार्यों की तिथियां अब शुरू हो गई हैं। खरमास खत्म हो चुका है और एक बार फिर से विवाह के शुभ मुहूर्त शुरू हो गए हैं। एक बार फिर से शहनाई की गूंज सुनाई देने लगी है। हिंदू धर्म में कोई भी शुभ कार्य बिना मुहूर्त के नहीं किया जाता है। लोग किसी भी काम को शुरू करने से पहले मुहूर्त देखते हैं। यही वजह है कि लोग शादी जैसे शुभ काम को करने से पहले मुहूर्त निकलवाते हैं। इसी क्रम में लोग शादी का मुहूर्त निकलवाने के लिए पंडित, पुरोहित और ज्योतिषियों के पास पहुंच रहे हैं।

साल 2025 में शादी के मुहूर्त

ज्योतिष के अनुसार मकर संक्रांति यानी 14 जनवरी को खरमास का महीना समाप्त हो गया है। इसके साथ ही शुभ और मांगलिक आयोजन भी शुरू हो गए हैं। अगर विवाह की बात करें तो नए साल 2025 में विवाह के लिए कई शुभ तिथियां हैं। आपको बता दें कि जनवरी से मार्च तक अलग-अलग तिथियों में विवाह का शुभ मुहूर्त है।

एक महीने तक नहीं होंगे शुभ कार्य

इसके बाद 14 मार्च से 13 अप्रैल तक 1 महीने के लिए खरमास लग जाएगा। खरमास के दौरान पूरे एक महीने तक कोई भी शुभ कार्य नहीं किए जाएंगे। इसके बाद 14 अप्रैल से 8 जून तक विवाह के लिए कई शुभ तिथियां हैं, फिर इसके बाद गुरु अस्त हो जाएंगे और विवाह के लिए शुभ तिथियां आनी बंद हो जाएंगी। इसके बाद साल 2025 में सीधे देवउठनी एकादशी यानी 18 नवंबर 2025 से विवाह का दौर शुरू होगा।

किस महीने कब-कब शुभ मुहूर्त

जनवरी महीने में 22, 23, 26 और 27 को शादी विवाह के लिए बहुत शुभ मुहूर्त है। फरवरी महीने में 1, 2, 3, 6, 7, 8, 12, 13, 14, 15, 16, 17, 18, 19, 20, 21, 22, 23, 24 और 25 तारीखों में शादी के लिए शुभ मुहूर्त हैं। मार्च महीने में 1, 2, 3, 6, 7, 11, 12 और 13 तारीख को शादी विवाह का शुभ मुहूर्त है। इसके बाद 14 मार्च से खरमास शुरू हो जाएगा, जो 13 अप्रैल तक रहेगा। इसके बाद 14 अप्रैल से एक बार फिर से शादी विवाह का दौर शुरु हो जाएगा। अप्रैल महीने में 14, 15, 16, 17, 18, 19, 20, 21, 24, 26 और 29 अप्रैल को शादी विवाह के लिए शुभ मुहूर्त है। मई महीने में 1, 5, 6, 7, 8, 9, 10, 11, 14,15, 16, 17, 18, 22, 23, 24 और 28 मई को शादी विवाह के शुभ मुहूर्त हैं। जून महीने में 1, 2, 3, 4, 5, 7 और 8 तारीख को शादी विवाह के मुहूर्त हैं।
8 जून से बृहस्पति अस्त हो जाएंगे, जिसके कारण विवाह समारोहों पर लंबा ब्रेक लग जाएगा और फिर वर्ष 2025 में देवउठनी एकादशी यानी 18 नवंबर 2025 के बाद विवाह के शुभ समारोह फिर से शुरू होंगे।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • शादी
  • Marriage
  • विवाह मुहूर्त
  • शादी के शुभ मुहूर्त
  • VIVAH MUHURAT 2025
सांगानेर की टेक्सटाइल यूनिट में 875 अभी CETP नेटवर्क से बाहर, प्रदूषण बढ़ने का संकट

By Raghvendra Singh Rathore

सांगानेर की टेक्सटाइल यूनिट में 875 अभी CETP नेटवर्क से बाहर, प्रदूषण बढ़ने का संकट
चालान से जुड़ा मामला गंभीर: ई-चालान प्रणाली में पारदर्शिता की कमी सामने आई; पुराने चालानों की जांच की मांग उठी।

By Raghvendra Singh Rathore

चालान से जुड़ा मामला गंभीर: ई-चालान प्रणाली में पारदर्शिता की कमी सामने आई; पुराने चालानों की जांच की मांग उठी।
राजस्थान हाईकोर्ट ने जयपुर में अवैध निर्माण की जांच के लिए अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी

By Raghvendra Singh Rathore

राजस्थान हाईकोर्ट ने जयपुर में अवैध निर्माण की जांच के लिए अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी
भोपाल मंडल से गुजरने वाली 22 ट्रेनें रद्द, 23 के रूट बदले, यात्रा से पहले तारीख और रूट जांचें

By Sandeep Kumar

भोपाल मंडल से गुजरने वाली 22 ट्रेनें रद्द, 23 के रूट बदले, यात्रा से पहले तारीख और रूट जांचें
आईएफएस पंकज राजपूत की पत्नी अदिति ने लगाए प्रताड़ना के आरोप, अफसर बोले मामला कोर्ट में होने से मीडिया ट्रायल गैर कानूनी

By Arun Tiwari

आईएफएस पंकज राजपूत की पत्नी अदिति ने लगाए प्रताड़ना के आरोप, अफसर बोले मामला कोर्ट में होने से मीडिया ट्रायल गैर कानूनी
मां लिव-इन में, बच्चे पहुंचे कोर्ट; कहा- हमारा क्या कसूर, हमें दोनों का प्यार चाहिए

By Sumit Kumar

मां लिव-इन में, बच्चे पहुंचे कोर्ट; कहा- हमारा क्या कसूर, हमें दोनों का प्यार चाहिए
छत्तीसगढ़ कोयला घोटाला: देवेंद्र यादव को ईओडब्ल्यू का नोटिस, सीक्रेट डायरी में आया था नाम

By Harrison Masih

छत्तीसगढ़ कोयला घोटाला: देवेंद्र यादव को ईओडब्ल्यू का नोटिस, सीक्रेट डायरी में आया था नाम