वायनाड से प्रियंका गांधी ने भरा नामांकन, ये दिग्गज नेता रहे मौजूद

Sandeep Kumar | Oct 15, 2024, 23:46 IST
Share
STYLESHEET THESOOTR - 2024-10-23T153541.050
STYLESHEET THESOOTR - 2024-10-23T153541.050

कांग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी वाड्रा आज यानी 23 अक्टूबर को केरल की वायनाड लोकसभा सीट से नामांकन भर दिया है। दरअसल इस सीट से पहले राहुल गांधी सांसद थे लेकिन उनके इस्तीफा देने के बाद यह सीट खाली हो गई थी।

कांग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी वाड्रा ( Priyanka Gandhi Vadra) ने आज यानी 23 अक्टूबर को केरल की वायनाड लोकसभा सीट से नामांकन भर दिया है। दरअसल इस सीट से पहले राहुल गांधी सांसद थे लेकिन उनके इस्तीफा देने के बाद यह सीट खाली हो गई थी। इस दौरान प्रियंका के साथ सोनिया गांधी, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, रॉबर्ट वाड्रा सहित कई सीनियर नेता मौजूद रहे। नामांकन से पहले प्रियंका गांधी ने वायनाड में रोड शो किया, जिसमें इलाके के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

आपकी समर्थन की मांग के लिए आई हूं : प्रियंका गांधी

प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi ) ने वायनाड (Wayanad ) में नामांकन भरने से पहले जनसभा को संबोधित किया । उन्होंने कहा पिछले 35 साल से मैं अलग-अलग चुनावों के लिए प्रचार कर रही हूं। यह पहली बार है, जब मैं आपके समर्थन की मांग अपने लिए कर रही हूं। यह एक बहुत ही अलग एहसास है। मैं कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Kharge ) की बहुत आभारी हूं कि उन्होंने मुझे वायनाड से उम्मीदवार बनने का सौभाग्य दिया।

बीजेपी से नव्या हरिदास हैं प्रियंका के सामने

राहुल गांधी के केरल के वायनाड सीट से इस्तीफा देने के बाद यह सीट खाली हुई। अब वायनाड सीट पर उपचुनाव होने जा रहे हैं। कांग्रेस अपनी जीत को बरकरार रखना चाहती है। इसलिए उसने इस बार वायनाड सीट से प्रियंका गांधी को मैदान में उतारा है, जिसके लिए प्रियंका गांधी 23 अक्टूबर को नामांकन दाखिल कर अपनी चुनावी राजनीति की शुरुआत करेंगी। वहीं प्रियंका गांधी के सामने बीजेपी ने नव्या हरिदास को चुनावी मैदान पर उतारा है। इसके अलावा बीजेपी ने असम, बिहार, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश, राजस्थान और पश्चिम बंगाल की विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की है।

प्रियंका गांधी वायनाड से लड़ेंगी चुनाव

कांग्रेस ने केरल की वायनाड लोकसभा सीट (Wayanad Lok Sabha seat ) से पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी ( Priyanka Gandhi ) की उम्मीदवारी का आधिकारिक ऐलान कर दिया है। कांग्रेस ने ये ऐलान निर्वाचन आयोग (Election Commission ) के वायनाड सीट पर उपचुनाव की घोषणा के बाद किया है। पार्टी ने वायनाड के अलावा केरल की दो विधानसभा सीटों (assembly seats ) पर होने वाले उपचुनाव (by-election ) के लिए भी प्रत्याशियों का ऐलान किया है।

तीन सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान

कांग्रेस ने एक्स पर लिखा, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने वायनाड लोकसभा उपचुनाव में प्रियंका गांधी और दो विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए उम्मीदवारों का भी ऐलान कर दिया है। कांग्रेस ने पलक्कड़ विधानसभा सीट (Palakkad Assembly ) से राहुल मामोकोताहिल (Rahul Mamkootathil) और चेलक्कारा से राम्या हरिदास (Ramya Haridas ) को चुनावी मैदान में उतारा है।

केरल में 13 नवंबर को होगी वोटिंग

दरअसल चुनाव आयोग ने मंगलवार यानी आज 15 अक्टूबर को दोपहर महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनावों के ऐलान के बाद लोकसभा और विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव का ऐलान करते हुए बताया कि केरल की तीन सीटों पर 13 नवंबर को वोटिंग होगी और 23 नवंबर को नतीजे आएंगे।


रायबरेली और वायनाड से चुनाव लड़े थे राहुल गांधी

लोकसभा चुनावों (Lok Sabha elections ) में कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi ) ने दो सीट केरल की वायनाड और यूपी की रायबरेली से चुनाव लड़ा था। उन्होंने दोनों ही सीटों पर जीत दर्ज की थी। इसके बाद उन्होंने वायनाड लोकसभा (Wayanad Lok Sabha ) सीट छोड़ने की घोषणा कर दी थी और रायबरेली लोकसभा सीट से सांसद बने रहने का फैसला किया था। तब कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Kharge ) की तरफ से ऐलान किया गया था कि राहुल गांधी की बहन प्रियंका गांधी वाड्रा वायनाड से उपचुनाव लड़ेंगी। वहीं, राहुल गांधी दूसरी बार वायनाड से बंपर वोटों से जीत हासिल की थी। 2019 में उन्‍होंने वायनाड से रिकॉर्ड 4.31 लाख वोटों से जीत दर्ज की थी तो वहीं, इस बार राहुल गांधी 3 लाख 64 हजार 422 वोटों से जीते थे। इन्‍होंने सीपीआई नेता एनी राजा का हराया था। राहुल गांधी 2019 की तरह इस बार भी 2 सीटों रायबरेली और वायनाड से चुनाव मैदान में थे। राहुल गांधी को वायनाड सीट पर कुल 6 लाख 47 हजार 445 वोट मिले थे।

FAQ

  1. केरल में उपचुनाव कब होंगे ?
    केरल में उपचुनाव 13 नवंबर को होंगे और नतीजे 23 नवंबर को आएंगे।
  2. वायनाड लोकसभा सीट से कांग्रेस ने किसको दी टिकट ?
    कांग्रेस ने वायनाड लोकसभा सीट से प्रियंका गांधी की उम्मीदवारी का आधिकारिक ऐलान किया है।
  3. कौन-कौन सी विधानसभा सीटों पर कांग्रेस ने उम्मीदवारों का ऐलान किया ?
    कांग्रेस ने पलक्कड़ विधानसभा सीट से राहुल मामोकोताहिल और चेलक्कारा से राम्या हरिदास को उम्मीदवार के रूप में घोषित किया है।
  4. राहुल गांधी ने 2019 में वायनाड से कितने वोटों से जीत हासिल की थी ?
    राहुल गांधी ने 2019 में वायनाड से 4.31 लाख वोटों के अंतर से जीत हासिल की थी।
  5. राहुल गांधी ने वायनाड सीट क्यों छोड़ी ?
    राहुल गांधी ने वायनाड सीट छोड़ने की घोषणा की थी और रायबरेली लोकसभा सीट से सांसद बने रहने का फैसला किया था।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • राहुल गांधी
  • प्रियंका गांधी
  • वायनाड सांसद राहुल गांधी
  • Priyanka Gandhi Vadra
  • वायनाड में प्रियंका
  • वायनाड
  • वायनाड सीट
  • वायनाड लोकसभा सीट
  • वायनाड उपचुनाव
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज