नाबालिग से रेप के बाद हत्या, लोगों ने चौकी में लगाई आग, पुलिसकर्मी जान बचाने भागे
Ravi Singh | Oct 05, 2024, 18:19 IST
West Bengal
पश्चिम बंगाल में एक नाबालिग लड़की की रेप के बाद हत्या कर दी। घटना के बाद एक बार फिर लोगों का गुस्सा और विरोध भड़क गया है। प्रदर्शनकारियों ने एक पुलिस चौकी में तोड़फोड़ की और उसे आग के हवाले कर दिया।
Kolkata : पश्चिम बंगाल के कोलकाता में आरजी कर अस्पताल में हैवानियत का शिकार हुई ट्रेनी डॉक्टर का मामला अभी शांत नहीं हुआ है। इसी बीच दक्षिण 24 परगना से एक और खौफनाक मामला सामने आया है। परगना जिले में शनिवार, 5 अक्टूबर को उस समय हंगामा मच गया जब एक 10 साल की बच्ची का शव दलदली जमीन में मिला, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने गुस्से में आकर एक पुलिस चौकी में आग लगा दी और वाहनों में भी तोड़फोड़ की।
पुलिस का कहना है कि ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि शुक्रवार शाम से लापता नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार किया गया और उसकी हत्या कर दी। साथ ही पुलिस ने उनकी शिकायत पर तत्काल कार्रवाई नहीं की। शनिवार सुबह जैसे ही जयनगर इलाके में स्थानीय लोगों ने लड़की का शव बरामद किया, भीड़ ने पुलिस चौकी में आग लगा दी और पुलिसकर्मियों पर पथराव किया।
स्थानीय लोगों ने चौकी के बाहर खड़ी कई गाड़ियों में तोड़फोड़ की। पुलिसकर्मियों को परिसर से बाहर जाने को मजबूर कर दिया। इलाके में बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे गए। भीड़ मौके पर एसडीपीओ और अन्य वरिष्ठ पुलिसकर्मियों को रोकने की कोशिश कर रही थी।
ये खबर भी पढ़ें...
कोलकाता रेप केस मामला : गृह मंत्रालय ने सभी राज्यों से कानून व्यवस्था पर हर दो घंटे में मांगी रिपोर्ट
स्थानीय लोगों का कहना है कि लड़की के परिवार ने इलाके के महिसामारी चौकी में एफआईआर दर्ज कराई थी। लेकिन पुलिस ने शिकायत पर तुरंत कार्रवाई नहीं की। हम तब तक अपना आंदोलन जारी रखेंगे जब तक कि हमारी नाबालिग बेटी के बलात्कार और हत्या में शामिल सभी लोगों को सजा नहीं मिलती। हम उन लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग करते हैं जिन्होंने शिकायत पर कार्रवाई में देरी की, जिसके कारण उसकी मौत हो गई। अगर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की होती, तो लड़की को बचाया जा सकता था।
पुलिस का कहना है कि शिकायत मिलने के तुरंत बाद कार्रवाई की गई और लड़की के कथित बलात्कार और हत्या के सिलसिले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। शुक्रवार रात 9 बजे एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस हरकत में आई और शुरुआती जांच के बाद एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। मामले की जांच जारी है और हम मृतक के परिवार के साथ हैं।
नाबालिग से रेप और हत्या का आरोप
पुलिसकर्मी चौकी छोड़ भागने को मजबूर
ये खबर भी पढ़ें...
कोलकाता रेप केस मामला : गृह मंत्रालय ने सभी राज्यों से कानून व्यवस्था पर हर दो घंटे में मांगी रिपोर्ट
पुलिस ने नहीं की कार्रवाई
मामले की जांच जारी : पुलिस
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman