1 से 19 दिसंबर तक चलेगा संसद का शीतकालीन सत्र, आ सकता है UGC खत्म करने वाला बिल

Jitendra Shrivastava | Nov 22, 2025, 23:27 IST
Share
winter session parliament
Photograph: (THESOOTR)

संसद का शीतकालीन सत्र 1 दिसंबर से 19 दिसंबर तक चलेगा। 10 बिल पेश होंगे, जिसमें न्यूक्लियर पावर प्लांट के लिए प्राइवेट कंपनियों को मंजूरी और UGC को समाप्त करने वाला बिल प्रमुख है। अन्य बिल में हाईवे भूमि अधिग्रहण और कंपनी कानून संशोधन शामिल हैं।

NEW DELHI. संसद का शीतकालीन सत्र 1 दिसंबर से शुरू होकर 19 दिसंबर तक चलेगा। इस सत्र के दौरान 10 महत्वपूर्ण बिल पेश किए जाएंगे। इनमें न्यूक्लियर पावर प्लांट के लिए प्राइवेट कंपनियों को अनुमति देने वाला एटॉमिक एनर्जी बिल, UGC (University Grants Commission) को समाप्त करने वाला बिल और हाईवे भूमि अधिग्रहण को तेज करने वाला बिल शामिल है। इसके अलावा कंपनी कानून और अन्य सुधारात्मक कदमों के लिए भी नए बिल लाए जाएंगे। इस सत्र से भारतीय राजनीति में कई अहम बदलाव हो सकते हैं।

संसद शीतकालीन सत्र में पेश होने वाले मुख्य बिल...

1. एटॉमिक एनर्जी बिल (Atomic Energy Bill)

इस बिल के तहत प्राइवेट कंपनियों को न्यूक्लियर पावर प्लांट लगाने की अनुमति मिलेगी। अब तक यह काम केवल सरकारी कंपनियों जैसे NPCIL द्वारा किया जाता था, लेकिन इस नए संशोधन से निजी क्षेत्र की कंपनियां भी इसमें हिस्सा ले सकेंगी।

ये खबर भी पढ़ें...

24 नवंबर से 16 कोच के साथ चलेगी इंदौर-नागपुर वंदे भारत एक्सप्रेस, अब इतने यात्री कर सकेंगे सफर

2. हायर एजुकेशन कमीशन ऑफ इंडिया बिल

इस बिल में UGC (University Grants Commission), AICTE (All India Council for Technical Education) और NCTE (National Council for Teacher Education) को एक ही कमीशन में विलय करने का प्रस्ताव है। इसका उद्देश्य शिक्षा व्यवस्था को पारदर्शी और अधिक प्रभावी बनाना है।

3. नेशनल हाईवे (संशोधन) बिल

यह बिल भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया को तेज और पारदर्शी बनाने के लिए लाया जा रहा है। इसका उद्देश्य नेशनल हाईवे प्रोजेक्ट्स में देरी को कम करना है, जिससे विकास कार्यों की गति बढ़ेगी।

ये खबर भी पढ़ें...

पूर्व सीएम उमा भारती का राहुल गांधी पर तंज, गाय का मुद्दा बढ़ा तो गोबर का तिलक लगा लेंगे

4. कॉर्पोरेट लॉ (संशोधन) बिल

यह बिल कंपनी अधिनियम 2013 और LLP अधिनियम 2008 में संशोधन करेगा। इसका मुख्य उद्देश्य 'ईज ऑफ डूइंग बिजनेस' (Ease of Doing Business) को बढ़ावा देना है। इससे व्यवसायों के लिए कार्यक्षमता बढ़ेगी।

5. सिक्योरिटीज मार्केट्स कोड बिल

यह बिल सेबी एक्ट, डिपॉजिटरीज एक्ट और सिक्योरिटीज कॉन्ट्रैक्ट्स एक्ट को मिलाकर एक सरल और प्रभावी कानून तैयार करने की दिशा में है। इससे भारतीय शेयर बाजार में पारदर्शिता और कार्यकुशलता बढ़ेगी।

ये खबर भी पढ़ें...

MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें

6. संविधान में संशोधन से जुड़ा बिल

यह बिल 131वां संविधान संशोधन लाएगा, जिसके तहत चंडीगढ़ यूनियन टेरेटरी को भारतीय संविधान के आर्टिकल 240 के दायरे में लाया जाएगा। यह आर्टिकल केंद्र सरकार को केंद्रशासित प्रदेशों के लिए नियम बनाने की अनुमति देता है।

7. ऑर्बिट्रेशन एंड कॉन्सीलिएशन (अमेंडमेंट) बिल

इस बिल का उद्देश्य कंपनियों और व्यक्तियों के बीच विवादों का समाधान तेज और सरल बनाना है। यह मध्यस्थता फैसलों को चुनौती देने की प्रक्रिया को आसान बनाएगा।

ये खबर भी पढ़ें...

Top News : खबरें आपके काम की

संसद सत्र के दौरान विपक्षी गतिविधियां

संसद सत्र 2025में विपक्षी दलों के कुछ अहम मुद्दे उठ सकते हैं। कांग्रेस, टीएमसी, सपा, और अन्य विपक्षी दल मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव ला सकते हैं। इसके साथ ही वे अन्य सुधारों और भ्रष्टाचार के मामलों को लेकर सरकार से सवाल पूछ सकते हैं। विपक्षी दलों का कहना है कि चुनाव आयोग के रवैये के कारण चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता की कमी आ रही है।



Tags:
  • संसद का शीतकालीन सत्र
  • भारतीय संविधान
  • संविधान संशोधन
  • संसद सत्र 2025
  • एटॉमिक एनर्जी बिल
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज