अग्निवीर एडमिट कार्ड 2025 जारी, सीधे लिंक से ऐसे करें डाउनलोड

Sandeep Kumar | Jun 16, 2025, 16:38 IST
Share
agniveer-admit-card-2025
agniveer-admit-card-2025

भारतीय सेना में अग्निवीर बनने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए महत्वपूर्ण खबर है। इंडियन आर्मी रैली भर्ती 2025 की लिखित परीक्षा के प्रवेश पत्र आज, 16 जून 2025 को जारी कर दिए गए हैं।

देश दुनिया न्यूज : देशभर में भारतीय सेना की अग्निवीर रैली भर्ती 2025 की लिखित परीक्षा 30 जून से 10 जुलाई तक आयोजित होगी। इन परीक्षाओं में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए एडमिट कार्ड 16 जून 2025 को जारी कर दिए गए।

अग्निवीर ट्रेड्समैन, टेक्निकल, जीडी और महिला सैन्य पुलिस के लिए आवेदन करने वाले आकांक्षी युवा अपना एडमिट कार्ड भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर डाउनलोड कर सकते हैं।

अग्निवीर एडमिट कार्ड जारी होने की तारीख

अग्निवीर भर्ती के तहत विभिन्न पदों के लिए परीक्षा तिथियां अलग-अलग निर्धारित की गई हैं। अग्निवीर ट्रेड्समैन के लिए एडमिट कार्ड 18 जून को जबकि अग्निवीर टेक के एडमिट कार्ड 19 जून को जारी किए जाएंगे।

अग्निवीर ट्रेड्समैन (8वीं पास) और महिला सैन्य पुलिस (अग्निवीर जीडी) के एडमिट कार्ड 23 जून 2025 को जारी होंगे। हर श्रेणी के लिए अलग तिथि निर्धारित की गई है, इसलिए उम्मीदवारों को अपने एडमिट कार्ड पर दर्ज तिथि और समय का पालन करना जरूरी होगा।

ये खबर भी पढ़िए... Agniveer Recruitment 2025 : भारतीय सेना में काम का मौका, इस अग्निवीर भर्ती में करे आवेदन

ये खबर भी पढ़िए... शिवपुरी में आयोजित होगी अग्निवीर भर्ती की शारीरिक परीक्षा, ग्वालियर में लिखित परीक्षा

ऐसे करें डाउनलोड

  • उम्मीदवारों को अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए joinindianarmy.nic.in पर जाना होगा।
  • वेबसाइट पर लॉगिन पेज पर क्लिक करें और मांगी गई जानकारी जैसे रजिस्ट्रेशन नंबर, पासवर्ड, ईमेल आईडी या मोबाइल नंबर दर्ज करें।
  • इसके बाद दिए गए कैप्चा कोड को सही-सही भरें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • लॉगिन सफल होने पर, अग्निवीर एडमिट कार्ड 2025 का लिंक दिखाई देगा।
  • क्लिक करके हॉल टिकट डाउनलोड किया जा सकता है।
एडमिट कार्ड में उम्मीदवार की व्यक्तिगत जानकारी, परीक्षा तिथि और स्थान संबंधित सभी विवरण होंगे।

ये खबर भी पढ़िए... अग्निवीर भर्ती परीक्षा की तारीखों का एलान, 25 हजार पदों पर होगी भर्ती

पासवर्ड ऐसे करें रिकवर

कोई उम्मीदवार अगर अपना लॉगिन पासवर्ड भूल गया है, तो वह चिंता न करें। वे अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर डालकर ‘फॉरगॉट पासवर्ड’ विकल्प का चयन कर सकते हैं। इसके बाद मोबाइल पर एक OTP प्राप्त होगा। इसे भरने के बाद नया पासवर्ड सेट किया जा सकता है। नया पासवर्ड सेट करने के बाद उम्मीदवार अपने अकाउंट में लॉगिन करके आसानी से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

ये खबर भी पढ़िए... B.E और B.Tech वालों के लिए सरकारी नौकरी का गोल्डन चांस, इस लिंक से करें आवेदन

परीक्षा में क्या-क्या ले जाना जरूरी है?

Agniveer recruitment exam में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड के साथ एक वैध पहचान पत्र भी अनिवार्य है। आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी या ड्राइविंग लाइसेंस को परीक्षा केंद्र में साथ ले जाना होगा। इसके अलावा, उम्मीदवारों को परीक्षा के दिन समय से पहले केंद्र पर पहुंचने की सलाह दी जाती है, ताकि प्रवेश प्रक्रिया समय पर पूरी हो सके और किसी प्रकार की परेशानी न हो।

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, दोस्तों, परिवारजनों के साथ 🤝 शेयर करें
📢🔄 🤝💬👫👨‍👩‍👧‍👦

Tags:
  • भारतीय सेना
  • Agniveer recruitment exam
  • अग्निवीर
  • एडमिट कार्ड
  • देश दुनिया न्यूज
  • अग्निवीर भर्ती
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती