खुद की प्रतिमा का अनावरण करने पर गवर्नर पर भड़की TMC, सुना दी खरी-खरी
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सी.वी. आनंद बोस और राज्य की ममता सरकार के बीच अक्सर अनबन देखने को मिलती है। एक बार फिर टीएमसी ने राज्यपाल पर हमला बोला है। राज्यपाल पर यह हमला उनकी खुद की प्रतिमा का अनावरण करने को लेकर किया गया है। टीएमसी ने कहा कि वह पब्लिसिटी के इतने भूखे हैं कि उन्होंने अपनी खुद की प्रतिमा का अनावरण कर दिया।
राज्यपाल की हो रही आलोचना
दरअसल, अपने कार्यकाल के दो साल पूरे होने पर राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने शनिवार को राजभवन में अपनी प्रतिमा का अनावरण किया। इस अवसर पर वृक्षारोपण और चित्रकला प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया। इसके अलावा एक चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें स्कूली बच्चों ने हिस्सा लिया, जिस पर अब विवाद खड़ा हो गया है। उनकी आलोचना हो रही है, जिसमें सबसे प्रमुख टीएमसी नेता हैं। आलोचकों का कहना है कि पद पर रहते हुए खुद की प्रतिमा लगवाना गलत है।
दही-मिश्री खाकर विदेश रवाना हुए मोहन यादव, निवेशकों से मिलेंगे
टीएमसी का बोस पर हमला
कोलकाता के अस्पताल में तोड़फोड़ मामले में 19 आरोपी गिरफ्तार, भीड़ ने आधी रात को किया था हमला
राज्यपाल कार्यालाय ने जारी किया बयान
उधर, प्रतिमा के अनावरण के बाद उठे विवाद को लेकर राज्यपाल कार्यालय ने सफाई दी है। बयान में कहा गया है कि उन्होंने खुद अपनी प्रतिमा नहीं बनवाई बल्कि एक कलाकार ने इसे उपहार में दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पार्थ साहा नाम के एक कलाकार ने राज्यपाल को यह प्रतिमा उपहार में दी थी। पार्थ साहा कोलकाता के भारतीय संग्रहालय से जुड़े हैं। उन्होंने राज्यपाल की तस्वीर के आधार पर यह फाइबर प्रतिमा बनाई है।
बता दें कि प्रतिमा का अनावरण करते हुए सीवी आनंद बोस ने कहा था कि बंगाल की राजनीतिक स्थिति बहुत खराब है। बंगाल के लोग यह सब ज्यादा दिनों तक बर्दाश्त नहीं करेंगे।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक