Weather Forecast : दिल्ली में आंधी, राजस्थान में तेज बारिश और बिहार में बाढ़ का अलर्ट

Jitendra Shrivastava | Jun 01, 2025, 20:12 IST
Photograph: (THESOOTR)
दिल्ली में 2 जून को बादलों के बीच धूप और आंधी की संभावना है। बिहार में अगले 7 दिन भारी बारिश का अलर्ट जारी है। धूप और बादलों की आंख-मिचौली जारी रहेगी। उमस के साथ गर्मी महसूस होगी।

मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली-एनसीआर में 2 जून को घने बादल रहेंगे। धूप और बादल मिलकर मौसम बनाएंगे। उमस के साथ गर्मी महसूस होगी। 2 से 4 जून तक आंधी और बारिश की संभावना है। हवा 30 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी। अधिकतम तापमान 35 से 38 डिग्री सेल्सियस रहेगा। न्यूनतम तापमान 25 से 29 डिग्री के बीच रहेगा।



दिल्ली-एनसीआर में छाएंगे बादल

दिल्ली-एनसीआर में आने वाले दिनों में हल्की बारिश और आंधी से मौसम में राहत मिलेगी। हालांकि, 5 और 6 जून को मौसम शुष्क रहेगा। आंशिक बादल छाए रहेंगे और उमस भरी गर्मी रहेगी।



ये खबर भी पढ़ें...



सीएस अनुराग जैन रोज पूछ रहे- कहां खो गई वॉर बुक



एमपी में हल्की बारिश और आंधी

मध्यप्रदेश में 2 जून को मौसम गर्म और आंशिक रूप से बादल छाए रहने का रहेगा। दिन का तापमान 38 से 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। रात का तापमान 25 से 29 डिग्री के बीच रहेगा। 3 से 5 जून के बीच कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश और आंधी की संभावना है। हवाओं की गति 25 से 45 किलोमीटर प्रति घंटे तक हो सकती है।



ये खबर भी पढ़ें...



MP Weather Update : मई में 7 गुना बारिश के साथ भीगे मध्य प्रदेश के 53 जिले, ऐसा रहेगा जून



सीजी में 50 किमी प्रति घंटे से हवा

छत्तीसगढ़ में 2 जून को मौसम गर्म रहेगा और बादल छाए रहेंगे। दिन का तापमान 37 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। रात का तापमान 24 से 28 डिग्री तक रहने का अनुमान है। 3 जून से 5 जून के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की बारिश और गरज के साथ आंधी आने की संभावना है। हवाएं 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं।



ये खबर भी पढ़ें...



Weather Update : मौसम विभाग का पूर्वानुमान... होगी भयंकर बारिश



बिहार में भारी बारिश का अलर्ट

बिहार के सीमांचल क्षेत्र में अगले 7 दिनों तक भारी बारिश हो सकती है। पूर्णिया मौसम विभाग के वैज्ञानिक वीरेंद्र कुमार झा ने बताया कि बिहार में मानसून सक्रिय हो चुका है और तीन महीने तक अच्छी बारिश की संभावना है। सीमांचल के जिलों में वज्रपात और तेज बारिश का खतरा है। हवा की गति 30-50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।



ये खबर भी पढ़ें...



MP Weather Update: आंधी-बारिश का अलर्ट, रात में चढ़ेगा पारा, जानें मौसम का हाल



राजस्थान में गर्मी से मिलेगी थोड़ी राहत

राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने लगा है। जयपुर संभाग के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हुई है। 2 से 4 जून के बीच तेज आंधी, गरज और बारिश होने की संभावना है। हवा की रफ्तार 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। अगले 4-5 दिन अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहेगा।



प्रमुख शहरों का तापमान...

शहर (City)अधिकतम तापमान (Max Temp °C)न्यूनतम तापमान (Min Temp °C)
दिल्ली (Delhi)3728
मुंबई (Mumbai)3326
कोलकाता (Kolkata)3728
चेन्नई (Chennai)3633
बेंगलुरु (Bengaluru)3232
हैदराबाद (Hyderabad)3425
अहमदाबाद (Ahmedabad)3929
पुणे (Pune)3426
जयपुर (Jaipur)3727
लखनऊ (Lucknow)3927

असम में बाढ़ और भूस्खलन की स्थिति

असम में लगातार बारिश के कारण भूस्खलन और बाढ़ की स्थिति बनी है। 8 लोगों की मौत हो चुकी है। 17 जिलों में बाढ़ से 78 हजार से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। पश्चिमी असम के तीन जिलों में रेड अलर्ट और आठ जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी है। अरुणाचल प्रदेश और मेघालय से आने वाले पानी ने स्थिति और गंभीर कर दी है।



मुंबई में बारिश का ब्रेक

मुंबई में मॉनसून जल्दी आने के बाद बारिश पर ब्रेक लग गया है। तापमान बढ़ गया है और उमस भरी गर्मी ने लोगों को परेशान कर रखा है। मौसम विशेषज्ञ के अनुसार, 6 जून से पहले मुंबई में अच्छी बारिश की संभावना कम है। हालांकि, कुछ क्षेत्र में हल्की बारिश हो सकती है, लेकिन उमस कम नहीं होगी।



मौसम पूर्वानुमान | मौसम अपडेट | IMD मौसम अपडेट weather forecast



अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃



🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧



Tags:
  • weather forecast
  • मौसम पूर्वानुमान
  • मौसम अपडेट
  • बारिश
  • आंधी
  • IMD मौसम अपडेट