वर्ल्ड कप 2025: भारत-पाकिस्तान के बीच मुकाबले की तारीख तय, जानें सबकुछ यहां पर

Sandeep Kumar | Jun 16, 2025, 18:45 IST
women-odi-world-cup-2025
भारत 2013 के बाद पहली बार वनडे वर्ल्ड कप की मेजबानी कर रहा है। 2022 के संस्करण की तरह इस बार भी 8 टीमें राउंड-रॉबिन फॉर्मेट के तहत खेलेंगी। इसके बाद अंकतालिका में टॉप-4 में रहने वाली टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी।

ICC ने सोमवार को महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 का फुल शेड्यूल जारी किया। इस साल वर्ल्ड कप की शुरुआत 30 सितंबर से होगी, और फाइनल मैच 2 नवंबर 2025 को खेला जाएगा। इस बार वर्ल्ड कप की मेजबानी भारत कर रहा है। हालांकि, पाकिस्तान की महिला क्रिकेट टीम ने वर्ल्ड कप के दौरान अपने मैच भारत में खेलने से इंकार कर दिया है। पाकिस्तान अपने सभी मैच श्रीलंका के कोलंबो शहर में खेलेंगी।



भारत-पाकिस्तान का मुकाबला

महिला वनडे वर्ल्ड कप के दौरान भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला 5 अक्टूबर को कोलंबो में खेला जाएगा। भारतीय महिला टीम 30 सितंबर को श्रीलंका के खिलाफ बेंगलुरु में अपने अभियान की शुरुआत करेगी।



ये खबर भी पढ़िए... UIDAI का नया mAadhaar ऐप : अब घर पर ही अपडेट करें मोबाइल नंबर और पता, यह है स्टेप टू स्टेप प्रोसेस



भारत के मुकाबले

महिला वर्ल्ड कप में भारतीय टीम का शेड्यूल इस प्रकार है:

  • 30 सितंबर: भारत बनाम श्रीलंका - बेंगलुरु - 3 बजे
  • 5 अक्टूबर: भारत बनाम पाकिस्तान - कोलंबो - 3 बजे
  • 9 अक्टूबर: भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका - वाइजैग - 3 बजे
  • 12 अक्टूबर: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया - वाइजैग - 3 बजे
  • 19 अक्टूबर: भारत बनाम इंग्लैंड - इंदौर - 3 बजे
  • 23 अक्टूबर: भारत बनाम न्यूजीलैंड - गुवाहाटी - 3 बजे
  • 26 अक्टूबर: भारत बनाम बांग्लादेश - बेंगलुरु - 3 बजे

ये खबर भी पढ़िए... देश की आधी आबादी फ्रोजन शोल्डर से परेशान, विश्व योग दिवस पर ये ट्रिक देंगे तुरंत आराम



पाकिस्तान फाइनल में पहुंची तो कहां होगा ?

पाकिस्तान महिला टीम वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंचती है, तो 29 अक्टूबर को पहला सेमीफाइनल कोलंबो में होगा। यदि पाकिस्तान फाइनल में पहुंचती है, तो फाइनल मुकाबला भी कोलंबो में होगा। अगर पाकिस्तान सेमीफाइनल में जगह नहीं बना पाती, तो पहला सेमीफाइनल गुवाहाटी में और फाइनल बेंगलुरु में होगा।



ये खबर भी पढ़िए... अग्निवीर एडमिट कार्ड 2025 जारी, सीधे लिंक से कैसे करें डाउनलोड



ऑस्ट्रेलिया का पहला मुकाबला न्यूजीलैंड से

डिफेंडिंग चैंपियन ऑस्ट्रेलिया 1 अक्टूबर को इंदौर के होल्कर स्टेडियम में न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगा। इसके बाद वह 8 अक्टूबर को कोलंबो में पाकिस्तान और 22 अक्टूबर को इंदौर में इंग्लैंड से भिड़ेगा। ऑस्ट्रेलिया की टीम इस बार भी खिताब की प्रबल दावेदार मानी जा रही है।



ये खबर भी पढ़िए... क्या आपका गैस सिलेंडर भी हो चुका है एक्सपायर? जानें चेक करने के आसान तरीके



टूर्नामेंट में कुल 31 मुकाबले

इस टूर्नामेंट में कुल 31 मुकाबले खेले जाएंगे। ये मुकाबले पांच वेन्यूज बेंगलुरु, इंदौर, गुवाहाटी, विशाखापत्तनम और कोलंबो में होंगे। भारत 2013 के बाद पहली बार महिला वनडे वर्ल्ड कप की मेजबानी कर रहा है। 2022 के संस्करण की तरह इस बार भी 8 टीमें राउंड-रॉबिन फॉर्मेट के तहत खेलेंगी। इसके बाद अंकतालिका में टॉप-4 में रहने वाली टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी। ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, साउथ अफ्रीका, श्रीलंका और मेजबान भारत ने डायरेक्ट क्वालिफाई किया है। पाकिस्तान और बांग्लादेश क्वालिफाइंग टूर्नामेंट के जरिए यहां तक पहुंचे हैं।



अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, दोस्तों, परिवारजनों के साथ 🤝 शेयर करें


📢🔄 🤝💬👫👨‍👩‍👧‍👦



महिला विश्व कप | hindi news



Tags:
  • भारत
  • वर्ल्ड कप
  • ICC
  • पाकिस्तान
  • महिला विश्व कप
  • श्रीलंका
  • कोलंबो
  • महिला वर्ल्ड कप
  • hindi news